• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

जापान: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हुयी

News Desk by News Desk
January 5, 2024
in विदेश
जापान: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हुयी
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो, 5 जनवरी (/स्पुतनिक) जापान के इशिकावा प्रान्त में नए साल के दिन आए शक्तिशाली भूकंप और कई तीव्र झटकों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। जबकि 179 अभी भी लापता हैं। जापानी समाचार एजेंसी क्योडो ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी।
जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने पहले कहा था कि इशिकावा में आए भूकंप में 78 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य 231 को मामूली चोटें आईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 179 लोगों को लापता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, लेकिन सूची में वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो दूसरी जगह चले गए लेकिन स्थानांतरित होने के रूप में सूचीबद्ध नहीं थे।
वाजिमा शहर में मलबे के नीचे कथित तौर पर 40 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं और इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
भूकंप प्रभावित तीन प्रान्तों अर्थात् इशिकावा, टोयामा और निगाटा में लगभग 89,000 घर पानी की आपूर्ति के बिना हैं, और 30,000 से अधिक घरों को बिजली आपूर्ति से काट दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने इशिकावा में 370 निकासी बिंदु स्थापित किए हैं और अब तक 33,000 लोगों को निकाला जा चुका है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान के आत्मरक्षा बलों के 4,600 सैनिक खोज और बचाव कार्यों में भाग ले रहे हैं।
जापानी अखबार निक्केई ने गुरुवार को एक वरिष्ठ जापानी सरकारी अधिकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि जापानी अधिकारी इशिकावा में भूकंप के बाद से निपटने के लिए अमेरिकी सेना के साथ काम करने की योजना बना रहे है जिसमें मानवीय आपूर्ति और आपदा से विस्थापित लोगों का परिवहन शामिल होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य देशों ने भी जापान को अपनी मदद की पेशकश की है, लेकिन टोक्यो की योजना फिलहाल केवल संयुक्त राज्य अमेरिका से समर्थन प्राप्त करने की है।
अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता पैट राइडर ने गुरुवार को कहा कि जापान में अमेरिकी सेना घातक भूकंप के बाद सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
श्री किशिदा गुरुवार को सोश्ल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर विदेशों से संवेदना और सहायता की पेशकश के लिए जी7 देशों, अमेरिका, चीन और ताइवान सहित विश्व के देशों का आभार व्यक्त किया।
इशिकावा प्रान्त में सोमवार दोपहर को नोटो प्रायद्वीप पर सुजु शहर के पास 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके आए, जिसके परिणामस्वरूप हताहत हुए और इमारतें ढह गईं, हालांकि कोई परमाणु ऊर्जा संयंत्र विफलता दर्ज नहीं की गई।
1885 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से 1 जनवरी 2024 को आया भूकंप नोटो प्रायद्वीप क्षेत्र के लिए सबसे शक्तिशाली बन गया।
सैनी
/स्पुतनिक

Tags: 91death toll rises to 91Ishikawa Prefecturejapanpowerful earthquakeseveral strong aftershockstokyoइशिकावा प्रान्तकई तीव्र झटकोंजापानटोक्योमरने वालोंशक्तिशाली भूकंपसंख्या बढ़कर
Previous Post

जापान के इशिकावा में भूकंप से मरने वालों की संख्या 84 हुयी, 179 लापता

Next Post

इजरायल गाजा में अपना नागरिक प्रशासन बनाएगा :फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री

Related Posts

जापानी प्रधानमंत्री इशिबा इस सप्ताह अमेरिका जाएंगे
विदेश

जापानी प्रधानमंत्री इशिबा इस सप्ताह अमेरिका जाएंगे

February 3, 2025
जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं
विदेश

जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं

February 3, 2025
जापान मिचिबिकी-6 उपग्रह के साथ पांचवां एच3 रॉकेट लॉन्च करेगा
विदेश

जापान मिचिबिकी-6 उपग्रह के साथ पांचवां एच3 रॉकेट लॉन्च करेगा

February 2, 2025
जापान में भारी हिमपात का अनुमान
विदेश

जापान में भारी हिमपात का अनुमान

January 30, 2025
जापान : इमारत में आग लगने से दो की मौत, एक की हालत  गंभीर
विदेश

जापान : इमारत में आग लगने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

January 29, 2025
जापान में ट्रेन दुर्घटना में हांगकांग की एक महिला पर्यटक की मौत
विदेश

जापान में ट्रेन दुर्घटना में हांगकांग की एक महिला पर्यटक की मौत

January 24, 2025
Next Post
इजरायल गाजा में अपना नागरिक प्रशासन बनाएगा :फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री

इजरायल गाजा में अपना नागरिक प्रशासन बनाएगा :फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
37 ° c
27%
19.1mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved