• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
38 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

नये आपराधिक कानून जल्दबाजी नहीं, विस्तृत चर्चा के बाद बनाये गये हैं : अमित शाह

News Desk by News Desk
July 1, 2024
in देश, राजनीति
नये आपराधिक कानून जल्दबाजी नहीं, विस्तृत चर्चा के बाद बनाये गये हैं : शाह
Share on FacebookShare on Twitter

कड़वा सत्य डेस्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि तीनों नये आपराधिक कानून विस्तृत चर्चा के बाद लाये गये। उन्होंने विपक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि ये कानून जल्दबाजी में पारित करा कर लागू किये गये हैं। इन तीन नये आपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 को सोमवार से लागू कर दिया गया है। शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहा है, जबकि नये कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई थी।”

गृह मंत्री ने कहा कि वह यह ‘आन रिकार्ड’ कहना चाहते हैं कि इन तीनों नये आपराधिक कानूनों को कराने में जितनी चर्चा की गयी, उतनी चर्चा या मेहनत स्वतंत्र भारत में किसी विधेयक को पारित करने शायद ही की गयी हो। उन्होंने कहा, “लोकसभा में चर्चा के लिये नौ घंटे से अधिक समय दिया गया और इसमें 34 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि राज्य सभा में छह घंटे से अधिक की चर्चा हुई और 40 सदस्यों ने भाग लिया।” उन्होंने विपक्ष के इस दावे को भी खारिज किया कि विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने के बाद ये विधेयक लाये गये।

गृह मंत्री ने कहा, “एक झूठी खबर भी फैलाई जा रही थी कि दोनों सदनों के विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने के बाद ये विधेयक लाये गये थे।” उन्होंने कहा कि इन विधेयकों पर चर्चा का विषय कार्यमंत्रणा समिति के सामने पहले से ही थी लेकिन 14 दिसंबर से विपक्ष ने संसद का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में विपक्ष ने अपने कार्यों से आसन को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिये मजबूर किया।

गृह मंत्री ने कहा कि यह विधेयक विभिन्न हितधारकों के सुझावों के बाद लाया गया था। उन्होंने कहा, “2020 में, मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी सांसदों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे थे। इसके लिये मैंने उच्चतम न्यायालय तथा सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को भी पत्र लिखा था। साथ ही गृह सचिव ने भी भारतीय पुलिस सेवा ( आईपीएस) के सभी अधिकारियों, जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे थे। उन्होंने कहा, “ उसके बाद मैंने व्यक्तिगत रूप से उन सभी को कई बार पढ़ा और फिर यह विधेयक तैयार किया गया। ”

शाह ने कहा कि कि संसद द्वारा विधेयक पारित करने से पहले इसे गृह मंत्रालय की समिति को भेजा गया था। विधेयक पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने इसमें भाग लिया और अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक सुझावों को छोड़कर, सभी सुझावों को 93 बदलावों के साथ शामिल किया गया और विधेयक को कैबिनेट द्वारा पारित किया गया और फिर संसद में पेश किया गया। विपक्ष से इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने का आग्रह करते हुये गृह मंत्री ने कहा, “राजनीति के लिये कई मुद्दे हैं और सरकार उनका जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन ये कानून देश के 140 करोड़ लोगों के लिये हैं और यह संविधान के अनुसार लोगों को कानून और सम्मान देने की कवायद है।”

Tags: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहनई दिल्ली
Previous Post

भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर सीरीज जीती

Next Post

नयी दिल्ली,लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि, सेना उप प्रमुख, कार्यभार, संभाला,

Related Posts

भारत का पहला माइक्रो ड्रामा फेस्टिवल थेस्पिस संपन्न
बॉलीवुड

भारत का पहला माइक्रो ड् ा फेस्टिवल थेस्पिस संपन्न

February 4, 2025
भारत का पहला माइक्रो ड्रामा फेस्टिवल थेस्पिस संपन्न
मनोरंजन

भारत का पहला माइक्रो ड् ा फेस्टिवल थेस्पिस संपन्न

February 4, 2025
दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दूषित हो रहा है पानी: सैनी
देश

दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दूषित हो रहा है पानी: सैनी

February 1, 2025
प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के दिग्गज कारोबार की छवि और प्रतिष्ठा सुधारने पर करेंगे काम
व्यापार

प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के दिग्गज कारोबार की छवि और प्रतिष्ठा सुधारने पर करेंगे काम

January 30, 2025
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम
राजनीति

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम

January 26, 2025
ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने श्रीजेश
खेल

ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने श्रीजेश

January 26, 2025
Next Post
नयी दिल्ली,लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि, सेना उप प्रमुख, कार्यभार, संभाला,

नयी दिल्ली,लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि, सेना उप प्रमुख, कार्यभार, संभाला,

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
38 ° c
24%
18mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved