• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
38 °c
New Delhi
36 ° Sun
36 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जम्मू-कश्मीर के जमीनी हालात को लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं: कांग्रेस

News Desk by News Desk
July 9, 2024
in देश
जम्मू-कश्मीर के जमीनी हालात को लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने तथा पांच अन्य के गंभीर रूप से घायल होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी सरकार वहां की जमीनी हकीकत को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए आतंक अब कश्मीर घाटी से जम्मू में शिफ्ट हो गया है और सरकार ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सैन्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सेना का जमावड़ा पाकिस्तान की बजाय चीन सीमा पर लद्दाख की तरफ हो गया है, जिसके कारण आतंकवादी सक्रिय हो गए हैं। सरकार जम्मू-कश्मीर की वास्तविक स्थिति को सामने रखने की बजाय डींगे हांक रही है और यह ज्यादा खतरनाक है।
उन्होंने मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया और कहा, “सैन्य विशेषज्ञों की मानें तो हमलों का मुख्य कारण सैन्य तैनाती का पाकिस्तान की तरफ कम और लद्दाख की तरफ ज्यादा होना है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को पहले से ही इस बारे में सचेत रहना चाहिए था लेकिन मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात को लेकर गंभीर नहीं है। वो अपने नैरेटिव को देश के सामने रखने में ज्यादा व्यस्त है।”
शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि सेना के वाहनों पर कठुआ में हुआ हमला अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। पूरा देश शहीद सैनिकों को नमन करता है और उनके परिजनों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी कहे लेकिन जम्मू-कश्मीर में लगातार हमले हो रहे हैं । उन्होंने कहा, “इससे पहले गत दिसंबर में राजौरी में हमारे चार जवान शहीद हुए थे। कुलगाम में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें हमारे दो जवान शहीद हुए थे। यदि तरह 26 जून को डोडा में एक आतंकी हमला हुआ था। इससे पहले नौ जून को भी एक बस पर आतंकी हमला किया गया था। इसलिए कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार का ध्यान इस ओर खींचना चाहती है। हम चाहते हैं कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले।”
कांग्रेस सांसद ने कहा, “राहुल गांधी जी ने कहा कि लगातार हो रहे आतंकी हमलों का हल कठोर कार्रवाई से होगा, न कि खोखले वादों से। आंकड़े बताते हैं कि जम्मू क्षेत्र में जनवरी 2023 के बाद आतंकवादी घटनाओं में नागरिकों और शहीद हुए सुरक्षा बलों की संख्या दोगुनी हुई है। आतंकवादी घटनाओं का केंद्र अब कश्मीर वैली से जम्मू में शिफ्ट हो गया है, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी काफी चिंतित है।”
उन्होंने कहा, “मोदी सरकार जब भी कोई योजना लाती है, तो उसे आतंकवाद से जोड़ते हुए कहती है- आतंकवाद का सफाया हो जाएगा। जब देश में नोटबंदी और जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य अधिनियम हटाने का काम हुआ, तब भी आतंकवाद के सफाये की बात कही गई थी। लेकिन अब जिस तरह के हालात बने हैं, सरकार को उस पर सोचना चाहिए। पाकिस्तान ‘फेल्ड स्टेट’ की कगार पर पहुंच चुका है, लेकिन फिर भी वो ऐसा दुस्साहस कर रहा है। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय है। देश की सुरक्षा के लिए एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हम सरकार के साथ हैं।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

मोदी ने युद्ध स्मारक पर  ंजलि दी, रोसाटॉम पवेलियन का भ्रमण किया

Next Post

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
38 ° c
20%
8.3mh
41 c 32 c
Sun
41 c 30 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved