• About us
  • Contact us
Friday, March 20, 2026
19 °c
New Delhi
23 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज है कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ : खड़गे

News Desk by News Desk
January 6, 2024
in देश
मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज है कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ : खड़गे
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को नहीं मानते और हमें संसद में बोलने भी नहीं देते इसलिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आयोजित कर कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है ताकि हम अपनी बात उनसे कह सकें तथा समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकें।
श्री खड़गे शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से पूरब से पश्चिम की ओर होने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लोगो और नारे का लोकार्पण करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी के लिए संविधान से ज्यादा नागपुर के आदेश का मतलब है इसलिए वह नागपुर से मिले आदेश का संविधान की तरह पालन करते हैं।
उन्होंने कहा,“मोदी सरकार मनमाने तरीके से पुराने कानूनों को बदल रही है और तानाशाही तरीके से काम कर रही है। हम संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश करते हैं तो हमें बोलने का कोई मौका नहीं दिया जाता। विपक्ष के 146 सांसदों को संसद की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।”
श्री खड़गे ने कहा कि श्री मोदी खुद संसद में नहीं आते हैं। इस बार वह कम से कम लोकसभा में आए लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा की ओर नहीं देखा। यह अन्याय है और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ ‘भारत जोड़ा न्याय यात्रा’ कर रही है। यात्रा में हम जनता को बताएंगे कि इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। हमने संसद में बोलने और मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन हमें निलम्बित कर दिया गया।”
उन्होंने कहा,“ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का मंच एनजीओ, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने का भी है। यह यात्रा केवल अपनी बात जनता तक पहुंचाने का नहीं बल्कि जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सुनने का भी मंच है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इंडिया गंठबंधन के दलों तथा अन्य मित्र दलों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वह इन सभी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हैं।
श्री खड़गे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार खुले आम ईडी, सीबीआई आयकर विभाग तथा अन्य छोटी मोटी एजेंसिंयों का इस्तेमाल विपक्षी दलों तथा उनके सगे संबंधियों पर कर रहे हैं। सरकार सबको डरा रही है और डरा धमका कर अपनी बात मनवाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस क्रम में विपक्षी दलों के नेताओं को पकड़ रहे हैं और दबाव बना रहे हैं। उन्हें पकड़ते हैं, तो उनके ऊपर कोई भी केस थोप देते हैं लेकिन जैसे ही वह आदमी भाजपा में शामिल होता है, उसकी छवि साफ हो जाती है। आखिर ये कहां का न्याय है।
उन्होंने कहा,“ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के माध्यम से हम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत,अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल जी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे।”
श्री खड़गे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को जरूरी बताते हुए कहा,“इस बार न्याय होकर रहेगा, हर कमज़ोर को हक़ मिल के रहेगा। बराबरी का हक़, रोज़गार का हक़, सम्मान का हक़। हक के लिए 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक – भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी।”
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया,“हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच,अन्याय और अहंकार के विरुद्ध – ‘न्याय की ललकार’ लेकर। सत्य के इस पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक़, मिलने तक।”
अभिनव.संजय

Tags: अपनी बातआयोजितइसलिएउनकी बात सुनउनसे कह सकेंकांग्रेसकांग्रेस अध्यक्षताकिनयी दिल्लीनरेंद्र मोदीनहीं मानतेप्रधानमंत्रीबोलने भी नहीं देतेमल्लिकार्जुन खड़गेलोगों के बीच जा रहीसंविधानसंसदसमाज के हर वर्ग से मिलकरहमहमें‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’
Previous Post

कांग्रेस : पटवारी की अध्यक्षता में पराजित प्रत्याशियों की बैठक

Next Post

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सहित तीन लोगों को समन किया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
Next Post
ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सहित तीन लोगों को समन किया

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सहित तीन लोगों को समन किया

New Delhi, India
Friday, March 20, 2026
Mist
19 ° c
83%
6.5mh
30 c 17 c
Sat
31 c 21 c
Sun

ताजा खबर

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

March 20, 2026
पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

March 20, 2026
भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

March 20, 2026
98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

March 19, 2026
बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

March 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved