• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
31 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विधानसभा उपचुनाव में भी जनता ने बताया कि भाजपा नहीं चाहिए : कांग्रेस

News Desk by News Desk
July 13, 2024
in देश
विधानसभा उपचुनाव में भी जनता ने बताया कि भाजपा नहीं चाहिए : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि विधानसभा उपचुनाव में 13 में से 11 सीट कांग्रेस तथा इंडिया समूह को देकर जनता ने एक माह में दूसरी बार साफ संदेश दिया है कि उसे अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं चाहिए लेकिन भाजपा नेतृत्व की ऐंठ जस की तस बनी हुई है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में 13 सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता जो भी कहें लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा से जनता का मोह खत्म हो गया है और अब उसे भाजपा नहीं चाहिए।
श्री खेड़ा ने कहा, “देशभर में 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आपके सामने हैं। लोकसभा चुनाव में जनता का संदेश बहुत स्पष्ट था लेकिन लोगों ने देखा कि सरकार में अभी भी वही घमंड और ऐंठन थी इसलिए देश की जनता ने महीने भर में दूसरी बार भाजपा को संदेश दिया है। हम उत्तराखंड की दोनों सीट पर जीते और हिमाचल प्रदेश की भी दो सीट पर जीत हासिल की है।”
उन्होंने कहा ,‘‘भाजपा को 13 में सिर्फ एक सीट मिली हैं। इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में काउंटिंग रोककर अधिकारी लंच ब्रेक कर लेते हैं। पूरा प्रशासन कांग्रेस को हराने के लिए जुट जाता है। मतदाताओं को हम दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसे लोगों को सबक सिखाया, जो संविधान को बदलने की बात कर रहे थे। जनता ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने वालों को करारा जवाब दिया है।”
प्रवक्ता ने कहा,”भाजपा की राजनीति को लोग ठुकरा रहे हैं। क्योंकि उसकी राजनीति में जवाबदेही का स्थान नहीं है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति सम्मान नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं समझते। जनता को भाजपा की राजनीति में घमंड दिखता है। मंगलुरु में वोटिंग के दिन मुस्लिम मतदाताओं को वोट देने से रोका गया। आज भाजपा के नेता और समर्थक कहते दिखे हैं कि मंगलुरु मुस्लिम बहुल्य इलाका है, वहां कांग्रेस को जीतना ही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर ऐसा है तो कांग्रेस बद्रीनाथ और अयोध्या कैसे जीत गई।”
उन्होंने कहा,“ भाजपा सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाकर राजनीति कर रही है इसलिए जनता उनको करारा जवाब दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी हम लोगों से कहते आए हैं कि अभी तो यह शुरुआत है। हम और हमारे कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। हम आपको आश्वत करते हैं कि जिस विचारधारा को लेकर हमने संघर्ष किया है, उसे कभी कमजोर नहीं होने देंगे।”
 , 
कड़वा सत्य

Tags: AssemblyBJPby-electionCongresspublicshoud not wanttoldउपचुनावकांग्रेसजनतानहीं चाहिएबतायाभाजपाविधानसभा
Previous Post

विंबलडन नई रानी बारबोरा क्रेजीकोवा

Next Post

साइबर अपराध पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता की तत्काल आवश्यकता: धनखड़

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
Next Post
साइबर अपराध पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता की तत्काल आवश्यकता: धनखड़

साइबर अपराध पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता की तत्काल आवश्यकता: धनखड़

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
31 ° c
36%
14mh
47 c 35 c
Wed
47 c 36 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved