• About us
  • Contact us
Thursday, June 4, 2026
33 °c
New Delhi
35 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

शाह ने पुणे में फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल

News Desk by News Desk
July 22, 2024
in राजनीति
शाह ने पुणे में फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल
Share on FacebookShare on Twitter

पुणे, 21 जुलाई (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका और कहा कि विधानसभा चुनाव में भी महायुति को बड़ी जीत मिलेगी।
श्री शाह ने यहां राज्य स्तरीय पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकी। उन्होंने कहा, “इन कार्यकर्ताओं की वजह से ही हमें लोकसभा चुनाव में सफलता मिली। इनके प्रयासों से ही श्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। हम विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं।” महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार को भारतीय राजनीति में भ्रष्ट दलों का नेता करार दिया और दावा किया कि श्री पवार ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार की जड़ें जमाईं।
उन्होंने सवाल किया, “जब उनकी (श्री पवार) सरकार राज्य में सत्ता में थी और 2004 से 2014 तक केंद्र में मंत्री थे, तब उन्होंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया?” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री पवार ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। श्री शाह ने दावा किया कि जब भी राज्य में भाजपा सत्ता में आई, मराठों को आरक्षण मिला, जबकि जब श्री शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा सत्ता में आई, तो मराठों का आरक्षण खत्म हो गया। जब 2014 में भाजपा सत्ता में लौटी, तो मराठों को फिर से आरक्षण मिला, हालांकि जब श्री शरद पवार समर्थित एमवीए सत्ता में आई, तो यह फिर से गायब हो गया।
भाजपा नेता ने श्री उद्धव ठाकरे पर महाराष्ट्र के लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने श्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल महाराष्ट्र के इतिहास में विकास के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए श्री शाह ने दावा किया कि संसदीय चुनाव हारने के बाद श्री राहुल अहंकारी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष वर्तमान में जनता के बीच भ्रम पैदा करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमने   जन्मभूमि के लिए वर्षों तक संघर्ष किया है और आखिरकार हमने एक मंदिर बनाया।”
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: aBharatiya Janata Party (BJP)blew the bugleMaharashtra assembly electionsPunesenior leader Amit ShahSundayUnion Home Ministerकेंद्रीय गृह मंत्रीपुणेबड़ी जीतबिगुल फूंकाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)महायुतिमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावरविवारवरिष्ठ नेता अमित शाहविधानसभा चुनाव
Previous Post

बाइडेन के हटने पर आश्चर्य नहीं, डेमोक्रेट किसी को उतारें,उसे धूल चटाऊंगा: ट्रंप

Next Post

बंगलादेश पर ममता का बयान अनधिकृत: सरकार

Related Posts

चुनावी पारदर्शिता: लोकतंत्र की नींव पर उठते सवाल
देश

चुनावी पारदर्शिता: लोकतंत्र की नींव पर उठते सवाल

June 11, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर की शुरूआत फैशन आइकन रोहित बल के साथ
मनोरंजन

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर की शुरूआत फैशन आइकन रोहित बल के साथ

February 4, 2025
त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे
देश

त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे

February 3, 2025
बसंत पंचमी में महाकुंभ में आस्था का मेला,12 बजे तक करीब 89 लाख ने किया स्नान
राजनीति

बसंत पंचमी में महाकुंभ में आस्था का मेला,12 बजे तक करीब 89 लाख ने किया स्नान

February 2, 2025
Next Post
बंगलादेश पर ममता का बयान अनधिकृत: सरकार

बंगलादेश पर ममता का बयान अनधिकृत: सरकार

New Delhi, India
Thursday, June 4, 2026
Mist
33 ° c
49%
7.6mh
42 c 27 c
Fri
40 c 29 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved