• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय धावा दलों द्वारा विभिन्न कार्याेलयों का नियमित तौर पर हो रहा औचक निरीक्षण

News Desk by News Desk
July 25, 2024
in देश
अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय धावा दलों द्वारा विभिन्न कार्याेलयों का नियमित तौर पर हो रहा औचक निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज डेस्क 

जिलाधिकारी, पटना डॉ चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण किया गया। जाँच में 01 चिकित्सक, 05 एएनएम तथा 04 कार्यालय परिचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा इन सभी 10 अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मियों का आज का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करते हुए सभी से शो-कॉज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब यदि संतोषजनक नहीं पाया जाएगा तो लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक तथा विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर द्वारा लगभग 10.55 बजे पूर्वाह्न औचक निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि चिकित्सक डॉ दीपा सिंह दो दिनों से अनुपस्थित थीं। एएनएम निशा कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली राज, खुशबु रानी तथा शोभा कुमारी एवं कार्यालय परिचारी रामेश्वर चौधरी, सलमा सितारा, वीरेन्द्र कुमार झा एवं धर्मेन्द्र कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। धर्मेन्द्र कुमार दो दिनों से अनुपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मियों का आज का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करते हुए उन सभी से स्पष्टीकरण किया गया है। विदित हो कि डीएम डॉ सिंह के निदेश पर जिला-स्तरीय, अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय धावा दलों द्वारा विभिन्न कार्याेलयों का नियमित तौर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला-स्तरीय धावा दल में तीन सदस्य नामित हैं। अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), स्थापना उप समाहर्ता तथा जिला कल्याण पदाधिकारी। प्रति अनुमंडल तीन धावा दलों का गठन किया गया है। इस प्रकार 18 अनुमंडल-स्तरीय धावा दल सक्रिय है। 23 प्रखंड-स्तरीय धावा दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक प्रखंड-स्तरीय दल में तीन पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन धावा दलों द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों, आईसीडीएस कार्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों, लोक सेवा केन्द्रों, निबंधन कार्यालयों सहित सभी कार्यालयों एवं शाखाओं का औचक जाँच किया जा रहा है। ज़िलाधिकारी ने सभी कार्यालयों के नियंत्री अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का बायोमेट्रिक एटेंडेंस प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इसका अनुपालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राय ऐसी शिकायतें प्राप्त होती रहती है कि अनुमंडल, प्रखंड, अंचल कार्यालयों तथा अनुमंडलीय अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापित पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारीगण समय पर कार्यालय/अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते हैं। इससे न केवल कार्यालय की कार्य-संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है बल्कि आम लोगों को भी काफी असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक कर्तव्यों पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समय से उपस्थिति अच्छी कार्य-संस्कृति की पहली आवश्यकता है। समय पर कार्यालय नहीं आना सरकारी सेवक के लिए निर्धारित आचरण के विरूद्ध कृत्य है। सभी कार्यालय प्रधानों को सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्राधीन पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालयों एवं अस्पतालों के जाँच के लिए पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है जो समय-समय पर यहाँ औचक निरीक्षण करेंगे तथा बायोमेट्रिक सहित उपस्थिति की जाँच करेंगे। जाँच के उपरांत निरीक्षी पदाधिकारियों द्वारा उसी दिन अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा। अनुपस्थित पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

किशोर देश के भविष्य की रीढ़

Next Post

कारगिल युद्ध के बहादुरों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: सीडीएस

Related Posts

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान
देश

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा
देश

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
देश

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026
ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा
देश

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

May 31, 2026
Next Post
कारगिल युद्ध के बहादुरों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: सीडीएस

कारगिल युद्ध के बहादुरों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: सीडीएस

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Clear
33 ° c
31%
7.2mh
43 c 34 c
Wed
41 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved