• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार खादी मॉल में बिक रहीं है बैम्बू से बनी जीरो वेस्ट राखियाँ

News Desk by News Desk
July 26, 2024
in देश
रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार खादी मॉल में बिक रहीं है बैम्बू से बनी जीरो वेस्ट राखियाँ
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ डेस्क

रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार खादी मॉल में इस बार जीरो वेस्ट राखियाँ आई है। इन राखियों की खासियत यह है कि ये बैम्बू जैसे बहुउपयोगी पौधे से बनी हुई है और साथ ही बिहार के विभिन्न कलाओं को भी दर्शाती है। किसी पर मिथिला पेंटिंग की गई है तो किसी में तो किसी पर टिकुली आर्ट बनाई गई है। इन राखियों की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें उपयोग होने वाले सभी सामग्री पर्यावरण अनुकूल है और साथ ही इनका प्रत्येक अंश सौ प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल है। लोग इन राखियों को प्रयोग के बाद अपने घर के गमलों में लगा सकते हैं। राखियों में उपयोग होने वाले काग़ज में तुलसी के बीज है जिसके प्रयोग होने के बाद मिट्टी में डाल देने पर यह तुलसी के पौधों को विकसित करेगी।

इस संबंध में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि भारत में अगस्त माह से त्योहारों का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है, इसकी शुरुआत रक्षाबंधन से होती है। त्योहारों में प्रायः देखा जाता है कि लोग अक्सर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सामान का प्रयोग करते हैं और इसी समस्या से निजात पाने के लिए खादी मॉल, पटना में पर्यावरण अनुकूल हस्तनिर्मित विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता की गई है। यह राखी मुख्यधारा की राखियों के डिज़ाइन से अलग है। इनमें उपयोग होने वाला बैम्बू पौधा के अनेक लाभ है। बैम्बू का उपयोग निर्माण सामग्री, फर्नीचर, कागज, कपड़े, खाद्य पदार्थ, और औषधियों में किया जाता है। बैम्बू से बने उत्पादों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। बैम्बू आसानी से उपलब्ध है और इसे उगाने में कम समय और संसाधनों की आवश्यकता होती है। यह कृषि और ग्रामीण विकास के लिए एक कैश क्रॉप की तरह काम करता है।

इन राखियों को ख़रीदने से ना सिर्फ़ आप पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं बल्कि स्थानीय कलाकारों को एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में अपना योगदान दे सकते हैं। इन राखियों की निर्माण करने वाली कंपनी का नाम होली नेचर्स है। यह कंपनी बिहार में कार्यरत है और ऐसी कई कम्पनियाँ है जो बिहार में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए नवाचार का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट्स बना रहीं है। गांधी जी द्वारा शुरू की गई खादी की विचारधारा हमेशा से ही स्वदेशी और पर्यावरण आधारित रही है, इसके मद्देनज़र रखते हुए खादी मॉल पटना में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए हुए कई हस्तनिर्मित एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की विस्तृत शृंखला मौजूद है। खादी मॉल पटना में उपलब्ध उत्पाद ना केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और कला को भी जीवंत रखतें है।

Previous Post

बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Next Post

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश लैंकशायर के लिए दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलेंगे

Related Posts

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
देश

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल
देश

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज
देश

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़
देश

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार
देश

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026
बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
89%
10.1mh
42 c 31 c
Sat
42 c 33 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved