• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
24 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भारत को विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतंत्र बनाने में समृद्ध संवैधानिक परम्पराओं, नियम और प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: देवनानी

News Desk by News Desk
July 27, 2024
in राजनीति
भारत को विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतंत्र बनाने में समृद्ध संवैधानिक परम्पराओं, नियम और प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: देवनानी
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर, 27 जुलाई (कड़वा सत्य) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतंत्र है और इसे महान बनाने में यहां की समृद्ध संवैधानिक परम्पराए, नियम और प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और भविष्य में इस महान लोकतंत्र को इसी प्रकार जीवित रखने में देश के युवाओं का अहम योगदान होगा।
श्री देवनानी विधानसभा में आयोजित युवा संसद समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही धर्म सभा, न्याय सभा तथा राज सभा के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्थाये रही है, क्योंकि भारत के जन जन के मन में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और व्यवस्थाओं के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने युवा संसद में उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि इस संसदीय व्यवस्था में भागीदार बनकर इस महान लोकतंत्र में एक नयी उर्जा का संचार करें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में कई बार असंसदीय परम्पराओं के कारण मन व्यथित होता है, असहनशीलता, सुनने की क्षमता में कमी आदि इसके प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं को कहा कि सहनशील और शिक्षित बनकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा कार्य करते रहे।
श्री देवनानी ने कहा कि इस संविधान के आधार पर ही देश में विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका कार्य करती है इसलिए देश के युवाओं को संविधान में अपनी गहरी आस्था रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के युवा जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में काम करें।
उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि हमेशा दीन-दुखी, पिछड़े और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करें और समाज में अंधकार और अशिक्षा को दूर करने में अपने तन-मन-धन से हर संभव सहयोग करें। उन्होंने स्वयं के शिक्षक रहते हुए अपने अनुभव साझा करते हुए सदन में उपस्थित विद्यार्थियों को कहा कि मन में जिज्ञासा और गुणात्मक कार्यों में हमेशा अपनी रूचि बनाये रखनी चाहिए।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीका  जूली ने कहा कि प्रदेश के विकास, कर, कानूनों की क्रियान्विति आदि का निर्धारण विधानसभा से ही होता है, इसलिए इस पवित्र सदन में आना बहुत सौभाग्य की बात है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि सदन में बैठकर यहाँ की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझकर एक जागरूक नागरिक बने। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सीमित उपयोग और फेक न्यूज़ के प्रति जागरूक रहने को कहा।
विधायक और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा आयोजित किये जा रहे युवा संसद कार्यक्रमों से युवाओं को लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं, दूसरे के विचारों का सम्मान और विधायिका के कामकाज को बारीकी से समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
इस कार्यक्रम में 41 विद्यालयों के 181 विद्यार्थियों द्वारा विधायक के रूप में सदन में बैठकर जनहित के प्रश्न पूछें गए एवं उनके द्वारा ही स्पीकर, मुख्येमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं मंत्री की भूमिका निभाई गयी।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में 20 जयपुर के और 21 राज्य के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों के विद्यालयों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: India is the worldJaipurRajasthan Assembly Speakersaid in the assemblyVasudev Devnaniइसे महान बनानेजयपुरनियम और प्रक्रियाओंभारत विश्वमहत्वपूर्ण भूमिकायहां समृद्ध संवैधानिक परम्पराएराजस्थान विधानसभा अध्यक्षवासुदेव देवनानीविधानसभा में कहासबसे बड़ा एवं सफल लोकतंत्र
Previous Post

रोजगार सृजन में की तालमेल बनाने के लिए कोर ग्रुप का गठन होगा

Next Post

मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

Related Posts

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल
बॉलीवुड

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल
राजनीति

सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल

February 3, 2025
राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल
राजनीति

राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल

February 2, 2025
कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान
राजनीति

कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान

February 2, 2025
जयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट
मनोरंजन

जयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट

January 25, 2025
Next Post
मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
24 ° c
47%
3.6mh
41 c 30 c
Fri
42 c 30 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved