• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
22 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

लंबित मुकदमों के समाधान के लिए नवाचार और नवीन तकनीकी का अधिकतम उपयोग आवश्यक-बिरला

News Desk by News Desk
July 27, 2024
in राजनीति
लंबित मुकदमों के समाधान के लिए नवाचार और नवीन तकनीकी का अधिकतम उपयोग आवश्यक-बिरला
Share on FacebookShare on Twitter

जोधपुर 27 जुलाई (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आम जनता को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने में न्यायालयों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा है कि लंबित मुकदमों के समाधान के लिए नवाचार और नवीन तकनीकी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।
श्री बिरला शनिवार को यहां राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने देश को कई अत्यंत विशिष्ट न्यायाधीश और प्रख्यात अधिवक्ता दिए हैं जिन्होंने कानून और न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में न्यायालय के निर्णयों ने राजस्थान सहित देश के सभी लोगों के हितों को सुरक्षित और सशक्त किया है। श्री बिरला ने सशक्त न्याय व्यवस्था को विकसित भारत के संकल्प का मूल आधार बताते हुए कहा कि इस दिशा में सरकार और न्यायपालिका दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है ।आम जनता के लिए सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में न्यायालयों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने न्याय व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ कम करने के लिए कई वैधानिक परिवर्तन किए हैं। श्री बिरला ने   व्यक्त की कि न्यायपालिका भी इस दिशा में बराबर की भूमिका निभाएगी। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निपटान और न्याय व्यवस्था की खामियों को दूर करने के लिए नवाचार और नई तकनीकी के अधिकतम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने   व्यक्त की कि राजस्थान उच्च न्यायालय में हो रहे नवाचारों से देशभर में न्यायिक उपक्रमों को प्रेरणा और दिशा मिलेगी।
श्री बिरला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र शासन के सभी अंगों के सामूहिक प्रयासों से 75 वर्षों की यात्रा में सशक्त हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि संविधान निर्माताओं ने संविधान के तीनों अंगों- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच दायित्वों और कार्यों का बंटवारा किया है ताकि तीनो अंग साथ-साथ चलते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका, तीनो अंगों द्वारा प्रौद्योगिकी के उपयोग से जनता के जीवन को सहज, सरल और सुगम बनाया जा सकता है ।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस महायज्ञ में देश के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक संस्था को अपना सम्पूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी विशेष भूमिका रहेगी।
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि पिछले एक दशक में सरकार ने ‘इज ऑफ लिविंग’ के लिए अनगिनत कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के जीवन को आसान, सरल और सुगम बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हुए हैं। उन्होंने इज ऑफ जस्टिस को इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया और कहा कि इस दिशा में न्यायपालिका की बड़ी भूमिका है। प्रभावी न्याय प्रणाली को विकसित भारत के संकल्प का एक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए श्री बिरला ने कहा कि सरल, सुलभ और त्वरित न्याय इसके तीन प्रमुख स्तंभ है और सभी हितधारकों को इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभानी पड़ेगी।
श्री बिरला ने संसद द्वारा पुराने कानूनों के स्थान पर पारित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, न्याय संहिता और साक्ष्य अधिनियम को देश की न्याय व्यवस्था का नया युग बताया। उन्होंने न्यायालयों और अधिवक्ताओं को इन तीनों नए कानूनों में अध्ययन और इनका अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास पर बल दिया। समानता, न्याय और स्वतंत्रता को देश के संविधान की मूल भावना बताते हुए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की न्यायपालिका ने इन मूल सिद्धांतों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया है।
लोकतंत्र के सशक्तिकरण और जन विश्वास बढ़ाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मूल अधिकारों के संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं।
निष्पक्ष चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा और चुनाव में लोगों की भागीदारी को भारतीय लोकतंत्र की बड़ी ताकत बताते हुए श्री बिरला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 65 करोड़ लोगों ने भाग लिया, जिससे सम्पूर्ण विश्व अचंभित। उन्होंने इसे दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: BirlacasesInnovationmaximumnecessarynewpendingsolutionTechnologyuseअधिकतमआवश्यकउपयोगतकनीकीनवाचारनवीनबिरलामुकदमोंलंबितसमाधान
Previous Post

लाओस ने जारी किया अयोध्या के  लला पर डाक टिकट

Next Post

आदित्य बिड़ला ग्रुप इंद्रिया ब्रांड के साथ उतरा आभूषण बाजार में

Related Posts

पंजाब का भविष्य नौकरी नहीं, स्टार्टअप है: CM भगवंत मान ने पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में किया बड़ा ऐलान
देश

पंजाब का भविष्य नौकरी नहीं, स्टार्टअप है: CM भगवंत मान ने पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में किया बड़ा ऐलान

January 12, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ संपन्न: बिहार में AI इकोसिस्टम और आधुनिक गवर्नेंस पर जोर
देश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ संपन्न: बिहार में AI इकोसिस्टम और आधुनिक गवर्नेंस पर जोर

January 9, 2026
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग
देश

वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग

February 4, 2025
बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई
व्यापार

बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई

February 2, 2025
Next Post
आदित्य बिड़ला ग्रुप इंद्रिया ब्रांड के साथ उतरा  आभूषण बाजार में

आदित्य बिड़ला ग्रुप इंद्रिया ब्रांड के साथ उतरा आभूषण बाजार में

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
22 ° c
53%
8.6mh
31 c 19 c
Wed
32 c 19 c
Thu

ताजा खबर

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026
बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved