• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
39 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर द्वारा टीएनबी लॉ महाविद्यालय भागलपुर में तीन नए आपराधिक कानूनों पर परिचर्चा आयोजित

News Desk by News Desk
July 28, 2024
in देश
केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर द्वारा टीएनबी लॉ महाविद्यालय भागलपुर में तीन नए आपराधिक कानूनों पर परिचर्चा आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित तथा 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता के प्रचार- प्रसार के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भागलपुर इकाई द्वारा टीएनबी विधि महाविद्यालय भागलपुर में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा का उद्घाटन टीएनबी विधि महाविद्यालय भागलपुर के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि इन नए कानूनों के माध्यम से भारत सरकार द्वारा न्याय व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित छात्रों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में न्याय व्यवस्था रही है जिसे ब्रिटिश काल में दंड संहिता का रूप देकर संहिताबद्ध किया गया था। अब सरकार द्वारा न्याय व्यवस्था को मानव केन्द्रित तथा न्याय केंद्रीय बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए संशोधन किया गया है, जिसके फलस्वरूप भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम अस्तित्व में आया है। इन कानूनों द्वारा पुराने कानूनों का स्थान लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब कानून का लक्ष्य न्याय प्रदान करना है। परिचर्चा में वक्ता के रूप में भाग लेते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनीता कुमारी ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों को विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि साक्ष्य के बिना न्याय प्रदान करना संभव नहीं है। ब्रिटिश काल में जेम्स स्टीफन द्वारा साक्ष्य अधिनियम को संहिताबद्ध किया गया था, जिसमें आज के समय की आवश्यकतानुसार संशोधन करते हुए भारतीय साक्ष्य अधिनियम का निर्माण किया गया है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि तकनीकी युग होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक व तकनीकी माध्यम के साक्ष्य भी अब मान्य होंगें।

वक्ता के रूप में उपस्थित असिस्टेंट प्रोफेसर बिन्नी कुमारी ने भी साक्ष्य अधिनियम के विभिन्न खंडों एवं उपखंडों पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बबिता कुमारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रमुख अध्यायों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वक्ता के रूप में उपस्थित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित कुमार अकेला ने भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता के लागू किए जाने को न्याय प्रक्रिया का भारतीयकरण बताया। उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए इसके माध्यम से लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की बात की।

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं विधि शोधार्थी प्रवीण कुमार ने तीनों नए कानूनों की पृष्ठभूमि और निर्माण प्रक्रिया की चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महविद्यालय के छात्र – छात्राएं, शोधार्थी, अधिकवक्ता एवं आम नागरिक भी उपस्थित थे। परिचर्चा के आयोजन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजा आलम व प्रभात कुमार का प्रमुख योगदान रहा।

Previous Post

फेड रिजर्व की बैठक के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर

Next Post

भारत के गौरव का प्रतीक है ‘चराईदेव मैदाम’: मोदी

Related Posts

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा
देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026
होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
देश

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू
देश

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
अभी-अभी

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत
देश

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया
देश

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
Next Post
भारत के गौरव का प्रतीक है

भारत के गौरव का प्रतीक है 'चराईदेव मैदाम': मोदी

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Sunny
39 ° c
12%
9mh
41 c 31 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026
होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved