• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
17 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

खादी का कारोबार डेढ़ लाख करोड़ रुपये पहुंचा : मोदी

News Desk by News Desk
July 28, 2024
in देश
खादी का कारोबार डेढ़ लाख करोड़ रुपये पहुंचा : मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 28 जुलाई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से खादी और हथकरघा उत्पादों को खरीदने की अपील करते हुए कहा है कि देशवासियों के सहयोग से खादी का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
श्री मोदी ने हरियाणा के रोहतक जिले में उन्नति स्व सहायता समूह की जुड़ी महिलाओं के हथकरघा उत्पादों की विशेष रूप से सराहना करते हुए लोगों से इन्हें खरीदने तथा इनको बढ़ावा देने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा ,“मुझे ये बताते हुए आनंद आ रहा है कि खादी ग् ोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पार पहुँच गया है। सोचिए, डेढ़ लाख करोड़ रुपए !! और जानते हैं खादी की बिक्री कितनी बढ़ी है ? 400 परसेंट।”
उन्होंने कहा कि इससे देश में बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि इस उद्योग से सबसे ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हीं को होगा।
रोहतक में हथकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत से इन ढाई सौ महिलाओं ने अपने जीवन में समृद्धि के रंग भर दिए हैं। हथकरघा उद्योग से जुड़ी ये महिलाएं पहले छोटी-छोटी दुकानें और छोटे-मोटे काम कर गुज़ारा करती थी। बाद में ये उन्नति स्व सहायता समूह से जुड़ गयी और ब्लॉक प्रिंटिंग तथा रंगाई का काम करने लगी। उन्होंने कहा , “ कपड़ों पर रंगों का जादू बिखेरने वाली ये महिलाएं आज लाखों रुपए कमा रही हैं। इनके बनाए बेड कवर साड़ियाँ और दुपट्टों की बाजार में भारी मांग है।”
उन्होंने कहा कि रोहतक की इन महिलाओं की तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में कारीगर, हथकरघा को लोकप्रिय बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा , “चाहे ओडिशा की ‘संबलपुरी साड़ी’ हो, चाहे मध्य प्रदेश की ‘माहेश्वरी साड़ी’ हो, महाराष्ट्र की ‘पैठणी’ या विदर्भ के ‘हैंड ब्लाक प्रिंट’ हों, चाहे हिमाचल के ‘भूट्टिको’ के शॉल और ऊनी कपड़े हों, या फिर, जम्मू-कश्मीर के ‘कनि’ शॉल हों। देश के कोने-कोने में हथकरघा कारीगरों का काम छाया हुआ है।”
श्री मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन बाद सात अगस्त को हम ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ मनाएंगे। इन उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए कई निजी कंपनियां तथा स्टार्टअप भी आर्टिफिसियल इंटेंलिजेंस के माध्यम से इन्हें बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा, “ यह अच्छी बात है कि बहुत से लोग अपने यहाँ के ऐसे स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में जुटे हैं। आप भी अपने ‘हैशटैग माई प्रॉडक्ट माई प्राइड’ के नाम से सोशल मीडिया पर अपने उत्पाद अपलोड करें। आपका ये छोटा सा प्रयास, अनेकों लोगों की जिंदगी बदल देगा।”
श्री मोदी ने लोगों से खादी और हथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील करते हुए कहा , “ मेरा तो आपसे फिर एक आग्रह है, आपके पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, और आपने, अब तक खादी के वस्त्र नहीं खरीदे, तो, इस साल से शुरू कर लें। अगस्त का महीना आ ही गया है, ये आजादी मिलने का महीना है, क्रांति का महीना है। इससे बढ़िया अवसर और क्या होगा – खादी खरीदने के लिए।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: businessKhadiModireachesRs 1.5 lakh croreकारोबारखादीडेढ़ लाख करोड़ रुपयेपहुंचामोदी
Previous Post

धन उगाही करता मिला पुलिसकर्मी तो होगी कठोर कार्रवाई : डॉ़ शर्मा

Next Post

भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
शार्प बिजनेस सिस्टम ने एनईसी इंडिया के डिस्प्ले कारोबार को खरीदा
व्यापार

शार्प बिजनेस सिस्टम ने एनईसी इंडिया के डिस्प्ले कारोबार को खरीदा

February 4, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
एमएसएमई अर्थव्यवस्था का दूसरा इंजन, निवेश, कारोबार की सीमा बढ़ी
देश

एमएसएमई अर्थव्यवस्था का दूसरा इंजन, निवेश, कारोबार की सीमा बढ़ी

February 1, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के दिग्गज कारोबार की छवि और प्रतिष्ठा सुधारने पर करेंगे काम
व्यापार

प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के दिग्गज कारोबार की छवि और प्रतिष्ठा सुधारने पर करेंगे काम

January 30, 2025
Next Post
भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
17 ° c
72%
10.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved