• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
36 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर बढ़ाने से शेयर बाजार उछला

News Desk by News Desk
July 31, 2024
in व्यापार
बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर बढ़ाने से शेयर बाजार उछला
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 31 जुलाई (कड़वा सत्य) बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की यूटिलिटीज, धातु, पावर और हेल्थकेयर समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 285.94 अंक की छलांग लगाकर 81,741.34 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.85 अंक उछलकर 24,951.15 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई का मिडकैप 0.86 प्रतिशत मजबूत होकर 48,634.46 अंक हो गया जबकि स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत फिसलकर 55,332.24 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4037 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2121 में लिवाली जबकि 1833 में बिकवाली हुई वहीं 83 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियों में तेजी जबकि 16 में गिरावट रही।
बीएसई में ऊर्जा, दूरसंचार और रियल्टी में 0.41 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 17 समूहों में तेजी रही। इससे कमोडिटीज 0.74, सीडी 0.35, एफएमसीजी 0.39, वित्तीय सेवाएं 0.23, हेल्थकेयर 0.91, इंडस्ट्रियल्स 0.23, आईटी 0.01, यूटिलिटीज 1.57, ऑटो 0.46, बैंकिंग 0.19, कैपिटल गुड्स 0.20, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 1.12, तेल एवं गैस 0.29, पावर 1.46, टेक 0.32 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.41 प्रतिशत चढ़ गए।
बैंक ऑफ जापान के अप्रत्याशित रूप से ब्याज दरें बढ़ाने से बुधवार को एशियाई सूचकांकों के साथ-साथ यूरोपीय शेयर बाजारों में भी तेजी दर्ज की गई। बीओजे ने बड़े पैमाने पर अपने बॉन्ड खरीद को धीमा करने के लिए एक विस्तृत योजना का भी अनावरण किया, जो एक दशक के भारी प्रोत्साहन को समाप्त करने की दिशा में एक और कदम है। इसके निर्णय से इसकी अल्पकालिक नीति दर 0.25 प्रतिशत हो गई है, जो वर्ष 2008 के बाद से अभूतपूर्व स्तर है।
इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 1.43, जर्मनी का डैक्स 0.51, जापान का निक्केई 1.49, हांगकांग का हैंगसेंग 2.01 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 2.06 प्रतिशत उछल गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 201 अंक की तेजी के साथ 81,655.90 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,434.32 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 81,828.04 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,455.40 अंक के मुकाबले 0.35 प्रतिशत चढ़कर 81,741.34 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी 30 अंक बढ़कर 24,886.70 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,856.50 अंक के निचले जबकि 24,984.60 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,857.30 अंक की तुलना में 0.38 प्रतिशत मजबूत होकर 24,951.15 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयरों ने मुनाफा कमाया उनमें जेएसडब्ल्यू स्टील 3.64, एशियन पेंट 2.59, मारुति 2.28, एनटीपीसी 2.25, अदाणी पोर्ट्स 1.56, भारती एयरटेल 1.49, आईटीसी 1.03, टेक महिंद्रा 0.96, सन फार्मा 0.95, कोटक बैंक 0.91, टीसीएस 0.81, टाटा स्टील 0.79, एलटी 0.73, एचसीएल टेक 0.70, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.55, अल्ट्रासिमको 0.49, आईसीआईसीआई बैंक 0.36, बजाज फिनसर्व 0.28, नेस्ले इंडिया 0.23 और एचडीएफसी बैंक 0.11 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, टाटा मोटर्स 0.51, रिलायंस 0.51, इंफ़ोसिस 0.48, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.36, बजाज फाइनेंस 0.31, पावरग्रिड 0.30, एक्सिस बैंक 0.24, टाइटन 0.23, इंडसइंड बैंक 0.11 और एसबीआई के शेयर 0.03 प्रतिशत गिर गए।
 
कड़वा सत्य

Tags: Bank of JapaninterestMumbairaisedratestock market jumpedदरबढ़ानेबैंक ऑफ जापानब्याजमुंबईशेयर बाजार उछला
Previous Post

सिंधु और लक्ष्य बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में

Next Post

कल्कि 2898 एडी उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंची

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
कल्कि 2898 एडी उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंची

कल्कि 2898 एडी उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंची

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
36 ° c
27%
6.8mh
41 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved