• About us
  • Contact us
Friday, March 20, 2026
17 °c
New Delhi
21 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

बंगलादेश में हिंसक झड़पों में 99 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा

News Desk by News Desk
August 5, 2024
in विदेश
बंगलादेश में हिंसक झड़पों में 99 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका, 04 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश की राजधानी ढाका तथा देश के अन्य हिस्सों में रविवार को हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 99 लोग मारे गए और इसके बाद अधिकारियों ने देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।
अंग्रेजी अखबार ‘प्रथोम अलो’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन द्वारा आहूत असहयोग आंदोलन के कारण रविवार को देश में अभूतपूर्व हिंसक झड़पें हुयीं। इन झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 99 लोगों की मौत हो गई।
देश भर में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तीन दिन की सामान्य छुट्टी की घोषणा की है। बंगलादेश बैंक के प्रवक्ता मोहम्मद मेजबुल हक ने रविवार को कहा कि सामान्य छुट्टी के दौरान कल (सोमवार) से बैंक और वित्तीय संस्थान तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को देश के लोगों से अराजकतावादियों पर सख्ती से निपटने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के सहायक प्रेस सचिव ए बी एम सरवर-ए-आलम सरकार ने सुश्री हसीना के हवाले से कहा, “जो लोग अब हिंसा कर रहे हैं, उनमें से कोई भी विद्यार्थी नहीं है। वे आतंकवादी हैं।”
अधिकारियों के अनुसार शेरपुर में प्रदर्शनकारियों और अवामी लीग के लोगों के बीच झड़प हुई, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय प्रभाग और उच्च न्यायालय प्रभाग की सभी कार्यवाही सोमवार से अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगी।
ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित बंगलादेश के प्रमुख हवाई अड्डों ने रविवार को बिना किसी व्यवधान के परिचालन किया। राष्ट्रव्यापी असहयोग आंदोलन के बीच सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें सुचारू रूप से चलती रहीं। सूत्र के अनुसार, समय सारिणी में 59 प्रस्थान और आगमन के साथ 118 घरेलू उड़ानें शामिल थीं।
ढाका हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन मुहम्मद कमरुल इस्लाम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि हवाई अड्डा 152 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हुयीं, जिनमें 77 प्रस्थान और 75 आगमन शामिल थीं।
हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ान को रद्द नहीं किया गया है। यह अशांति के दौरान हवाई अड्डे के प्रभावी प्रबंधन को रेखांकित करता है। बंगलादेशी अखबार प्रोथिओम एलो की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों, सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 80 लोग मारे गए।
गौरतलब है कि पिछले महीने के आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों पर हुए ‘अत्याचार’ को लेकर सरकार के इस्तीफे की एक सूत्री मांग के साथ भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने असहयोग आंदोलन शुरू किया है। विद्यार्थियों ने सोमवार को लंबे मार्च का आह्वान किया है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने रविवार शाम छह बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गयी है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार अगले सरकारी आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे देश में खूनी झड़पों की खबरें हैं। प्रदर्शनकारियों ने सिराजगंज के इनायतपुर थाना पर हमला किया, जिसके कारण कम से कम 13 पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस मुख्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में मौतों की पुष्टि की।
उल्लेखनीय है कि ढाका विश्वविद्यालय में हिंसक झड़पों के बाद पिछले महीने बंगलादेशी सरकार की सार्वजनिक नौकरियों के लिए आरक्षण विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी सेवा में व्यापक आरक्षण को समाप्त करने की मांग की।
बंगलादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने 21 जुलाई को अधिकांश आरक्षण को खत्म कर दिया और आदेश दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र की 93 प्रतिशत नौकरियों में योग्यता के आधार पर भर्ती की जानी चाहिए। देश के स्वतंत्रता संग्  के दिग्गजों के परिवार के सदस्यों के लिए पांच प्रतिशत सीटें छोड़ दिया जाना चाहिए। शेष दो प्रतिशत जातीय अल्पसंख्यकों या विकलांग लोगों के लिए आरक्षित हैं। जुलाई के अंत में, विदेशी निवेशकों के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि बंगलादेशी अर्थव्यवस्था को विद्यार्थियों के प्रदर्शन, कर्फ्यू और संचार ब्लैकआउट के कारण 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को रैलियां और अन्य प्रकार के विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।
बंगलादेशी अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल ऑपरेटरों को सरकारी नियामकों से मोबाइल इंटरनेट और एप्लिकेशन बंद करने के निर्देश मिले हैं।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: 99 killed99 की मौतBangladeshclashescurfewimposedindefiniteViolentअनिश्चितकालीनकर्फ्यूझड़पोंबंगलादेशलगाहिंसक
Previous Post

शुभंकर शर्मा ने ओलंपिक में पुरुषों की स्पर्धा में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Next Post

कांग्रेस ने ओबीसी के मुद्दे पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
देश

सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह

February 5, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
बंगलादेश की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया
खेल

बंगलादेश की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया

January 28, 2025
बंगलादेश सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने का काम द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप: विदेश मंत्रालय
देश

बंगलादेश सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने का काम द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप: विदेश मंत्रालय

January 24, 2025
ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका, स्कॉटलैंड, बंगलादेश,नेपाल, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड सुपर सिक्स में
खेल

ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका, स्कॉटलैंड, बंगलादेश,नेपाल, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड सुपर सिक्स में

January 22, 2025
Next Post
कांग्रेस ने ओबीसी के मुद्दे पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस ने ओबीसी के मुद्दे पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

New Delhi, India
Friday, March 20, 2026
Mist
17 ° c
94%
9.4mh
27 c 15 c
Sat
31 c 20 c
Sun

ताजा खबर

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

March 20, 2026
पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

March 20, 2026
भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

March 20, 2026
98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

March 19, 2026
बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

March 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved