• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
20 °c
New Delhi
26 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बेतिया जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया कि नागपंचमी एवं महावीरी झंडा 2024 शांति, सौहार्द के साथ मनाएं

News Desk by News Desk
August 6, 2024
in देश
बेतिया जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया कि नागपंचमी एवं महावीरी झंडा 2024 शांति, सौहार्द के साथ मनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

शांति, सौहार्द के साथ मनाएं नागपंचमी एवं महावीरी झंडा त्योहार : जिलाधिकारी। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि पर रहेगी साईबर सेल की पैनी नजर। अफवाह फैलाने वाले तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जायेगी सख्त निरोधात्मक कार्रवाई। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया कि शांति, सौहार्द के साथ जिस प्रकार से अबतक हर पर्व त्योहार मनाया गया है, उसी प्रकार से सभी जिलेवासी इस बार भी नागपंचमी एवं महावीरी झंडा का त्योहार मनाएं।

न्यूज़ डेस्क

बेतिया नागपंचमी एवं महावीरी झंडा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उदेश्य से आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी एवं महावीरी झंडा त्योहार में जिले में प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दृढ़संकल्पित है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। महावीरी झंडा के अवसर पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के चयनित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अपराधियों, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिलेवासी किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों यथा-फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स आदि पर साईबर सेल द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि जुलूस निकालने के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक है। निर्धारित रुट के अनुरूप जुलूस निकाला जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों से कहा कि आप सभी के सहयोग से पूर्व के पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया है। नागपंचमी एवं महावीरी झंडा का त्योहार भी शांति एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने कहा कि अनुमंडल, प्रखंड, थाना स्तर पर अधिकांशतः जगहों पर शांति समिति की बैठक कर ली गयी है। बैठक में सभी सदस्यों को अमन-चैन, शांतिपूर्ण तरीके से महावीरी झंडा सम्पन्न कराने को कहा गया है।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी ने कहा कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस फोर्स सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगे। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। विधि-व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्णतः अंकुश लगाना है। डीजे संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकालें।

जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा नागपंचमी एवं महावीरी झंडा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए गए। सभी ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी महावीरी झंडा का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जायेगा। शहरी क्षेत्र के द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे निर्धारित स्थल पर ही पूजा करेंगे। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया कि शांति, सौहार्द के साथ जिस प्रकार से अबतक हर पर्व त्योहार मनाया गया है, उसी प्रकार से सभी जिलेवासी इस बार भी नागपंचमी एवं महावीरी झंडा का त्योहार मनाएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शम्भू कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, एस प्रतीक, रोचना माद्री, अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित जिलास्तरीय शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, सभी अनुमंडलस्तरीय, प्रखंडस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधिगण आदि जुड़े रहे।

Previous Post

नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर के थ्रो से फाइनल में बनाई जगह

Next Post

बांग्लादेश मामले में बसपा केंद्र के हर फैसले के साथ: मायावती

Related Posts

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद
देश

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत
देश

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति
देश

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया
देश

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर
देश

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026
जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना
देश

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
Next Post
बांग्लादेश मामले में बसपा केंद्र के हर फैसले के साथ: मायावती

बांग्लादेश मामले में बसपा केंद्र के हर फैसले के साथ: मायावती

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Mist
20 ° c
64%
8.3mh
33 c 21 c
Sat
33 c 20 c
Sun

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved