• About us
  • Contact us
Saturday, April 4, 2026
30 °c
New Delhi
28 ° Sun
29 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

रिलायंस, टाटा, अदाणी, मारूति सुजुकी,डी पी वर्ल्ड की गुजरात में बड़े निवेश की घोषणा

News Desk by News Desk
January 10, 2024
in व्यापार
रिलायंस, टाटा, अदाणी, मारूति सुजुकी,डी पी वर्ल्ड  की गुजरात में बड़े निवेश की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

गांधीनगर,10 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद और कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 के शुभारंभ के पहले दिन बुधवार को देश के सभी प्रमुख उद्योग घरानों और कंपनियों ने राज्य में लाखों करोड़ रुपये के निवेश करने की घोषणा कर दी।
सम्मेलन का उद्घाटन श्री मोदी ने किया। इस मौके पर देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी, पंकज पटेल, गौतम अदाणी, टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन, लक्ष्मी मित्तल, निखिल कामत जैसे उद्योगपति मौजूद थे। वाइब्रेंट गुजरात समिट में अडानी, मारुति सुजुकी, टाटा, रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों ने गुजरात में अपनी नयी निवेश-योजना का खुलासा किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी ने “मोदी है तो मुमकिन है” शब्दों के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुये कहा कि गुजरात हमेशा से उनकी कर्मभूमि रही है। रिलायंस हमेशा गुजरात की कंपनी रही है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने भारत में 12 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिसमें से एक तिहाई निवेश सिर्फ गुजरात में किया गया है। गुजरात के ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अगले 10 सालों तक रिलायंस अपना निवेश जारी रखेगा और वर्ष 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत का करीब आधा हिस्सा रिलायंस उत्पादित करेगा। रिलायंस ने जामनगर में 5000 एकड़ क्षेत्र में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इस निवेश से ग्रीन नौकरियां पैदा होंगी।
अदाणी समूह ने गुजरात के लिए दो लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा “ मुझे विश्वास है कि 2047 तक भारत पूर्ण विकसित हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि उनका समूह 2025 तक 55 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लक्ष्य के साथ चल रहा है, जिसमें से 50 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है। समूह कच्छ के खावडा में 30 गीगावॉट ( 30,000 मेगावाट ) की रीन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में दो लाख करोड़ रुपए का निवेश गुजरात में किया जाएगा, जिससे एक लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा, “ हम कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावॉट क्षमता वाले हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण कर रहे हैं, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।”
टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि गुजरात और टाटा का रिश्ता वर्षाें पुराना है। वर्ष 1939 से ही टाटा गुजरात में काम कर रही है। टाटा की 21 कंपनियां गुजरात में हैं और 50000 से ज्यादा टाटा के कर्मचारी गुजरात में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात टाटा के ईवी प्रोजेक्ट के लिए घर जैसा है। टाटा सी 295 डिफेंस एयरक्राफ्ट को बड़ौदा से धौलेडा तक विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि 20-गीगावॉट बैटरी स्टोरेज की फैक्ट्री गुजरात में अगले दो महीनों में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि साणंद उनकी कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक का केन्द्र बनता जा रहा है। वहां अतिरिक्त क्षमता के साथ विस्तार करने की तैयारी है।
यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी मोटर्स के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि कंपनी अपना पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन इस साल के आखिरी तक पेश करेगी और इसकी शुरुआत गुजरात से होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी गुजरात में नई प्रोडक्शन लाइन पर 3200 करोड़ का निवेश करेगी, वहीं दूसरे प्लांट के लिए 35000 करोड़ का निवेश करेगी। कुल मिलाकर सुजुकी गुजरात में 38200 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने वाली है।
संयुक्त अरब अमीरात की लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के ग्रुप अध्यक्ष और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने कहा कि उनकी कंपनी अगले तीन वर्षाें में गुजरात में 3 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी कांडला बंदरगाह पर 20 लाख कंटेनर की क्षमता वाले कंटेनर टर्मिनल का निर्माण करेगी।
आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उनकी कंपनी साल 2029 तक गुजरात के हजीरा में दुनिया की सबसे बड़ी स्टील फैक्ट्री लगाएगी।
शेखर,आशा

Tags: GandhinagarPrime Minister Narendra Modiuकंपनियोंकई देशोंगांधीनगरदेशनिवेश घोषणापहले दिन बुधवारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराज्यराष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायदराष्ट्राध्यक्षों मौजूदगीलाखों करोड़ रुपयेवाइब्रेंट गुजरात समिट 2024शुभारंभसंयुक्त अरब अमीरातसभी प्रमुख उद्योग घरानों
Previous Post

रोहित और विराट आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल

Next Post

पीड़ित महिलाओं के हित में आम चुनाव जीतना जरूरी: अलका

Related Posts

आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव
राजनीति

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव

February 5, 2025
Next Post
पीड़ित महिलाओं के हित में आम चुनाव जीतना जरूरी: अलका

पीड़ित महिलाओं के हित में आम चुनाव जीतना जरूरी: अलका

New Delhi, India
Saturday, April 4, 2026
Mist
30 ° c
40%
17.3mh
33 c 22 c
Sun
34 c 24 c
Mon

ताजा खबर

महासमुंद में उठी हिन्दुत्व की लहर !

महासमुंद में उठी हिन्दुत्व की लहर !

April 4, 2026
ह्रास का विकास !

ह्रास का विकास !

April 3, 2026
पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

April 3, 2026
भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

April 3, 2026
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

April 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved