• About us
  • Contact us
Saturday, April 25, 2026
31 °c
New Delhi
39 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

77 वर्ष की हुयी राखी

News Desk by News Desk
August 15, 2024
in मनोरंजन
77 वर्ष की हुयी राखी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 15 अगस्त (कड़वा सत्य) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री राखी आज 77 वर्ष की हो गयी।

राखी मूल नाम राखी मजूमदार का जन्म 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में हुआ था। बतौर अभिनेत्री उन्होंने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1967 में प्रदर्शित बंगला फिल्म वधूवरण से की। इस बीच उनकी मुलाकात निर्माता- निर्देशक सुनील दत्त से हुयी जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान अपनी नयी फिल्म रेशमा और शेरा में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे राखी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। हांलाकि फिल्म के निर्माण में देर होने के कारण राखी की फिल्म जीवन मृत्यु पहले प्रदर्शित हो गयी। फिल्म में उनके नायक की भूमिका धमेन्द्र ने निभायी थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी ।

राखी के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म शर्मीली वर्ष 1971 में प्रदर्शित हुयी। फिल्म में उन्होंने दो जुड़वा बहनों की भूमिका निभायी। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म तपस्या राखी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है । अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये राखी ने स्वयं को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में 1980 में प्रदर्शित प्रकाश मेहरा की सुपरहिट फिल्म लावारिस में और रमेश सिप्पी की फिल्म शक्ति में वह फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने से भी नहीं हिचकी । हालांकि इसके पहले राखी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में नायिका की भूमिका निभाई थी। फिल्म लावारिस में उनपर फिल्माया यह गीत मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है आज भी काफी लोकप्रिय है।

नब्बे के दशक में राखी ने कई फिल्मों में मां के किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार किया। इन फिल्मों मे   लखन, जीवन एक संघर्ष, प्रतिकार, सौगंध, खलनायक, अनाड़ी, बाजीगर, करण अर्जुन, सोल्जर जैसी फिल्में खास तौर पर उल्लेखनीय हैं। फिल्म   लखन के अपने सशक्त अभिनय के लिये राखी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी । राखी अपने सिने कैरियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। उन्हें सबसे पहले फिल्म दाग के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसके बाद 1976 में फिल्म तपस्या के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और वर्ष 1989 में फिल्म   लखन के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म शुभ मुहूर्त के लिये राखी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित की गयीं। फिल्म के क्षेत्र में राखी के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुये भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2003 में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। किशोरावस्था में ही बंगाली फ़िल्मों के निर्देशक अजय बिश्वास से राखी की शादी हो गई थी लेकिन यह शादी असफल रही। इसके बाद राखी ने गीतकार गुलज़ार से शादी की। राखी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में लगभग 90 फिल्मों में काम किया है। राखी इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नही है।

 

कड़वा सत्य

Tags: actress Rakhee turns 77 today.Bollywoodअभिनेत्री राखी आज 77 वर्ष की हो गयी। Mumbaiबॉलीवुडमुंबई
Previous Post

सायरा बानो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिलीप कुमार को किया याद

Next Post

विनिर्माण उद्योग पर प्रधामंत्री के संकल्प के साथ है उद्योग: ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के गुरुराज

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
Athiya Rahul Baby:  केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ!
अभी-अभी

Athiya Rahul Baby: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ!

March 24, 2025
SalmanKhan Rashmika Mandanna: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर बवाल, सोना मोहपात्रा ने लगाई भाई की क्लास
देश

SalmanKhan Rashmika Mandanna: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर बवाल, सोना मोहपात्रा ने लगाई भाई की क्लास

March 24, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
विनिर्माण उद्योग पर प्रधामंत्री के संकल्प के साथ है उद्योग: ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के गुरुराज

विनिर्माण उद्योग पर प्रधामंत्री के संकल्प के साथ है उद्योग: ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के गुरुराज

New Delhi, India
Saturday, April 25, 2026
Mist
31 ° c
38%
6.8mh
44 c 33 c
Sun
46 c 34 c
Mon

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत नकद रहित इलाज, न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं कर रहा है सुनिश्चित; जहां जीवन बचाने में हर मिनट अहम होता है

April 24, 2026
आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

April 24, 2026
ग्रेटर नोएडा में ‘पेफी खेल महोत्सव 2026’ का आगाज: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ग्रेटर नोएडा में ‘पेफी खेल महोत्सव 2026’ का आगाज: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

April 24, 2026
Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ,  बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

April 24, 2026
फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved