• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
43 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

इतिहास ने जब भी करवट ली, कांग्रेस ने हमेशा बहिष्कार किया :भाजपा

News Desk by News Desk
January 11, 2024
in देश
इतिहास ने जब भी करवट ली, कांग्रेस ने हमेशा बहिष्कार किया :भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि देश के इतिहास ने जब भी करवट ली, कांग्रेस ने उसका साथ देने की बजाय बहिष्कार किया और इसीलिए जनता चुनाव-दर-चुनाव कांग्रेस का बहिष्कार कर रही है।
भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के नहीं जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस पार्टी और उनकी मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया।
श्री त्रिवेदी ने कहा,“ भारत का इतिहास जब भी करवट लेता है तब उस अवसर में शामिल होने या फिर उसका साथ देने के की जगह कांग्रेस पार्टी उसका बहिष्कार करती है। नए संसद भवन के निर्माण ,जी 20 की भारत की अध्यक्षता, जीएसटी कर संरचना, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद या फिर वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण हो, कारगिल विजय दिवस का मनाने की बात हो, 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण हो, या फिर उन्हीं के पार्टी के नेता रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न प्रदान किये जाने की बात हो, कांग्रेस पार्टी सभी का बहिष्कार करती आई है। और आज राममंदिर उद्घाटन की बात क्यों ना हो इस मौके पर भी कांग्रेस पार्टी इसका बहिष्कार कर रही है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के इसी बहिष्कार-बहिष्कार के चलते जनता अब कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार कर रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी प्रवृति के अनुरुप चल रही है और उसी के हिसाब से कार्य कर रही है, जो कि कांग्रेस पार्टी के सिकुड़ती मानसिकता को दर्शा रहा है।
श्री त्रिवेदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का भी जिक्र करते हुए कहा,“ उनके समय में जब सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन मई 1951 में हुआ तब नेहरु जी ने तर्करहित बात कहकर उसके निमंत्रण को खारिज किया था। जिसमें पंडित नेहरु ने लिखा था कि…. इस कठिन समय में समारोह के लिए मेरा दिल्ली से आना संभव नहीं है.. मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं इस पुनुरुत्थानवाद से बहुत परेशान हूं.. मेरे लिए बहुत कष्टकारक है कि मेरे राष्ट्रपति और मेरे कुछ मंत्री और राजप्रमुख के नाते आप सोमनाथ के इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं.. मुझे लगता है कि मेरे देश के प्रकृति के अनुरुप यह नहीं है और इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।”
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जमाने में गोरक्षक संतों पर गोलियां चलीं। राममंदिर की खुदाई में जब साक्ष्य निकले तो वामपंथी इतिहासकारों के दबाव में उसे रुकवा दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जमाने में कारसेवकों की हत्या करने वालों का समर्थन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जमाने आते-आते राम काल्पनिक होने का हलफनामा हो गया।
श्री त्रिवेदी ने इस मौके पर कहा कि राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्य में शामिल होने का कांग्रेस पार्टी के पास सुनहरा अवसर था जिससे वह अपने कर्मों और प्रवृति का प्रायश्चित कर सकती थी, पर कांग्रेस पार्टी ने इस मौके को गंवा दिया।
पार्टी प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा ,“वर्तमान की कांग्रेस पार्टी नेहरु की कांग्रेस है ना कि महात्मा गांधी की कांग्रेस। क्योंकि महात्मा गांधी का राजनीतिक दर्शन था रामराज्य, उनका दैनिक सुनने वाला भजन था रघुपति राघव राजा राम, उनकी समाधि पर लिखा है – हे राम। और आज उस रामराज्य की प्राण-प्रतिष्ठा का श्रीगणेश हो रहा है तो कांग्रेस पार्टी उसके साथ नहीं खड़ी है और इसका मतलब है कि गांधी की कांग्रेस औऱ नेहरु की कांग्रेस का बड़ा अंतर है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस गोत्र के सारे दल का एक साथ मिलकर इसका विरोध करना यह दर्शाता है कि यह सभी हिंदुत्व और भारतयी संस्कृति को पूरी तरह से गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक दृष्टि से निष्प्राण थी ही और अब उनकी प्रतिष्ठा भी समाप्त हो गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उनके पास सद्बुद्धि होती तो वे अपने बीते कार्यों के प्रायश्चित करने का यह अवसर नहीं गंवाते।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि हर ऐतिहासिक अवसर का विरोध करते-करते कांग्रेस ने आज भारत, भारतीयता के श्रेष्ठतम मूल्यों के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार करके यह दर्शा दिया है कि उनके लिए राजनीति और राजनीति में भी कट्टरपंथ की राजनीति अधिक महत्वपूर्ण है ना कि भारत के आदर्श और प्रेरणा ।
डेस्क

Tags: alwaysBJPboycottedCongresshistorytookturnWheneverइतिहासकरवटकांग्रेसकियाजब भीबहिष्कारभाजपालीहमेशा
Previous Post

4,000 पाठ्यक्रमों का हिन्‍दी में अनुवाद, छात्रों के लिए कोर्सेरा ने लॉन्च किया एआई फीचर

Next Post

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा की, हेटमायर को किया टीम से बाहर

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
Next Post
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा की, हेटमायर को किया टीम से बाहर

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा की, हेटमायर को किया टीम से बाहर

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Sunny
43 ° c
12%
16.6mh
48 c 36 c
Thu
45 c 29 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved