• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
40 °c
New Delhi
36 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

थाई राजा ने पैटोंगटार्न शिनावात्रा को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया

News Desk by News Desk
August 19, 2024
in विदेश
थाई राजा ने पैटोंगटार्न शिनावात्रा को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया
Share on FacebookShare on Twitter

बैंकॉक, 18 अगस्त (कड़वा सत्य) थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने सुश्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
प्रतिनिधि सभा के महासचिव अर्पथ सुखानुंथ ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री अर्पथ ने आज सुबह फ्यू थाई पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में शाही आदेश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुश्री पैटोंगटार्न को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, क्योंकि उन्हें 16 अगस्त को संसदीय वोट में बहुमत का समर्थन प्राप्त हुआ था। इसके बाद यहां कैबिनेट गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सुश्री पैटोंगटार्न (37) थाईलैंड में सबसे कम उम्र की और दूसरी महिला के रूप में आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया।
प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले आधिकारिक भाषण में सुश्री पैटोंगटार्न ने कहा कि वह संसदीय कार्यकाल के शेष तीन वर्षों के दौरान विधायी शाखा के साथ सहयोग करेंगी और थाईलैंड को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ हर राय को सुनने के लिए जगह बनाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं सभी पीढ़ियों की शक्तियों में सामंजस्य स्थापित किया जाए, थाईलैंड के सभी कोनों से व्यक्तियों को एकजुट किया जाए, चाहे वे सरकार में सेवा करते हों, राजनीतिक दलों से संबंधित हों, निजी क्षेत्र में काम करते हों या साथी नागरिक हों।” उन्होंने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पूरी लगन के साथ स्वीकार करती हूं और थाईलैंड को अवसरों और खुशियों की भूमि बनाऊंगी, जहां हर नागरिक समान आधार पर खड़ा हो।”
सुश्री पैटोंगटार्न ने उम्मीद जताई कि सरकार एकजुट रहेगी और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीथा थाविसिन के तहत पिछले प्रशासन के दौरान लागू की गई नीतियों को आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने थाईलैंड और चीन के बीच मजबूत और स्थायी संबंध बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमें चीन के साथ और अधिक काम करने की उम्मीद है। नीतियों के बारे में अधिक विशिष्ट विवरण सितंबर में सामने आएंगे, जो संसद में अपने नीति वक्तव्य को संबोधित करने की सरकार की योजना के अनुरूप है।”
पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी पुत्री पैटोंगटार्न ने 2021 में फेउ थाई पार्टी की भागीदारी और नवाचार पर सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में प्रवेश किया था। वह पिछले साल के आम चुनाव में फेउ थाई पार्टी की प्रधानमंत्री पद की प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल थीं और बाद में पार्टी की नेता बनीं।
संतोष, 
कड़वा सत्य

Tags: appointed Ms. Patongtarn ShinawatraBangkokcountryKing Maha VajiralongkornPrime MinisterThailand.थाईलैंडदेशनियुक्त कियाप्रधानमंत्रीबैंकॉकराजा महा वजीरालोंगकोर्नसुश्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा
Previous Post

बंगलादेश में स्वतंत्र , निष्पक्ष और भागीदारीपूर्ण चुनाव कराएं जाएंगे

Next Post

गाजा समझौते में अस्पष्टता के कारण युद्ध वि  को लेकर असमंजस

Related Posts

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क
विदेश

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क

February 2, 2025
कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले
विदेश

कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले

February 1, 2025
शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी
देश

शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

February 1, 2025
Next Post
गाजा समझौते में अस्पष्टता के कारण युद्ध विराम को लेकर असमंजस

गाजा समझौते में अस्पष्टता के कारण युद्ध वि  को लेकर असमंजस

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Sunny
40 ° c
13%
16.9mh
41 c 30 c
Mon
42 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved