• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने के संकेत से चढ़ा बाजार

News Desk by News Desk
August 22, 2024
in व्यापार
फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने के संकेत से चढ़ा बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 22 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के जारी मिनट्स में अगले कुछ सप्ताह में ब्याज दर में कटौती शुरू करने के संकेत से विश्व बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, दूरसंचार, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सर्विसेज समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली से शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त बरकरार रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.89 अंक मजबूत होकर करीब दो सप्ताह बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 81,053.19 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.30 अंक बढ़कर 24,811.50 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 0.67 प्रतिशत की छलांग लगाकर 48,643.86 अंक और स्मॉलकैप 0.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर 55,598.26 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4053 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2451 में लिवाली जबकि 1513 में बिकवाली हुई वहीं 89 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियों में बढ़त जबकि 23 में गिरावट रही।
विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक भावनाओं के कारण घरेलू बाजार में मामूली बढ़त देखी गई। खास तौर पर अमेरिका के गैर-कृषि रोज़गार आंकड़ों के कमजोर रहने के संकेतों ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि, बाजार में निवेशक सतर्क हैं।
इससे विश्व बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इससे ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.17, जर्मनी का डैक्स 0.25, जापान का निक्केई 0.68 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.44 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.27 प्रतिशत फिसल गया।
निवेश धारणा मजबूत रहने से बीएसई के 15 समूहों में लिवाली हुई। इससे दूरसंचार 1.60, कमोडिटीज 1.00, सीडी 0.51, एफएमसीजी 0.59, वित्तीय सेवाएं 0.39, हेल्थकेयर 0.17, इंडस्ट्रियल्स 0.10, ऑटो 0.01, बैंकिंग 0.46, कैपिटल गुड्स 0.09, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.91, धातु 0.57, रियल्टी 0.49, टेक 0.24 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.70 प्रतिशत उछल गए।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 302 अंक की तेजी के साथ 81,207.24 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 80,954.02 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं, लिवाली होने से यह ठीक दोपहर में 81,236.45 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 80,905.30 अंक के मुकाबले 0.18 प्रतिशत बढ़कर 81,053.19 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी 93 अंक मजबूत होकर 24,863.40 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,784.45 अंक के निचले जबकि 24,867.35 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले सत्र के 24,770.20 अंक की तुलना में 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,811.50 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे उनमें भारती एयरटेल 1.51, टाटा स्टील 1.45, आईसीआईसीआई बैंक 1.38, टाइटन 1.23, एशियन पेंट 1.07, अल्ट्रासिमको 0.93, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.91, मारुति 0.67, एसबीआई 0.53, बजाज फिन सर्व 0.43, इंफ़ोसिस 0.41, कोटक बैंक 0.35, टेक महिंद्रा 0.34, एचडीएफसी बैंक 0.32, एलटी 0.28, बजाज फाइनेंस 0.12 और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.06 प्रतिशत शामिल रहे।
वहीं, टाटा मोटर्स 1.52, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.32, एनटीपीसी 1.27, टीसीएस 1.14, पावरग्रिड 0.86, सन फार्मा 0.76, अडानी पोर्ट्स 0.70, एक्सिस बैंक 0.48, नेस्ले इंडिया 0.22, आईटीसी 0.14, इंडसइंड बैंक 0.09, रिलायंस 0.05 और एचसीएल टेक के शेयर 0.02 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: अमेरिकी फेडरल रिजर्वकी नीतिगत बैठकके जारी मिनट्स में अगले कुछ सप्ताह में ब्याज दर में कटौती शुरू Mumbai: US Federal Reserveमुंबई
Previous Post

बंगलादेश में बाढ़ पर मीडिया की रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत: भारत

Next Post

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए काम करेगी कांग्रेस : खड़गे

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए काम करेगी कांग्रेस : खड़गे

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए काम करेगी कांग्रेस : खड़गे

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Mist
35 ° c
35%
11.2mh
44 c 33 c
Sun
44 c 36 c
Mon

ताजा खबर

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

June 5, 2026
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

June 5, 2026
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved