• About us
  • Contact us
Saturday, May 2, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

CM ने पूर्णिया के चूनापूर सैन्य हवाई अड्डा का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

News Desk by News Desk
August 24, 2024
in देश
CM ने पूर्णिया के चूनापूर सैन्य हवाई अड्डा का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के चूनापूर सैन्य हवाई अड्डा का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश, काझा कोठी के जीर्णोद्धार कार्य का भी किया निरीक्षण

न्यूज डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई हड्डा स्थित सभाकक्ष में हवाई अड्डा से संबंधित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव के निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई भूमि, रन-वे की लंबाई, रोड कनेक्टिविटी सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक के क्रम में एयर वाइस मार्शल एस के माथुर एवं नागरिक उड्यन के जी एम, आर्किटेक्चर ने चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों के संबंध में अपने-अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाकर इसे यथा शीघ्र पूर्ण कराएं। इस एयरपोर्ट के फंक्शनल हो जाने से आस-पास के दो-तीन प्रमंडल के लोगों को काफी सुविधा होगी। हवाई सफर के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। लोग यहीं से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा तक यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु बेहतर सड़क-संपर्कता सुनिश्चत होनी चाहिए। यहां लोगों के बैठने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हम बराबर यहां आते रहे हैं और यहीं से आस-पास के इलाकों में लोगों से मिलने एवं विकास कार्यों को देखने का काम करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से पूर्व चूनापुर हवाई अड्डे का एरियल सर्वे किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने काझा गांव स्थित काझा कोठी में स्थापित भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के जीर्णोद्धार कार्य एवं काझा कोठी झील का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19.20 करोड़ रूपये की लागत से पूर्णिया में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन रूपौली, मॉडल थाना भवन चंपा नगर एवं क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन तथा 25.93 करोड़ रूपये की लागत से पूर्णिया जिला में निर्मित होनेवाले 4 थाना भवनों का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने काझा कोठी प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुकों को चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के प्रांगण में पौधा रोपण किया। स्थानीय जन प्रतिनिधिओं एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को मखाना की बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधायक विजय कुमार खेमका, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल संजय दूबे, पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्णिया प्रक्षेत्र विकास कुमार, जिलाधिक पूर्णिया कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक पूर्णिया उपेंद्र नाथ वर्मा, एयर वाइस मा एस के माथुर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारीगण, मिनिस्ट्री ऑफ प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

सुब्रतो कप सब-जूनियर के क्वार्टरफाइनल के लिए शीर्ष टीमे तैयार

Next Post

बायोमैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बायोई थ्री नीति को मंजूरी

Related Posts

राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण
संपादकीय

राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण

May 2, 2026
State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित
देश

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

May 2, 2026
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज
देश

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

May 2, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
देश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

May 1, 2026
भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान
देश

भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

May 1, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

डायलिसिस के 1लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा

May 1, 2026
Next Post
बायोमैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बायोई थ्री नीति को मंजूरी

बायोमैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बायोई थ्री नीति को मंजूरी

New Delhi, India
Saturday, May 2, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
27 ° c
58%
5.8mh
43 c 32 c
Sun
41 c 28 c
Mon

ताजा खबर

राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण

राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण

May 2, 2026
State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

May 2, 2026
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

May 2, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

May 1, 2026
भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

May 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved