• About us
  • Contact us
Thursday, June 11, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पीडीपी के एजेंडे का समर्थन करने पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का साथ देंगे: महबूबा

News Desk by News Desk
August 24, 2024
in राजनीति
पीडीपी के एजेंडे का समर्थन करने पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का साथ देंगे: महबूबा
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर 24 अगस्त (कड़वा सत्य) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस या नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी पार्टी के ‘जनता के पक्ष में और जम्मू-कश्मीर के पक्ष में’ एजेंडे को स्वीकार करने और लागू करने के लिए तैयार हैं, तो वह उन्हें चुनाव में समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
सुश्री मुफ्ती ने आज यहां पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी करते हुए अपना समर्थन देने की पेशकश की। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस या नेशनल कॉन्फ्रेंस हमारे एजेंडे को अपनाने के लिए तैयार हैं तो हम उनसे कहेंगे कि आप चुनाव लड़ें, हम आपके पीछे खड़े होंगे। हमारे लिए, कश्मीर समस्या का समाधान किसी भी अन्य चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की गरिमा, जिसे कुचला जा रहा है, हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र में स्वशासन से एक कदम आगे बढ़कर कहा है कि वह कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए लड़ेगी तथा व्यापार एवं सामाजिक आदान-प्रदान तथा क्षेत्रीय मुक्त व्यापार के लिए सीमाओं को खोलने का प्रयास करेगी। घोषणापत्र में कहा गया है कि पीडीपी कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है। पार्टी भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक पहल, नियंत्रण रेखा के पार व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग की वकालत करेगी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस की तरह पीडीपी ने भी सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 12 मुफ्त गैस सिलेंडर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में चीनी और केरोसिन वापस लाने की घोषणा की है। पार्टी के घोषणापत्र में कहा गया है कि वह संपत्ति खरीदने वाली महिलाओं के लिए शून्य स्टांप शुल्क की अपनी नीति को फिर से लागू करने के साथ ही संपत्ति कर को समाप्त करेगी।
घोषणापत्र में सभी परिवारों के लिए आवास और रियायती दरों पर लकड़ी उपलब्ध कराने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने का वादा भी किया है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर बैंक के ऋण ग्राहकों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की समीक्षा करने की भी बात कही है। युवा रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पार्टी ने सत्ता में आने पर एक साल के भीतर 6000 दिहाड़ी मजदूरों की सेवाओं को नियमित करने और नई पेंशन योजना (एनपीएस) को पुरानी पेंशन योजना से बदलने तथा विभिन्न विभागों में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का भी वादा किया है।
पीडीपी के घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों के लिए अशांत क्षेत्र भत्ता, पनबिजली परियोजनाओं को स्थानांतरित करने का प्रयास, गुरेज और तंगधार के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौबीसों घंटे बिजली सुनिश्चित करने के लिए राजदान और साधन सुरंग के लिए काम करने तथा जम्मू में चेनाब घाटी और पीर पंजाल तक रेलवे लाइन का विस्तार करने का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा कि वह कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लिए भी काम करेगी और मौजूदा 1बीएचके योजना को अपग्रेड करके हर लौटने वाले परिवार के लिए न्यूनतम 2बीएचके अपार्टमेंट आवंटित करेगी। पार्टी ने आदिवासी समुदायों को मजबूत करने, शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण और जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक शिल्प को पुनर्जीवित करने का भी वादा किया है।
अशोक,  
कड़वा सत्य

Tags: अगर कांग्रेस या नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी पार्टीपीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीमहबूबा मुफ्तीश्रीनगर
Previous Post

बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा सेवा भारत संस्थान के सहयोग से खादी बोर्ड परिसर में एक दिवसीय जेंडर सेंसिटिविटी वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Next Post

गोमो- कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट महोदय की उपस्थिति में बड़े पैमाना पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

Related Posts

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी
राजनीति

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी

February 2, 2025
सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
राजनीति

सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

January 31, 2025
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
राजनीति

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

January 18, 2025
अधोसंरचना में सुधार से ही समृद्ध होगा भारत: गडकरी
राजनीति

अधोसंरचना में सुधार से ही समृद्ध होगा भारत: गडकरी

January 13, 2025
मोदी के दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राजनीति

मोदी के दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

January 11, 2025
ग्रेनेड हमला एक नासमझी भरा कृत्य: अब्दुल्ला
राजनीति

ग्रेनेड हमला एक नासमझी भरा कृत्य: अब्दुल्ला

November 3, 2024
Next Post
गोमो- कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट महोदय की उपस्थिति में बड़े पैमाना पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

गोमो- कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट महोदय की उपस्थिति में बड़े पैमाना पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

New Delhi, India
Thursday, June 11, 2026
Patchy rain nearby
37 ° c
37%
12.2mh
44 c 31 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

June 10, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

June 10, 2026
भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

June 10, 2026
देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

June 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved