• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
34 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

आंसू गैस, लाठीचार्ज और झड़पों के बीच बंगाल बंद का आंशिक असर

News Desk by News Desk
August 29, 2024
in राजनीति
आंसू गैस, लाठीचार्ज और झड़पों के बीच बंगाल बंद का आंशिक असर
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता 28 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आह्वान पर बुधवार को 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान भाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों के बीच पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज की कार्रवाई के साथ सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।
बंद के दौरान निजी वाहन और टैक्सियाँ सड़कों से नदारत रहे । निजी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थिति कम रही तथा कई बाज़ारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने अपने शटर बंद रखे। राज्य के कुछ हिस्सों में ट्रेन सेवाएँ प्रभावित रहीं, लेकिन शहर और उसके आसपास के इलाकों में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रही।
राज्य के विभिन्न जिलों से सुबह छह बजे से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़पों की रिपोर्टें मिलती रही। राजधानी कोलकाता के मुंशी बाजार और नादिया जिले सहित अन्य इलाकों में झड़पें हुईं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 64 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने दंगा रोधी उपकरणों से लैस होकर कई स्थानों पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां बरसायी।
बंद की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार की चेतावनी के बाद सचिवालय सहित अधिकांश सरकारी कार्यालयों में सामान्य उपस्थिति रही। कई जिलों में भाजपा समर्थक सुबह से ही सड़कों पर लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करते देखे गए। कुछ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद का विरोध करने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और झड़पें हुईं। भाजपा नेता रूपा गांगुली, लॉकेट चटर्जी, राहुल सिन्हा और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिरासत में लिया गया।
प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बंद समर्थकों द्वारा पटरियों को अवरुद्ध करने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। हुगली में भाजपा समर्थक एक ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए और उसकी विंडशील्ड पर पार्टी के झंडे फहराये। उत्तर 24 परगना जिले में, भाजपा नेता प्रियंगु पांडे ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने उनकी कार पर बम फेंके और 6-7 राउंड गोलियां चलायी। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
बंगाल बंद को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और आरोप-प्रत्यारोप लगाये। सुश्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से उनका सामना करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “हम इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं। हमने इस दिन को आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने आज राज्य की छवि खराब करने और अस्पताल में हत्या मामले की जांच को बाधित करने के लिए बंद का आह्वान किया है।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले सप्ताह राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और दुष्कर्मियों को मौत की सजा देने वाला कानून 10 दिनों के भीतर पारित किया जायेगा। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बंद को ‘फ्लॉप’ करार दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बंद के सफल रहने का दावा करते हुए कहा , “ममता बनर्जी सरकार द्वारा बंद का विरोध करने और उनकी पार्टी के समर्थकों के भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के बावजूद कुल मिलाकर बंद सफल रहा। हम सरकार के दमन के खिलाफ लोगों के भारी समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।” उन्होंने कहा कि बंद के दौरान उनके 1,350 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और पुलिस कार्रवाई में 210 अन्य घायल हुए।
विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नंदीग्  ब्लॉक-2 के रेयापारा में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा समर्थक ट्रेन सेवाएं रोकने गये तो पुलिस ने मनकुंडू स्टेशन पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया।
श्री अधिकारी ने दावा किया कि बंद सफल रहा और लोगों ने इसका पूरे दिल से समर्थन किया है। उन्होंने कहा , “ममता बनर्जी, यह याद रखें, जितना अधिक आप बल प्रयोग करेंगी, उतना ही भाजपा आगे बढ़ेगी तथा आरजी कर के लिए न्याय और आपके इस्तीफे की मांग करेगी।”
अशोक
कड़वा सत्य

Tags: 12 hours12 घंटेBengal bandhBharatiya Janata Party (BJP)BJP and ruling Trinamool CongrKolkataआंशिक रूप से प्रभावितआंसू गैसकार्यकर्ताओं बीच झड़पोंकोलकातागोले दागनेपुलिसबंगाल बंदभाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)लाठीचार्ज कार्रवाईसामान्य जनजीवन
Previous Post

मुंबई में होगी शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग

Next Post

कंगना रनौत ने फिल्म इमजरेंसी की तुलना ओपेनहाइमर से की

Related Posts

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन
देश

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन

April 30, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
जिस तरह से भाजपा-आप पैसे बांट रही हैं, उसे देख कर समझ में नहीं आता कि वे राजनीति में हैं या बाजार में: दीक्षित
देश

जिस तरह से भाजपा-आप पैसे बांट रही हैं, उसे देख कर समझ में नहीं आता कि वे राजनीति में हैं या बाजार में: दीक्षित

January 31, 2025
भाजपा ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, सोमवार को आयोजित की 26 जनसभाएं
देश

भाजपा ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, सोमवार को आयोजित की 26 जनसभाएं

January 28, 2025
Next Post
कंगना रनौत ने फिल्म इमजरेंसी की तुलना ओपेनहाइमर से की

कंगना रनौत ने फिल्म इमजरेंसी की तुलना ओपेनहाइमर से की

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
34 ° c
25%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved