• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
31 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: योगी

News Desk by News Desk
August 29, 2024
in राजनीति
समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर, 29 अगस्त (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं।
कानपुर के लिये साढ़े सात सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री योगी के निशाने पर कांग्रेस और सपा रहीं। उन्होने कहा कि सपा के कारनामों से हर कोई परिचित है। इतिहास के पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है वहीं यहां से चंद कदम की दूरी पर ‘लाल ईमली’ जो कभी कानपुर की पहचान हुआ करती थी, वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की प्रतीक बनी खड़ी है।
अवैध कब्जे के कारण सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का नाम लिये बगैर उन्होने कहा कि इनकी वजह से सीसामऊ की जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है। सपा के लोग इतिहास की पुनरावृत्ति कर रहे हैं। गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी। इनका दिखाने वाला और असली चेहरा अलग है।
मुख्यमंत्री ने एक हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण और 8087 युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया और लोकसभा चुनाव में कानपुर से रमेश अवस्थी व अकबरपुर से देवेंद्र सिंह ‘भोले’ की जीत के लिए आभार जताया।
योगी ने कहा कि सपा वाले गरीबों की संपत्ति पर कब्जा व दंगे भड़काते हैं। यहां उस दिन दंगे भड़काने की साजिश हो रही थी, जब इसी माटी के सपूत राष्ट्रपति कानपुर आए थे, तब सीसामऊ का सपा विधायक सीसामऊ व कानपुर को दंगे की आग में झोंकने की साजिश कर रहा था। अब वह अपने कृत्यों की सजा भुगत रहा है। जनता-जनार्दन ने जनादेश पांच वर्ष के लिए दिया, लेकिन अब उपचुनाव झेलना पड़ रहा है। जब भी मौका मिलता है तो सपा अराजकता की मंशा को जाया नहीं होने देती।
उन्होने कहा कि अयोध्या में सपा नेता निषाद बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करता है, लेकिन सपा मुखिया बेशर्म के खिलाफ कार्रवाई की बजाय बेशर्मी से उसका समर्थन कर रहे थे। लखनऊ में एक बेटी पिता के साथ बाइक से जा रही थी, लेकिन बरसात में पानी भरने पर सपा के गुंडे बेटी को गिराने का कार्य करते थे। तब इनके एक नेता ने सदन में कहा था कि सद्भावना ट्रेन चलनी चाहिए, तब मैंने कहा कि माफिया-गुंडों के लिए सद्भावना नहीं, बुलेट ट्रेन चलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का तीसरा मॉडल कन्नौज में दिखा। नवाब ब्रांड ही इनकी असली पहचान है। यह अनैतिक तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के माध्यम से बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। यह आरोपी भी सपा से जुड़ा है। इनके पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन व विकास का मॉडल दिया है। आपका वर्तमान उज्ज्वल और भविष्य की नई आकांक्षा के साथ आगे बढ़े। इस विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार प्रदेश में कार्य कर रही है। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था। अराजकता-गुंडागर्दी यूपी की पहचान बन चुकी है। त्योहारों के पहले दंगे होते थे। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था, नौजवान यूपी के बाहर जाता था, उसके सामने पहचान का संकट था। पीएम मोदी के आह्वान पर जनता ने 2017 में प्रदेश में भाजपा को जनादेश दिया। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश ने लंबी दूरी तय की। विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था का मॉडल अब उत्तर प्रदेश तय करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल इमली कानपुर की पहचान बन चुकी थी, लेकिन यह बंद हो गई है। यह कांग्रेस के बेईमानी व भ्रष्टाचार का स्मारक बन चुका है। नौजवानों को यहां नौकरी व रोजगार मिलना चाहिए था। हजारों लोगों के परिवार का पेट भरा जाना चाहिए था, लेकिन आज वह लाल इमली इनके भ्रष्टाचार का स्मारक बनकर चिढ़ा रही है। हमारी सरकार लाल इमली के पुनरोद्धार के बड़े पैकेज के साथ बढ़ने जा रही है। हमारी सरकार ने सिक यूनिट को पूरी लैंड व पुनरोद्धार के पैकेज का कार्य बढ़ाया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना सिफारिश और घूस दिए साढे़ सात वर्ष में साढ़े छह लाख नौजवानों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सरकार सीधे जेल में डालती है। उनके बाप-दादा, पुरखों की जमीन जब्त करके गरीबों में बंटवा रहे हैं। युवाओं के नौजवानों के हाथ को काम चाहिए।
उन्होने कहा कि कानपुर की माटी के लाल सतीश महाना उप्र विधानसभा के अध्यक्ष हैं। 2017 से 2022 तक औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में उन्होंने शानदार कार्य किया। पीएम मोदी के विजन के अनुसार उन्होंने कानपुर को डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग के नोड के रूप में विकसित करने के कार्यक्रम को बढ़ाने में योगदान दिया। नवंबर 2017 में मैंने कहा कि औद्योगिक निवेश होना चाहिए। उस समय 20 हजार करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति की बदौलत इस बार यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
योगी ने कहा कि दो वर्ष के अंदर दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। 60,200 से अधिक नौजवानों के लिए पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पांच दिन में लिखित परीक्षा हो रही है। परिंदा पर भी नहीं मार सकता। दुस्साहस करने वालों को आजीवन कारावास, एक करोड़ जुर्माना व संपत्ति जब्ती कराएंगे। दो वर्ष के अंदर यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती होने जा रही है। 20 फीसदी केवल बेटियों को भर्ती करेंगे, जिससे सपा से जुड़े उदंड शोहदों की गुंडागर्दी का उपचार बेटियां सड़कों पर करेगी।
उन्होने कहा कि निवेश के प्रस्तावों से एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी देने जा रहे हैं। 50 लाख नौजवानों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से स्वतः रोजगार की योजना से जोड़ रहे हैं।
योगी ने कहा कि कानपुर जाम की समस्या से मुक्ति की तरफ बढ़ रहा है। कानपुर मेट्रो सिटी बन चुकी है। पहले सीसामऊ में सीवर का नाला गंगा में उड़ेला जाता था। सीसामऊ हो या जाजमऊ, गंगा की अविरलता का आधार कानपुर बन रहा है। य़ह कभी गंगा की गंदगी का दोषी माना जाता था। सीएम ने कहा कि कानपुर के विकास के लिए सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री को लगाया है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में नए उद्यम लगाकर रोजगार सृजन की कार्रवाई को बढ़ाया है। लखनऊ-कानपुर के मध्य ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस विकास की रफ्तार को तेज करने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को कानपुर व लखनऊ के बीच से होते हुए प्रयागराज तक जोड़ने जा रहा है। डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग कॉरिडोर विकास का आधार बनने जा रहा है। एक तरफ भाजपा विकास, सुशासन व सुरक्षा का मॉडल दे रही है तो दूसरी तरफ गुंडागर्दी, अराजकता, व्यापारी के सम्मान व बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले सपा व कांग्रेस को रोकना होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह ‘भोले’, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, मानवेंद्र सिंह चौहान, अविनाश सिंह चौहान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: Chief Minister Yogi AdityanathSamajwadi PartyUttar Pradeshउत्तर प्रदेशकानपुरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलेकिन कारनामे काले हैं। Kanpurसमाजवादी पार्टी की टोपी लाल
Previous Post

मोदी कल पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे

Next Post

मारिया को हराकर गॉफ यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची

Related Posts

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल
राजनीति

जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल

January 30, 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल
देश

दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल

January 24, 2025
पूजा स्थल अधिनियम: जवाब दाखिल करने के केंद्र के अधिकार पर रोक की गुहार
देश

पूजा स्थल अधिनियम: जवाब दाखिल करने के केंद्र के अधिकार पर रोक की गुहार

January 22, 2025
सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन
खेल

सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन

January 21, 2025
Next Post
मारिया को हराकर गॉफ यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची

मारिया को हराकर गॉफ यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Mist
31 ° c
27%
7.9mh
42 c 31 c
Sat
41 c 32 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved