• About us
  • Contact us
Thursday, June 4, 2026
33 °c
New Delhi
35 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल आज गोपालगंज पहुंचे, थावे माता मंदिर में की पूजा अर्चना

News Desk by News Desk
September 1, 2024
in देश
भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल आज गोपालगंज पहुंचे, थावे माता मंदिर में की पूजा अर्चना
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के गोपालगंज पहुंचने पर किया गया अभिनन्दन, गदा देकर किया गया सम्मानित। गोपालगंज में भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का वैश्य महासभा ने लड्डूओं से तौला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने थावे माता मंदिर में की पूजा अर्चना, माता से मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद। भाजपा को सुदृढ बनाना सामूहिक प्रयास से संभव : डॉ दिलीप जायसवाल।

न्यूज डेस्क 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल आज गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध थावे माता मंदिर में माता की पूजा की और प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। डॉ जायसवाल आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोपालगंज पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गोपालगंज के श्याम पैलेस में जिला कमिटी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। यहां उनका सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष को गदा देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको अपने-अपने स्तर पर भाजपा को सुदृढ़ बनाना है और यह कार्य सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है। उन्होंने लोगों से सदस्यता अभियान में बढ़ -चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस बार लक्ष्य भले ही एक करोड़ सदस्य बनाने का रखा गया है, लेकिन इस लक्ष्य को हमसभी को मिलकर पार करना है।

इस अवसर पर मंत्री जनक राम, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, विधायक कुसुम देवी, विधायक रामप्रवेश राय, पूर्व विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष संदीप गिरी, संतोष रंजन राय, विनोद सिंह, सतपाल नरोत्तम, संतोष पाठक,अशोक भट्ट एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल गोपालगंज स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। इसके बाद डॉ जायसवाल अखिल भारतीय वैश्य महासभा गोपालगंज के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए जहां उनका लड्डूओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष भावविभोर नजर आए। उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

गोपालगंज के दौरे के क्रम में बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ जायसावल थावे में थावे बाजार व्यवसायी संघ के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। यहां व्यापारियों ने जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यहां के व्यापारियों ने थावे की प्रसिद्ध मिठाई पडूकिया से तौलकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा करते हुए उम्मीद जताई कि व्यापारी बंधुओं का समर्थन हमेशा मेरे साथ रहा है और यह स्नेह एवं सहयोग आगे भी इसी प्रकार बना रहे। इससे पहले गोपालगंज जाने के क्रम में नौतन विधानसभा क्षेत्र के कटैया में पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। नौतन विधानसभा के जगदीशपुर चौक, मछरगाँवा एवं मंगलपुर चौक पर भी बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनके पक्ष में जमकर नारे लगाए।

Previous Post

उपद्रवियों को भाजपा से मिली है हुड़दंग मचाने की खुली छूट : राहुल

Next Post

हसन महमूद ने पाकिस्तान को संकट में डाला

Related Posts

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक
देश

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
देश

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

New Delhi, India
Thursday, June 4, 2026
Mist
33 ° c
49%
7.6mh
42 c 27 c
Fri
40 c 29 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

June 3, 2026
भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved