• About us
  • Contact us
Wednesday, March 11, 2026
26 °c
New Delhi
31 ° Thu
31 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सीमा शुल्क पटना द्वारा अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपए के विदेशी मूल के स्क्रैप बैट्री को ट्रक सहित किया जब्त

News Desk by News Desk
September 4, 2024
in देश
सीमा शुल्क पटना द्वारा अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपए के विदेशी मूल के स्क्रैप बैट्री को ट्रक सहित किया जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

सीमा शुल्क ने दो ट्रकों से अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपए के विदेशी मूल के स्क्रैप बैट्री को ट्रक सहित किया जब्त

न्यूज डेस्क

सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतर्गत मोतिहारी प्रमंडल के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गत रविवार (01.09.2024) और शुक्रवार (30.08.2024) को यूपी नंबर की अलग-अलग ट्रक की तलाशी के दौरान एनएच 28ए पीपराकोठी, पूर्वी चंपारण के समीप अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे स्क्रैप बैट्री को ट्रक सहित जब्त किया गया।

जब्त किये गये दोनों ट्रकों (यूपी21सी टी -5392 एवं यूपी 79एटी-5161) में पाए गए स्क्रैप बैट्री विदेशी मूल के हैं, जिन्‍हें भारतीय मूल के स्क्रैप बैट्री के साथ छिपाकर अवैध रूप से बिना किसी वैध कागजात के ले जाया जा रहा था। जब्त किये गए स्क्रैप बैट्रीयों एवं ट्रकों का कुल अनुमानित मूल्य 97 लाख 97 हजार के करीब है।

सीमा शुल्क के अनुसार भारत सरकार द्वारा विदेशी मूल के स्क्रैप बैट्री का आयात विभिन्‍न नियमों के पालन किए बिना लाना प्रतिबंधित है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बताया कि जब्‍त स्क्रैप बैट्री नियमों के मुताबिक नहीं लाये जा रहे थे और इन्‍हें भारत में तस्‍करी कर लाया गया था, क्‍योंकि इन स्क्रैप बैट्रियों को सीमा शुल्‍क और वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान किए बगैर हमारे देश में तस्‍करी कर लाए जा रहे थे। जब्ती में शामिल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पिछले कुछ समय से यशोवर्धन पाठक, आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) पटना के दिशा-निर्देश में तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और इसके फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। आयुक्त ने बताया कि तस्करों द्वारा पूर्वोतर क्षेत्र से ट्रेनों तथा अन्‍य माध्‍यमों से यथा सड़क मार्ग द्वारा भी अवैध तरीके से तस्‍करी कर विदेशी मूल के समानों को लाया जा रहा है तथा बिहार एवं झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री की सूचना है। हालांकि इसको रोकने के लिए पटना कस्‍टम्‍स पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद है एवं आने वाले समय में इस तस्करी निरोधी अभियान को और गति तथा सख्ती मिलेगी। साथ ही संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्‍त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक काम में भविष्य में भी बेहतर समन्यवय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों पर पूर्णविराम लग सके। इस संबंध में आयुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

Previous Post

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’13 सितंबर को फिर से होगी रिलीज

Next Post

हरविंदर ने मोहम्मद अमेरी को हराकर तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल पहुंचे

Related Posts

लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा
देश

लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा

March 11, 2026
बनारस की ख़ामोशी: युद्ध और तेल संकट से टूटी अर्थव्यवस्था
देश

बनारस की ख़ामोशी: युद्ध और तेल संकट से टूटी अर्थव्यवस्था

March 11, 2026
महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावली बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा तुरंत माफी मांगें: हरपाल सिंह चीमा
देश

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावली बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा तुरंत माफी मांगें: हरपाल सिंह चीमा

March 11, 2026
मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख के खर्च से बचाव
देश

मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख के खर्च से बचाव

March 11, 2026
पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां
देश

पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

March 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात

New Delhi, India
Wednesday, March 11, 2026
Mist
26 ° c
48%
12.6mh
38 c 24 c
Thu
37 c 24 c
Fri

ताजा खबर

लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा

लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा

March 11, 2026
बनारस की ख़ामोशी: युद्ध और तेल संकट से टूटी अर्थव्यवस्था

बनारस की ख़ामोशी: युद्ध और तेल संकट से टूटी अर्थव्यवस्था

March 11, 2026
महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावली बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा तुरंत माफी मांगें: हरपाल सिंह चीमा

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावली बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा तुरंत माफी मांगें: हरपाल सिंह चीमा

March 11, 2026
मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख के खर्च से बचाव

मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख के खर्च से बचाव

March 11, 2026
पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

March 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved