• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
28 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

अप्रत्याशित स्थिति तथा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें सेनाएं: राजनाथ

News Desk by News Desk
September 5, 2024
in राजनीति
अप्रत्याशित स्थिति तथा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें सेनाएं: राजनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, 05 सितम्बर (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाओं से भविष्य की चुनौतियों तथा पड़ोस के घटनाक्रम के मद्देनजर किसी भी ‘अप्रत्याशित’ स्थिति से निपटने के लिए साझा सैन्य दृष्टि विकसित करने पर जोर देते हुए अंतरिक्ष और इलेक्ट्रानिक युद्ध प्रणाली में क्षमता निर्माण के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा है।
श्री सिंह ने गुरुवार को यहां शीर्ष सैन्य नेतृत्व के पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सम्मेलन के विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत: सशस्त्र बलों में बदलाव’ का उल्लेख करते हुए कहा ,“ भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है और शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत है।” उन्होंने संयुक्त सैन्य दृष्टि विकसित करने और भविष्य में होने वाले युद्धों में देश के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उकसावे की घटनाओं पर समन्वित, त्वरित और उसी के अनुरूप जवाबी कार्रवाई पर भी जोर दिया।
रूस-यूक्रेन और इज़राइल-हमास के बीच चल रहे संघर्षों तथा बंगलादेश की मौजूदा स्थिति का उल्लेख करते हुए, रक्षा मंत्री ने कमांडरों से इन घटनाओं का विश्लेषण करने, भविष्य में देश के सामने आने वाली समस्याओं का अनुमान लगाने और किसी भी तरह की ‘अप्रत्याशित’ स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तरी सीमा पर स्थिति और पड़ोसी देशों में होने वाली घटनाओं के मद्देनजर शीर्ष सैन्य नेतृत्व द्वारा व्यापक और गहन विश्लेषण की आवश्यकता पर जोर दिया, जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में अस्थिरता के माहौल के बावजूद, भारत अपेक्षाकृत शांत माहौल में शांति से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा ,“ यद्यपि बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अमृत काल के दौरान अपनी शांति बरकरार रखें। हमें अपने वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने, वर्तमान में हमारे आसपास हो रही गतिविधियों पर नज़र रखने और भविष्योन्मुखी होने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमारे पास एक मजबूत और सुदृढ़ राष्ट्रीय सुरक्षा घटक होना चाहिए। हमारे पास अचूक प्रतिरोधक क्षमता होनी चाहिए।”
रक्षा मंत्री ने कमांडरों से सशस्त्र बलों के शस्त्रागार में पारंपरिक और आधुनिक युद्ध उपकरणों के सही अनुपात का पता लगाकर और उन्हें हथियारों के भंडार में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने अंतरिक्ष तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में क्षमता विकास पर जोर दिया और उन्हें आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए अभिन्न बताया। उन्होंने सैन्य नेतृत्व से डेटा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी प्रगति के उपयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा,“ ये घटक सीधे तौर पर किसी भी संघर्ष या युद्ध में भाग नहीं लेते हैं। उनकी अप्रत्यक्ष भागीदारी काफी हद तक युद्ध की दिशा तय कर रही है।”
उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा में सैन्य अधिकारियों के अमूल्य योगदान के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। श्री सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और एकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर ई-संग्रहालय और ई-ग्रन्थालय सहित आठ नवोन्मेषी अनुप्रयोगों के साथ-साथ ‘औपनिवेशिक प्रथाएं और सशस्त्र बल – एक समीक्षा’ पर एक प्रकाशन का भी शुभारंभ किया जो तीनों सेनाओं के बीच अधिक सामंजस्य और तालमेल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: : राजनाथBe prepared to deal with unexpected situation challenges forces rajnathअप्रत्याशितचुनौतियोंतैयार रहेंनिपटने के लिएसेनाएंस्थिति
Previous Post

सीबीआई मामले में केजरीवाल की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Next Post

सरकारी बीमा कंपनियों को बाढ़ प्रभावितों के पूरी सहायता देने के निर्देश

Related Posts

अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं, सरकार को सोच बदलनी होगी : अरविंद सुब्रमण्यम
व्यापार

अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं, सरकार को सोच बदलनी होगी : अरविंद सुब्रमण्यम

January 30, 2025
राजनाथ ने युद्ध क्षेत्र निगरानी प्रणाली ‘संजय’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
देश

राजनाथ ने युद्ध क्षेत्र निगरानी प्रणाली ‘ ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

January 24, 2025
भारत का विकास समावेशी, न्यायसंगत व पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ : राजनाथ
देश

भारत का विकास समावेशी, न्यायसंगत व पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ : राजनाथ

January 22, 2025
राजनाथ ने केरल में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया
देश

राजनाथ ने केरल में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया

January 22, 2025
कोलम्बिया में बढ़ती हिंसा के बीच आपातकाल की स्थिति घोषित
विदेश

कोलम्बिया में बढ़ती हिंसा के बीच आपातकाल की स्थिति घोषित

January 21, 2025
विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें कैडेट: राजनाथ
देश

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें कैडेट: राजनाथ

January 20, 2025
Next Post
सरकारी बीमा कंपनियों को बाढ़ प्रभावितों के पूरी सहायता देने के निर्देश

सरकारी बीमा कंपनियों को बाढ़ प्रभावितों के पूरी सहायता देने के निर्देश

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Mist
28 ° c
35%
4.7mh
42 c 31 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved