• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

राहुल द्रविड़ को आर आर के प्रमुख कोच बनाया गया

News Desk by News Desk
September 6, 2024
in खेल
राहुल द्रविड़ को आर आर के प्रमुख कोच बनाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 06 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कोच रहे राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का प्रमुख कोच बनाया गया है।
आर आर में वापसी के बाद द्रविड़ ने कहा, “मैं फ्रेंचाइजी में वापसी कर बहुत खुश हूं और यह मेरे ‘घर’ जैसा है। विश्व कप के बाद मेरे लिए एक और चुनौती लेने का यह सही समय है और रॉयल्स इसके लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में फ्रैंचाइजी ने जो प्रगति की है, उसमें टीम प्रबंधन का बहुत सारा कठिन परिश्रम शामिल है। हमारे पास जो प्रतिभा और संसाधन हैं, उनके साथ मैं इस टीम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर हूं।”
रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेक लश मैक्रम ने द्रविड़ के स्वागत में कहा, “हम राहुल को फ्रेंचाइजी में वापस लाकर बहुत खुश हैं। भारतीय क्रिकेट में उन्होंने जो बदलाव किए हैं, वे उनकी कोचिंग क्षमताओं का प्रमाण हैं। उनका फ्रेंचाइजी के साथ गहरा जुड़ाव है और हमने सभी ने बातचीत में उनका जुनून महसूस किया है। उनके पास युवा और अनुभवी प्रतिभाओं से सर्वश्रेष्ठ निकालने की विशेषज्ञता है और जिन मूल्यों के साथ वे काम करते हैं, वे हमारी फ्रेंचाइजी के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। सोशल मीडिया पर एक नजर डालने से ही पता चलता है कि हमारे प्रशंसक उन्हें वापस देखकर बहुत उत्साहित होंगे।”
रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, “राहुल इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन पिछले एक दशक में एक कोच के रूप में जो कुछ उन्होंने हासिल किया है, वह असाधारण है। युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक कोच के रूप में उनके पास जो गुण हैं, वह राजस्थान रॉयल्स को खिताब जीतने में मदद कर सकता है। मैंने उनके साथ इस टीम के लिए उनके दृष्टिकोण के बारे में पहले ही बातचीत की है और वह रॉयल्स के लिए अपेक्षित नतीजे देने के लिए उत्साहित हैं।”
द्रविड़ तत्काल आरआर से जुड़ रहे और उनकी पहली चुनौती बड़ी दिसंबर में होने वाली संभावित नीलामी होगी। वह रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी की समग्र क्रिकेट रणनीति भी बनाएंगे।
द्रविड़ ने 2014 में आरआर के साथ ही अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कप्तान के रूप में सेवा देने के बाद राजस्थान टीम के मेंटॉर की भूमिका निभाई थी। 2016 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) से जुड़े। इसके बाद 2019 में वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) और फिर भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम से जुड़े और उन्हें 2018 में अंडर-19 विश्वकप का खिताब दिलाया।
2021 में उन्हें भारतीय टीम के मुख्य कोच बनाया गया और उनके ही कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी जीती। द्रविड़ के कार्यकाल में भारत टेस्ट, एकदिवसीय और टी 20 रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंचा।
 
कड़वा सत्य

Tags: coachformer batsmanIndian teammade head coachNew DelhiRahul DravidRajasthan Royalsकोचनयी दिल्लीपूर्व बल्लेबाजप्रमुख कोचबनाया गयाभारतीय टीमराजस्थान रॉयल्सराहुल द्रविड़
Previous Post

महेश कुमार गौड़ तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष

Next Post

पांच देशों के उच्चायुक्तों/ राजदूतों ने मुर्मु को सौंपे अपने परिचय पत्र

Related Posts

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर
देश

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

April 20, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
पांच देशों के उच्चायुक्तों/ राजदूतों ने मुर्मु को सौंपे अपने परिचय पत्र

पांच देशों के उच्चायुक्तों/ राजदूतों ने मुर्मु को सौंपे अपने परिचय पत्र

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
15%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved