• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
40 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

CM ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर किया उद्घाटन

News Desk by News Desk
September 13, 2024
in देश
CM ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर किया उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन का किया उद्घाटन।  भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की पुनस्थापित मूर्ति का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

न्यूज डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन के प्रांगण में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की पुनस्थापित मूर्ति का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के छठे तल पर स्थित भवन निर्माण विभाग एवं सातवें तल पर स्थित पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने साइट प्लान के माध्यम से विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य, बेसमेंट पार्किंग, लाइटिंग आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि बेसमेंट पार्किंग में दो सौ से ज्यादा वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध है। विश्वेश्वरैया भवन के छठे तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस सह लाइब्रेरी हॉल में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण संबंधी ‘डिजाइन यूनिट’ के विषय में भवन निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी। प्रस्तुतीकरण में बेनिफिट्स ऑफ डिजाइन यूनिट, बीम, कॉलम, स्ट्रक्चरल मॉडल विथ ऑल लोडिंग, सॉफ्टवेयर बेस्ड एनालिसिस, मैनुअल बेस्ड एनालिसिस, एनालिसिस रिजल्ट आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के छठे तल पर डिजाइन यूनिट के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन के ऊपरी तल पहुंचकर आसपास के इलाकों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस पूरे भवन की नियमित रूप से साफ-सफाई हो और ठीक ढंग से मेनटेन रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। भवन के सबसे ऊपरी तल पर सोलर प्लेट अवश्य लगायें। यह भवन काफी सुंदर और भव्य बन गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित है। अब यहां के लोगों को काम करने में काफी सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के प्रांगण का निरीक्षण कर पुराने भवन की स्थिति का भी जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देशन में विश्वेश्वरैया भवन के उन्नयन का कार्य वर्ष 2019 में प्रारंभ किया गया। उन्नयन कार्य के अन्तर्गत भवन के फसाड का उन्नयन, बेसमेंट पार्किंग का निर्माण, भवन के उपर एक अतिरिक्त (7वें) तल का निर्माण तथा भवन निर्माण विभाग के कार्यालय हेतु विश्वेश्वरैया भवन के पुराने भवन के पश्चिम दिशा में एक 07 मंजिले नए भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस योजना की कुल लागत 73.17 करोड़ रूपये है।

इस योजना के अन्तर्गत पुराने भवन के ऊपर एक अतिरिक्त तल (7वें तल) का निर्माण किया गया है जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 19874 वर्गफीट है। इसमें से 13,730 वर्गफीट पथ निर्माण विभाग को तथा 6,144 वर्गफीट भवन निर्माण विभाग को आवंटित किया गया है। भवन के सामने अवस्थित भवनों को तोड़कर बेसमेंट पार्किंग का निर्माण किया गया है जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 55414 वर्गफीट है। इसमें 204 चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक-10.11.2023 को बेसमेंट पार्किंग का लोकार्पण किया गया था। विश्वेश्वरैया भवन के पुराने एवं नए भवन के बाहरी आवरण का निर्माण अत्यंत आकर्षक ढंग से किया गया है। इसे और मनोरम बनाने हेतु फसाड लाईटिंग किया गया है, जो रात्रि प्रहर इस भवन को अत्यंत आकर्षक रूप प्रदान करता है। बेसमेंट पार्किंग के ऊपर एक सुंदर लैंडस्केपिंग किया गया है। मुख्यमंत्री के निदेशानुसार भारत रत्न विश्वेश्वरैया जी के प्रतिमा को आकर्षक रूप प्रदान करने हेतु प्रतिमा को पुराने स्थल से स्थानांतरित कर नवनिर्मित लॉन के बीच स्थापित किया गया है, जिसका आज मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

‘नये भारत की नयी खादी’ के लिए निफ्ट के साथ समझौता

Next Post

बुच ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया

Related Posts

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम
देश

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे
देश

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए
देश

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान
देश

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
40 ° c
21%
3.6mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved