• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
32 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

सेंसेक्स पहली बार 85 हजार और निफ्टी 26 हजार अंक के पार

News Desk by News Desk
September 25, 2024
in व्यापार
सेंसेक्स पहली बार 85 हजार और निफ्टी 26 हजार अंक के पार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 25 सितंबर (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और मारुति समेत बीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स पहली बार 85 हजार और निफ्टी 26 हजार अंक के पार पहुंच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 255.83 अंक की मजबूती के साथ सार्वकालिक उच्चतम स्तर 85,169.87 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 63.75 अंक चढ़कर 26,004.15 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव रहा। इससे मिडकैप 0.53 प्रतिशत टूटकर 49,356.49 अंक और स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत की गिरावट लेकर 57,275.67 अंक रह गया।
विश्लेषकों के अनुसार, सीमित दायरे में कारोबार के बाद, बेंचमार्क सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई, जिसकी अगुआई पावर और बैंकिंग शेयरों ने की, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मूल्यांकन संबंधी चिंताओं के कारण सुधार देखने को मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश प्रवाह में कमी और अन्य उभरते बाजारों में उनके सस्ते मूल्यांकन से फंड ट्रांसफर के कारण घरेलू बाजार को अल्पकालिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मध्य-पश्चिम में बढ़ते तनाव और कम ब्याज दरों की संभावना के बीच सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने ने और अधिक आकर्षण प्राप्त किया है।
इस दौरान बीएसई के नौ समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमॉडिटीज 0.23, ऊर्जा 0.02, वित्तीय सेवाएं 0.09, दूरसंचार 0.24, यूटिलिटीज 0.99, बैंकिंग 0.34, धातु 0.40, पावर 0.87 और रियल्टी समूह के शेयर 0.71 प्रतिशत उछल गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21, हांगकांग का हैंगसेंग 0.68 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.16 चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.48 और जापान के निक्केई में 0.19 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 78 अंक की गिरावट लेकर 84,836.45 अंक पर खुला और मुनाफावसूली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 84,743.04 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, दोपहर बाद शुरू हुई लिवाली की बदौलत यह बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 85,247.42 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 84,914.04 अंक के मुकाबले 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,169.87 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी भी 41 अंक फिसलकर 25,899.45 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,871.35 अंक के निचले जबकि 26,032.80 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 25,940.40 अंक की तुलना में 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 26,004.15 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे उनमें पावरग्रिड 3.91, एक्सिस बैंक 2.18, एनटीपीसी 1.94, बजाज फिनसर्व 1.10, बजाज फाइनेंस 0.91, टाटा स्टील 0.65, एचडीएफसी बैंक 0.59, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58, आईटीसी 0.42, आईसीआईसीआई बैंक 0.37, एचसीएल टेक 0.35, नेस्ले इंडिया 0.34, रिलायंस 0.28, अल्ट्रासिमको 0.18, भारती एयरटेल 0.16, इंफोसिस 0.14, सन फार्मा 0.14, एलटी 0.12, टीसीएस 0.08 और मारुति 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, टेक महिंद्रा 2.21, टाटा मोटर्स 1.39, टाइटन 0.93, कोटक बैंक 0.92, एसबीआई 0.68, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.67, इंडसइंड बैंक 0.53, अडानी पोर्ट्स 0.43, एशियन पेंट 0.15 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.15 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: 26 thousand26 हजार85 thousand85 हजारcrossesfirstmarksNiftysensextimeअंकऔरनिफ्टीपहली बारपारसेंसेक्स
Previous Post

गुजरात में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मोदी की हैरान करने वाली चुप्पी : कांग्रेस

Next Post

2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पुनः वापसी होगी: सुनील कुमार

Related Posts

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
नोरा फतेही का स्नेक सॉन्ग यूट्यूब पर आठ करोड़ के पार
बॉलीवुड

नोरा फतेही का स्नेक सॉन्ग यूट्यूब पर आठ करोड़ के पार

February 5, 2025
जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा
मनोरंजन

जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

February 4, 2025
26 साल से सत्ता से दूर है भाजपा, इस बार मौका दें :राजनाथ
देश

26 साल से सत्ता से दूर है भाजपा, इस बार मौका दें :राजनाथ

February 2, 2025
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन
खेल

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन

February 2, 2025
Next Post
2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पुनः वापसी होगी: सुनील कुमार

2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पुनः वापसी होगी: सुनील कुमार

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
32 ° c
28%
7.9mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved