• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
38 °c
New Delhi
41 ° Wed
42 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कृषि क्षेत्र अब सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर है: MITRA के सीईओ

News Desk by News Desk
September 28, 2024
in देश
कृषि क्षेत्र अब सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर है: MITRA के सीईओ
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज डेस्क 

2027-28 तक महाराष्ट्र राज्य का लक्ष्य भारत की पहली ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। साथ ही 2070 तक देश के नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को भी हासिल करना है। ऐसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों ने राज्य को पारंपरिक शासकीय अथवा सार्वजनिक स्रोतों से परे वित्तपोषण विकल्पों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया है। निजी निवेश और मिश्रित वित्त जैसे अभिनव वित्तीय संसाधनों को जलवायु कार्यों के वित्तपोषण के लिए प्रमुख संचालक माना जा रहा है।

शुक्रवार को WRI इंडिया के सहयोग से राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ (SCAC) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला ‘Climate Finance Access and Mobilization Strategy for Maharashtra (2024-30)’ उक्त चुनौतियों पर केंद्रित रही। विषय पर आयोजित कार्यशाला राज्य के महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक Resource Mobilization Strategy (RMS) तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महाराष्ट्र के लिए जलवायु-अनुकूलन रणनीतियों के बारे में बात करते हुए महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) के सीईओ प्रवीण परदेशी ने कहा: “कृषि क्षेत्र अब सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर है और कई बैंकिंग संस्थान इस उद्देश्य के लिए ऋण सुविधाएँ प्रदाय करने में रुचि रखते हैं। शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाना और प्रकृति-आधारित समाधान बनाना कुछ अन्य रणनीतियाँ हैं। इसके अलावा, ऐसी रणनीतियों और परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक सहमति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।”

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के निदेशक अभिषेक आचार्य ने सभा को ऑनलाइन जुड़कर संबोधित करते हुए कहा: “हमें जलवायु परिवर्तन अनुकूलन गतिविधियों में निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी की आवश्यकता है। अनुकूलन के क्षेत्र में नवीन वित्तीय संसाधन निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी जुटाने में मदद कर सकते हैं।”

महाराष्ट्र के राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ के निदेशक अभिजीत घोरपड़े ने जलवायु वित्त स्रोतों को जुटाने की आवश्यकता के बारे में बोलते हुए कहा: “हाल ही में तैयार महाराष्ट्र के राज्य जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना में जलवायु वित्त पर एक अध्याय समावेशित किया गया है, जो अंततः जलवायु बजट के निर्माण में परिणत होगा। वर्ष 2023-24 में उम्मीद है कि हमारे संसाधनों का 11.95% जलवायु कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा, इसे सालाना 5% बढ़ाने की योजना है, ताकि 2030 के अंत तक बजट का 50% जलवायु बजट हो। योजना के अनुसार 2024-30 की अवधि के लिए राज्य में जलवायु वित्त के रूप में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसे आगे बढ़ाने के लिए हम WRI इंडिया के सहयोग से Climate Finance Access and Mobilization Strategy (2024-2030) पर काम कर रहे हैं।”

डब्ल्यूआरआई इंडिया के सीईओ माधव पई ने कहा, “डब्ल्यूआरआई इंडिया महाराष्ट्र के लिए Climate Finance Access and Mobilization Strategy (2024-2030) तैयार करने में राज्य जलवायु प्रकोष्ठ को तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। महाराष्ट्र में Climate Finance Access and Mobilization Strategy (2024-2030) के संचालन के लिए क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियों और योग्य परियोजनाओं को विकसित करने की आवश्यकता है। जलवायु कार्यों हेतु राशि जुटाने के लिए राज्य में क्षेत्रीय के साथ अन्य फाइनेंस सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है।”

जलवायु कार्यक्रम, WRI इंडिया की कार्यपालन निदेशक उल्का केलकर गाडगिल ने कहा कि महाराष्ट्र जलवायु संबंधी कार्यों में सबसे आगे है, इसकी जीवंत अर्थव्यवस्था जलवायु पहलों को लागू करने और वित्तपोषित करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। राज्य की जलवायु वित्त आवश्यकताओं और स्रोतों की पहचान की गई है, फिर भी कुछ चुनौतियों को निष्पादित किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे जलवायु वित्त के उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निजी वित्त पूरी तरह से सार्वजनिक क्षेत्र में स्थानांतरित न हो जाए। दूसरा, जलवायु वित्त के लिए विकास वित्त संस्थान और अन्य वित्त संस्थाएँ जलवायु संबंधी परियोजनाओं को राज्य एजेंसियों और गैर-शासकीय संस्थाओ की क्षमता को मजबूत करने के लिए सहयोग कर सकती हैं। तीसरा, जैसे-जैसे हम शासकीय बजट में जलवायु वित्त को मुख्यधारा में लाते हैं, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपलब्ध निधि को विस्तारित किया जाए।

Previous Post

लड़ाईयों के बेहद तेज होने से एक से दो मिनट में भेदा जा रहा है लक्ष्यों को

Next Post

हिजबुल्लाह मुख्यालय पर इजरायली हमलों में एक की मौत, 50 घायल: रिपोर्ट

Related Posts

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल
देश

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की
देश

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा
देश

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा
देश

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल
देश

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026
आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
38 ° c
17%
11.2mh
47 c 34 c
Wed
47 c 37 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved