• About us
  • Contact us
Friday, March 13, 2026
31 °c
New Delhi
31 ° Sat
29 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

अश्वनी वैष्णव और सिंधिया ने मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

News Desk by News Desk
October 6, 2024
in राजनीति
अश्वनी वैष्णव और सिंधिया ने मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Share on FacebookShare on Twitter

मुरैना, 06 अक्तूबर (कड़वा सत्य) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत जौरा अलापुर तथा कैलारस स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन उपरांत नवनिर्मित रेलखंड का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों द्वारा जौरा अलापुर मेमू ट्रेन को कैलारस स्टेशन तक विस्तारित सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल को आम आदमी के लिए सुविधायूक्त और आ दायक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे रेल प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उत्तर मध्य रेलवे भी इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र रेलवे की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। यह देश के चारों महानगरों सहित देश के सभी हिस्सों में ट्रेन सेवाओं के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हम इस जुड़ाव को और पुख्ता कार्य करने के लिए प्रयासरत हैं।
श्री वैष्णव ने कहा कि हमारे इन प्रयासों को केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर का सहयोग सदैव से ही मिलता रहा है।
रेल मंत्री ने कहा कि भारत के रेल मानचित्र में मध्य प्रदेश राज्य की केंद्रीय भूमिका है। अब तक कुल 05 वंदे भारत ट्रेने मध्य प्रदेश को सेवित कर रही है। राज्य ने अपने रेल बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति देखी है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते निवेश की राष्ट्रीय प्रवृत्ति को दर्शाता है। मध्यप्रदेश राज्य में पिछले 10 वर्षों में 222 किलोमीटर की नई रेल लाइन परियोजनाएं, 1200 किलोमीटर की मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं और 707 किलोमीटर की गेज परिवर्तन परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। मध्यप्रदेश में कनेक्टिविटी में सुधार करने के साथ ही आपदा प्रबंधन और परियोजना निगरानी के लिए ड्रोन और जीपीएस ट्रैकर्स का इस्तेमाल कर सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। यह काम भारत में पहली बार किया गया है। यात्री सेवाएं देने के साथ ही ग्वालियर और खजुराहो स्टेशन का पुनर्विकास भी किया जा रहा है।
रेल मंत्री ने बताया कि ग्वालियर-श्योपुरकला (188 किलोमीटर) आमान परिवर्तन प्रोजेक्ट, 2355 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने जा रहा है, जिसमें अब तक कुल 61 किलोमीटर ट्रैक का कार्य संपन्न हो चुका है, शेष कार्य तीव्र गति से जारी है, जिसको जल्द से जल्द पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को यह उच्चीकृत सेवा उपलब्ध होगी। इस नए 13 किलोमीटर के खंड का निर्माण रु 163 करोड़ से हुआ है। इस परियोजना के तहत पूरे श्योपुरकलाँ तहत आमान परिवर्तन का कार्य अगले वर्ष जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
श्री वैष्णव ने कहा कि इस परियोजना के शुरुआत से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का सामाजिक-आर्थिक विकास, क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने मे सहायता होगी साथ ही माल के परिवहन की लागत कम होगी और रेलगाड़ियों की संख्या में वृद्धि और माल के परिवहन में आसानी से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस लाइन को जल्द ही कोटा तक विस्तारित किया जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि आज जौरा को एक ऐसा सौगात मिल रहा है, जिसका सपना इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से देख रहे थे। रेलवे में क्रांति लाने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर में भी लगातार विकास कर रही है। पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में रेलवे लाइन बिछाई जा चुकी है। आज इस आमान परिवर्तन से मध्य प्रदेश के विकास एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। अब हम इस रेल लाइन के कोटा तक विस्तारित होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा क इस आमान परिवर्तन के लिए क्षेत्र के लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। आज इस रेल सेवा के विस्तार से जौरा अलापुर और कैलारस विकास की मुख्यधारा से जुड़ जायेंगे। मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मेमू ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र की जनता बेहद खुश है। हम उम्मीद करते हैं कि यह विकास यात्रा निरंतर चलती रहेगी।
इस अवसर पर विधायक सबलगढ़ सरला बिजेंद्र रावत, विधायक जौरा पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वाणिज्य मंडल इंजिनियर समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण आकाश यादव सहित मंडल के विभिन्न अधिकारी तथा सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सं बघेल
कड़वा सत्य

Tags: Railway Minister Ashwini VaishnavUnion Communications and Development Minister of Northकेंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलापुर तथा कैलारस स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन उपरांत नवनिर्मित रेलखंड का शुभारंभ किया गया। Morenaमुरैनारेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Previous Post

टाटा पंच का स्पेशल कैमो एडिशन लाँच

Next Post

रोहतास में 06 एवं कटिहार में 04 बच्चों के नहाने के दौरान डूबने से हुयी मौत पर CM ने जताया दुःख

Related Posts

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
रेलवे ने मौनी अमावस्या को प्रयागराज से 364 गाड़ियां चलायीं : वैष्णव
देश

रेलवे ने मौनी अमावस्या को प्रयागराज से 364 गाड़ियां चलायीं : वैष्णव

January 31, 2025
ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर में मारी टक्कर, चालक की मौत आठ अन्य घायल
राजनीति

ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर में मारी टक्कर, चालक की मौत आठ अन्य घायल

September 2, 2024
रेलवे ने कवच तेजी से लगाने के लिए बनायी विशेष योजना
देश

रेलवे ने कवच तेजी से लगाने के लिए बनायी विशेष योजना

August 7, 2024
बजट में मध्यप्रदेश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दी सुविधाओं पर यादव ने माना मोदी का आभार
राजनीति

बजट में मध्यप्रदेश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दी सुविधाओं पर यादव ने माना मोदी का आभार

July 25, 2024
साय ने की वैष्णव से नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा
देश

साय ने की वैष्णव से नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा

July 17, 2024
Next Post
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

रोहतास में 06 एवं कटिहार में 04 बच्चों के नहाने के दौरान डूबने से हुयी मौत पर CM ने जताया दुःख

New Delhi, India
Friday, March 13, 2026
Mist
31 ° c
36%
10.8mh
37 c 24 c
Sat
37 c 22 c
Sun

ताजा खबर

">
LPG संकट पर पीएम मोदी का बयान: पश्चिम एशिया संघर्ष से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित, घबराने की जरूरत नहीं

LPG संकट पर पीएम मोदी का बयान: पश्चिम एशिया संघर्ष से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित, घबराने की जरूरत नहीं

March 12, 2026
नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग, 240 कर्मचारी थे अंदर; 26 झुलसे, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग, 240 कर्मचारी थे अंदर; 26 झुलसे, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

March 12, 2026
10वीं के बाद कौन-सा स्ट्रीम चुनें? साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स—जानें करियर एक्सपर्ट्स की सलाह

10वीं के बाद कौन-सा स्ट्रीम चुनें? साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स—जानें करियर एक्सपर्ट्स की सलाह

March 12, 2026

">
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: खुलते ही 5 सेकेंड में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: खुलते ही 5 सेकेंड में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

March 12, 2026
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा – भगवंत सिंह मान

महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा – भगवंत सिंह मान

March 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved