• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राजस्थान के धौलपुर जिले में बस और टेम्पो के टकराने पर 12 लोगों की मौत

News Desk by News Desk
October 20, 2024
in राजनीति
राजस्थान के धौलपुर जिले में बस और टेम्पो के टकराने पर 12 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

भरतपुर, 20 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बस और टेम्पो के टकराने से आठ बच्चों एवं तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बाड़ी के करीम कॉलोनी गुमट निवासी इरफान और उसके परिवार के करीब पन्द्रह लोग सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली में शादी समारोह में बहन का भात भरने गये थे। वहां से वे देर रात बाड़ी लौट रहे थे कि उनका टेम्पो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11बी पर सुन्नीपुर गांव के पास रात करीब ग्यारह बजे धौलपुर से जयपुर जा रही एक बस की चपेट में आ गया। पीछे दूसरे टेम्पाे में आ रहे इरफान के भाई और वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को धौलपुर के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5), जरीना (35), उसकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (9), परवीन (32) और उसके बेटे दानिश (10) की मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल साजिद (10) और बस चालक काे जयपुर भेजा गया है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा “राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”
इसी तरह राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा   चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीका  जूली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा के प्रभारी डा सतीश पूनियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित कई नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: 12 people12 लोगोंBuscollideDeathDholpur districtRajasthantempoटकरानेटेम्पोधौलपुर जिलेबसमौतराजस्थान
Previous Post

त्योहारी मांग से खाद्य तेलों में तेजी, चीनी-गुड़ महंगा

Next Post

हरियाणा की पहली पारी 453 रन पर सिमटी

Related Posts

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल
राजनीति

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल

February 6, 2025
स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
विदेश

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

February 5, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत
विदेश

कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत

February 3, 2025
राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल
राजनीति

राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल

February 2, 2025
मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग
देश

मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग

January 30, 2025
Next Post
हरियाणा की पहली पारी 453 रन पर सिमटी

हरियाणा की पहली पारी 453 रन पर सिमटी

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
14%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved