• About us
  • Contact us
Monday, April 20, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Tue
36 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

तुलसी के साहित्य में आयुर्वेद के सूत्र

News Desk by News Desk
October 23, 2024
in देश
तुलसी के साहित्य में आयुर्वेद के सूत्र
Share on FacebookShare on Twitter

-सत्य प्रकाश से
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) श्री चरित्रमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसी दास के साहित्य में बिखरे आयुर्वेद के सूत्रों को बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की शिक्षिका डॉ. सुनीता वर्मा ने शोध पुस्तक “आयुर्वेद मर्मज्ञ:गोस्वामी तुलसीदास” में समेटा है।
पुस्तक में भारतीय ज्ञान परंपरा के अन्तर्गत हिन्दी साहित्य के लोक कवि घाघ और भड्डरी की लोक कहावतों से लेकर मध्यकालीन साहित्यकार गोस्वामी तुलसीदास के सभी काव्य ग्रंथों जैसे श्री चरितमानस,   पत्रिका, कवितावली, दोहावली, बरवे  ायण, वैराग्य संदीपनी, हनुमान बाहुक, हनुमान चालीसा आदि कालजयी रचनाओं में से आयुर्वेद विषयक सूत्रों से परिचय कराया गया है। लेखिका ने चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, अष्टांग संग्रह, अष्टांग हृदय, माधव निदान, द्रव्यगुण विज्ञान, काय चिकित्सा आदि आयुर्वेदिक ग्रंथों के अध्ययन पश्चात् “ आर्युवेद मर्मज्ञ गोस्वामी तुलसीदास” पुस्तक को मूर्त रुप दिया है।
गोस्वामी तुलसीदास ने मानस में जो प्रसिद्ध पंक्तियां “दैहिक दैविक भौतिक तापा,   राज काहूहि नहीं ब्यापा” लिखीं हैं। यह पुस्तक उन पंक्तियों की सटीक व्याख्या करती है। इस पुस्तक के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास के सभी ग्रंथो में से उन्हीं सूत्रों को लिया गया है, जो आयुर्वेदपरक और जीवनोपयोगी हैं। यह पुस्तक जनमानस को स्वस्थ बनाने तथा स्वस्थ व्यक्ति को निरंतर स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हैं। गोस्वामी तुलसीदास के आयुर्वेदिक सूत्रों को जो भी व्यक्ति अपने जीवन में ग्रहण करेगा वह निश्चित ही आरोग्यवान होगा।
यह पुस्तक तुलसीदास के ग्रंथों में, जो आयुर्वेदिक सूत्र जड़ी-बूटियों के रुप में जगह-जगह पर बिखरे थे, उनको एक स्थान पर लाने में सफल है। इसके साथ ही भारतीय परंपरा और संस्कृति की रीढ़ के रूप में पहचान “मानव के जीवन मूल्यों “ को भी स्थान दिया गया है।
पुस्तक के माध्यम से भारतीय समाज को स्वस्थ बनाए रखना ही   राज्य की नवीन संकल्पना है। यह संकल्पना सभी को सुखी और स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य, आयुष संबंधी अनुसंधान, आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी नवीन एवं मौलिक अनुसंधानिक सूचनाओं को जनसामान्य तक पहुंचा कर उनको लाभान्वित कर आयुष सुख प्रदान करने का लक्ष्य पूर्ण करेगी।
पुस्तक में डॉक्टर वर्मा ने   पत्रिका का उल्लेख करते हुए लिखा है , “ ज्वर के तो गोस्वामी जैसे विशेषज्ञ हो, उन्होंने अपने काव्य के माध्यम से विभिन्न ज्वरों का विवरण प्रदान किया है। वह भौतिक ज्वर, विषम ज्वर, काम ज्वर इत्यादि के अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। एक उदाहरण इस प्रकार है – काम भुजंग डसत जब जाही, विषय नींब कटु लगत ना ताही।।” इसी तरह से तुलसीदास ने अपने साहित्यिक संसार में सन्निपात, आगन्तुज रोग, कायिक रोग जैसे अनेक रोगों के बारे में जानकारी दी है। इन रोगों में डमरूआ, नहरुवा, कुष्ठ, यक्ष्मा, राज्ययक्ष्मा, कंडू जैसे रोग शामिल हैं।
तुलसीदास  नी जड़ी का अपने साहित्य में “गिरि औषधि” के नाम से उल्लेख करते हैं। श्री  चरितमानस के लंका कांड के 55 वें दोहे में वह कहते हैं- “ कहा नाम गिरि औषधी जाहु पवन सुत लेन।” उन्होेंने साहित्य में वन संपदा के गुण धर्म की चर्चा कर चिकित्सीय वनस्पतियों के अपार भंडार से जनमानस को अवगत कराया है। इन चिकित्सकीय वनस्पतियों की औषधि चमत्कारिकता का भी परिचय दिया गया है।  चरित्र मानस में वह कहते हैं- “औषध मूल फूल फल पाना, कहे नाम गनि मंगल नाना।।”
चूंकि, तुलसीदास   भक्त साहित्यकार हैं और लेखिका इससे भली-भांति परिचित है कि उनकी प्रसिद्धि   भक्त के रूप में है। इसलिए पुस्तक में जगह-जगह पर तुलसीदास के दोहों के साथ आयुर्वेद के महर्षियों और ग्रंथों का भी उल्लेख किया गया है। किसी विषय पर यदि तुलसीदास कोई जानकारी देते हैं तो उसकी प् ाणिकता के लिए भावप्रकाशनिघन्टु, अखरावट, चरक संहिता, सुश्रुत संहिता जैसे प्रमाणिक आयुर्वेद ग्रंथों से उद्धरण दिए गए हैं।
 चरित्र मानस में एक अन्य स्थान पर तुलसीदास स्वस्थ व्यक्ति का वर्णन करते हुए कहते हैं- “अरुन नयन उर बाहू बिसाला, नील जलज तनु स्याम तमाना।।” यह अन्य स्थान पर रावण राज की तुलना क्षयरोग से करते हैं और लंका दहन को मृगांक रस निर्मित करने की प्रक्रिया बताते हैं।
पुस्तक में तुलसीदास के साहित्य में आरोग्य से संबंधित विषयों को वर्णित किया गया है। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाले पारिभाषिक शब्दों जैसे- पथ्य, कुपथ्य, अनुपान, शमन, रुज, व्याधि, अगद, औषधि, रोग और रोगी आदि का अपने काव्य में प्रयाेग किया हैं। लेखिका का कहना है कि यह अपने आप में असाधारण बात है, कोई साधारण कवि तो ऐसा कदापि नहीं लिख सकता।
मूल रुप से पुस्तक “आयुर्वेद मर्मज्ञ:गोस्वामी तुलसीदास” जनमानस के लिए लिखी गयी है लेकिन यह शोधार्थियों, विद्यार्थियों और चिकित्सा क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए उपयोगी होगी। इससे न केवल आमजन को श्री चरित्रमानस का नया रुप देखने को मिलेगा बल्कि इसे एक नये रुप में भी समझा जा सकेगा। मानस को न केवल भक्तिभाव से पढा जाएगा बल्कि उपयोगी पुस्तक के रुप में भी इसका अध्ययन हो सकेगा।
सत्या.  .  
कड़वा सत्य

Tags: AyurvedicformulasLiteratureTulsiआयुर्वेदतुलसीसाहित्यसूत्र
Previous Post

संविधान का अपमान करना भाजपा एवं भाजपाईयों की नियति बन गई है: डा अजय कुमार

Next Post

इजरायली सेना ने 70 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया

Related Posts

यह ऐतिहासिक दीपावली, राम एक बार फिर अपने घर आए: मोदी
राजनीति

यह ऐतिहासिक दीपावली,   एक बार फिर अपने घर आए: मोदी

October 29, 2024
दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
विदेश

दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

October 10, 2024
रूस में  ब्रिक्स साहित्य सम्मेलन का आयोजन
देश

रूस में ब्रिक्स साहित्य सम्मेलन का आयोजन

September 11, 2024
शेख हसीना दिल्ली-एनसीआर के एक वायु सेना अड्डे पर पहुंची: सूत्र
देश

शेख हसीना दिल्ली-एनसीआर के एक वायु सेना अड्डे पर पहुंची: सूत्र

August 5, 2024
पतंजलि फूड्स खरीद सकती है, पतंजलि आयुर्वेद का गैर-खाद्य उत्पादों का व्यवसाय
व्यापार

पतंजलि फूड्स खरीद सकती है, पतंजलि आयुर्वेद का गैर-खाद्य उत्पादों का व्यवसाय

April 26, 2024
साहित्य सभी को जोड़ता है-प्रतिभा राय
देश

साहित्य सभी को जोड़ता है-प्रतिभा राय

March 13, 2024
Next Post
इजरायली सेना ने 70 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया

इजरायली सेना ने 70 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया

New Delhi, India
Monday, April 20, 2026
Mist
27 ° c
42%
9.4mh
41 c 31 c
Tue
42 c 31 c
Wed

ताजा खबर

">
Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

April 20, 2026
IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

April 20, 2026
Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

April 20, 2026

">
महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

April 20, 2026
पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

April 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved