• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
43 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में देश का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय: जयंत चौधरी

News Desk by News Desk
October 25, 2024
in देश
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में देश का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय: जयंत चौधरी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा है कि ‘वर्ल्ड स्किल्स ल्योन 2024’ में देश का प्रदर्शन भारत के दुनिया की कौशल राजधानी बनने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री चौधरी ने गुरुवार को वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में पदक और उत्कृष्टता पदक विजेताओं को सम्मानित करने के बाद कहा कि इन विजेताओं ने जो जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाया है, उससे वे प्रेरणादायी प्रतीक बन गये हैं। ल्योन में चार कांस्य पदक सहित 16 पुरस्कार जीतना हमारे लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उद्योग एक कुशल कार्यबल की मांग करता है, इसलिये कौशल बेंचमार्किंग के बारे में चर्चायें जोर पकड़ रही हैं। अब देश के पास एक टीम है, जिसने ल्योन में कुछ सबसे कठिन वैश्विक मानकों को पार करते हुये उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां न केवल उनके समर्पण को दर्शाती है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के कौशल पारिस्थतिकी तंत्र की मजबूती को भी दर्शाती है। ये उपलब्धियां पारंपरिक शिल्प और उभरते उद्योगों में हमारी बढ़ती विशेषज्ञता को रेखांकित करती है और भारत को प्रमुख क्षेत्रों में एक उभरते वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करती है।
श्री चौधरी ने पेरिस पैरालंपिक, 2024 के नौ पैरालंपिक विजेताओं को सम्मानित करते हुये कहा, “कड़ी मेहनत चुनौतियों पर काबू पाने की कुंजी है। पेरिस 2024 में पैरालंपिक टीम की असाधारण उपलब्धियां, जिन्होंने 29 पदक हासिल करने के लिये महत्वपूर्ण बाधाओं को पार किया, इस भावना को मूर्त रूप देती हैं।”
उन्होंने कहा, “ जिस तरह हम वैश्विक मंच पर अपने एथलीटों की सफलता का जश्न मनाते हैं, उसी तरह हमें अपने विश्व कौशल चैंपियनों का भी सम्मान करना चाहिये। उन्हें जश्न मनाने, एक-दूसरे से सीखने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिये एक साथ लाना चाहिये। उन्होंने कहा, “ यह आपकी व्यक्तिगत जीत है, जो समर्पण और उत्कृष्टता के माध्यम से हमारे सामूहिक मिशन को आसान बनायेगी, जिससे वैश्विक कौशल मानचित्र पर भारत के निरंतर उदय का मार्ग प्रशस्त होगा। ”
इससे पहले श्री चौधरी ने ल्योन स्किल्स प्रतियोगिता में पदक और पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने आठ पैरालिंपिक विजेताओं (प्रवीण कुमार, अजीत सिंह यादव, शरद कुमार, प्रणव सूरमा, सिमरन शर्मा, रुबीना फ्रांसिस, राकेश कुमार, प्रीति पाल) को भी सम्मानित किया।
श्रवण अशोक
कड़वा सत्य

Tags: countryWorldSkills Competitionअत्यंतजयंत चौधरीदेश काप्रतियोगिताप्रदर्शनवर्ल्ड स्किल्ससराहनीय
Previous Post

‘ख्वाबों का झमेला’ में नजर आयेगी प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी

Next Post

द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

Related Posts

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
वेटलिफ्टिंग में अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा का शानदार प्रदर्शन
खेल

वेटलिफ्टिंग में अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

February 3, 2025
Next Post
द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Sunny
43 ° c
10%
18mh
47 c 35 c
Wed
48 c 35 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved