• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राहुल और कांग्रेस का नाम सुनते ही संतुलन खो देते हैं हिमंत: कांग्रेस

News Desk by News Desk
January 21, 2024
in राजनीति
राहुल और कांग्रेस का नाम सुनते ही संतुलन खो देते हैं हिमंत: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

मुखरघर विश्वनाथ, असम 21 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी का नाम आते ही संतुलन खो देते हैं और उलटे-सीधे कदम उठाना शुरू कर देते हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा तथा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री शर्मा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर आपा नहीं खोना चाहिए और शांत होकर अपना काम करते रहना चाहिए। उनका कहना था कि श्री गांधी की यात्रा का रूट तीन सप्ताह पहले बन गया था और उन्हें उनके रूट के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने में परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जब श्री गांधी ने दक्षिण से उत्तर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और कई भाजपा शासित राज्यों से होती हुई, यह यात्रा गुजरी तो कहीं परेशानी नहीं हुई लेकिन असम के मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए वह गलत निर्णय ले रहे हैं।
श्री गांधी के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी कल नार्थ ईस्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी जी के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका गुवाहाटी में युवाओं के साथ ‘युवा संवाद’ होगा क्योंकि असम में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वह 22 जनवरी को नेशनल मीडिया को संबोधित करेंगे।
श्री बोहरा ने कहा “आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने अरुणाचल प्रदेश से असम में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी जी ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर असम की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता जी और मुकुंद ककाती जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कल वह बोरदोवा थान जाएंगे, जो श्री श्री शंकरदेव का जन्मस्थान है। राहुल जी इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।”
अभिनव, यामिनी

Tags: as soon asAssamChief Minister of AssamCongressCongress leaderCongress PartyHimanta Vishwa SharmaMukharghar VishwanathRahul Gandhiअसमअसम के मुख्यमंत्रीकांग्रेसकांग्रेस नेताकांग्रेस पार्टीनाम आते हीमुखरघर विश्वनाथराहुल गांधीसंतुलन खो देतेहिमंत विश्व शर्मा
Previous Post

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को आखिरी टी-20 में 42 से हराकर सीरीज में बचाई अपनी खास

Next Post

रवि कुमार दहिया ने ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस 2024 में जीता कांस्य पदक

Related Posts

असम चुनाव में भ्रष्टाचार बनाम नैरेटिव की लड़ाई
संपादकीय

असम चुनाव में भ्रष्टाचार बनाम नैरेटिव की लड़ाई

April 7, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
रवि कुमार दहिया ने ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस 2024 में जीता कांस्य पदक

रवि कुमार दहिया ने ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस 2024 में जीता कांस्य पदक

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Patchy light rain with thunder
30 ° c
40%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved