• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
33 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

वक्फ संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करने का आग्रह , यतनाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

News Desk by News Desk
November 1, 2024
in राजनीति
वक्फ संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करने का आग्रह , यतनाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Share on FacebookShare on Twitter

विजयपुरा 01 नवंबर (कड़वा सत्य) कर्नाटक में विजयपुरा के विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूरे भारत में वक्फ संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण करने का आग्रह किया है।
श्री यतनाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वक्फ बोर्डों के कथित अतिक्रमण पर चिंता जतायी और कहा कि मौजूदा कानून असमान हैं तथा निजी भूमि मालिकों, किसानों एवं धार्मिक संस्थानों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।उन्होंने कर्नाटक में वक्फ बोर्ड की तानाशाही को लेकर बढ़ते असंतोष को उजागर किया गया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि बोर्ड मंदिरों, मठों, किसानों और व्यक्तिगत नागरिकों की भूमि को ‘अनधिकृत रूप से अधिग्रहित’ कर रहा है।
उन्होंने सरकार से वक्फ संपत्तियों के राष्ट्रीयकरण पर यह सुझाव देते हुए विचार करने का आग्रह किया है कि इस तरह के कदम से सही मालिकों के अधिकारों की रक्षा होगी और किसी भी इकाई को निजी और सार्वजनिक भूमि पर अनियंत्रित शक्ति का प्रयोग करने से रोका जा सकेगा। उन्होंने जोर दिया कि यह मुद्दा कर्नाटक से आगे तक फैला हुआ है, जो वक्फ की स्थापना से पहले की धार्मिक और ऐतिहासिक संस्थाओं और संपत्तियों को प्रभावित करता है।
उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को व्यापक अधिकार देकर अल्पसंख्यक समुदायों को खुश करने के प्रयासों की भी आलोचना की और इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। उन्होंने सिंधगी में विरक्त मठ की संपत्ति का उदाहरण दिया , जिसे 12वीं शताब्दी में रानी अब्बक्का ने दान किया था और उस पर अब कथित तौर पर वक्फ बोर्ड ने दावा कर लिया है।
श्री यतनाल ने अपने पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि रक्षा और रेल मंत्रालयों के बाद देश के सबसे बड़े भूस्वामियों में से एक के रूप में वक्फ बोर्ड को इस तरह से काम करना चाहिए जो देश के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों को दर्शाता हो।उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संपत्तियों को नियंत्रित करने वाली नीतियों में संशोधन की मांग की है और कहा कि ये कदम भारत में न्यायसंगत भूमि वितरण में योगदान देंगे।
अशोक
कड़वा सत्य

Tags: nationalizationrequestto the Prime MinisterWaqf propertywrote a letterYatnalआग्रहकरनेप्रधानमंत्रीयतनालराष्ट्रीयकरणलिखा पत्रवक्फ संपत्ति
Previous Post

राहुल-प्रियंका ने 13 राज्यों के लोगों को दी स्थापना दिवस पर बधाई

Next Post

04 नवंबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर शुरू होगा केबीसी जूनियर्स

Related Posts

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
सनम जौहर ने रेखा के साथ काम करने पर जतायी खुशी
बॉलीवुड

सनम जौहर ने रेखा के साथ काम करने पर जतायी खुशी

February 3, 2025
कांग्रेस नेताओं ने ली स्वर्णिम दिल्ली के हर सपने को पूरा करने की शपथ
देश

कांग्रेस नेताओं ने ली स्वर्णिम दिल्ली के हर सपने को पूरा करने की शपथ

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
Next Post
04 नवंबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर शुरू होगा केबीसी जूनियर्स

04 नवंबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर शुरू होगा केबीसी जूनियर्स

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
33 ° c
32%
5mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved