• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
34 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

स्वदेशीकरण का मतलब ‘नट- बोल्ट’ तक ही सीमित नहीं: धनखड़

News Desk by News Desk
January 11, 2025
in देश
स्वदेशीकरण का मतलब ‘नट- बोल्ट’ तक ही सीमित नहीं: धनखड़
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/बेंगलुरु 11 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रमाणिक‌ और व्यावहारिक शोध का आह्वान करते हुए कहा है कि स्वदेशीकरण का मतलब ‘नट- बोल्ट’ तक ही सीमित नहीं है।
श्री धनखड़ ने शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में‌ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अनुसंधान एवं विकास पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रमाणिक और व्यावहारिक अनुसंधान होने चाहिए जो जमीनी हकीकत को बदलने में सक्षम हो।‌उन्होंने कहा कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देश का पेटेंट योगदान बहुत कम है। उन्होंने कहा,“जब शोध की बात आती है, तो शोध प्रमाणिक होना चाहिए। शोध अत्याधुनिक होना चाहिए। शोध व्यावहारिक होना चाहिए। शोध से जमीनी हकीकत बदलनी चाहिए। वास्तविकता से परे शोध करने का कोई फायदा नहीं है। आपका शोध उस बदलाव से मेल खाना चाहिए जिसे आप लाना चाहते हैं।”
उप राष्ट्रपति ने कहा कि केवल प्रमाणिक शोध को ही शोध माना जाना चाहिए। इसके लिए कड़े मानक होने चाहिए।
श्री धनखड़ ने कहा कि हम वैश्विक समुदाय में एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में तभी उभर सकते हैं जब हम अनुसंधान और विकास पर जोर देंगे। आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा इसी पर आधारित है। आत्मनिर्भरता तभी आएगी और तभी आएगी जब दुनिया हमें अनुसंधान और विकास के एक केंद्र के रूप में देखेगी।
उन्होंने कहा,“हमारे पास स्वदेशीकरण वाले उपकरण तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन देखिए, क्या हमारे पास इंजन हैं? क्या हमारे पास मुख्य सामग्री है? क्या हमारे पास वह है जो दूसरे हमसे देखना चाहते हैं? या हम इसे सामान्य पहलुओं तक ही सीमित रख रहे हैं? जब नट और बोल्ट की बात आती है तो इस बात से संतुष्ट होने का कोई मतलब नहीं है कि हम स्वदेशी हैं। हमारा लक्ष्य प्रतिशत प्रतिशत होना चाहिए।”
स्कूलों और कॉलेजों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए‌ श्री धनखड़ ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की भरमार है। हमारे युवा लड़के और लड़कियाँ अवसरों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में नहीं जानते हैं। वे सरकारी नौकरियों के लिए लंबी कतारों में लगे रहते हैं।
सत्या. 
कड़वा सत्य

Tags: authenticcallindigenisationJagdeep DhankharmeansNew Delhi/Bengalurunot limited topracticalresearchVice Presidentआह्वानउपराष्ट्रपतिजगदीप धनखड़नयी दिल्ली/बेंगलुरुप्रमाणिक‌मतलबव्यावहारिकशोधसीमित नहींस्वदेशीकरण‘नट- बोल्ट’ तक
Previous Post

साइराज और चिराग सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी से हारे

Next Post

आखिरी वन डे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से रौंदा

Related Posts

राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वहित के भाव से जुटने का आह्वान किया मोदी ने
देश

राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वहित के भाव से जुटने का आह्वान किया मोदी ने

January 19, 2025
धनखड़ ने युवाओं से किया खुद पर विश्वास करने का आह्वान
देश

धनखड़ ने युवाओं से किया खुद पर विश्वास करने का आह्वान

January 12, 2025
संस्थाओं का कमजोर होना पूरे राष्ट्र के लिए नुकसानदेह: धनखड़
देश

संस्थाओं का कमजोर होना पूरे राष्ट्र के लिए नुकसानदेह: धनखड़

January 11, 2025
अपनी क्षमता और आकांक्षाओं को ‘विकसित भारत’ की यात्रा के साथ जोड़ें युवा: राजनाथ
देश

अपनी क्षमता और आकांक्षाओं को ‘विकसित भारत’ की यात्रा के साथ जोड़ें युवा: राजनाथ

January 11, 2025
भारत ने आपदा जोखिम कम करने पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढाने का आह्वान किया
देश

भारत ने आपदा जोखिम कम करने पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढाने का आह्वान किया

November 2, 2024
जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी कार्रवाई और सहयोग का सीतारमण ने किया आह्वान
व्यापार

जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी कार्रवाई और सहयोग का सीतारमण ने किया आह्वान

October 25, 2024
Next Post
आखिरी वन डे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से रौंदा

आखिरी वन डे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से रौंदा

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Partly Cloudy
34 ° c
35%
4.7mh
43 c 33 c
Wed
42 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved