• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मिस्री की चीन यात्रा, कैलास मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ान शुरू, संवादों के विस्तार पर महत्वपूर्ण सहमति

News Desk by News Desk
January 28, 2025
in देश
मिस्री की चीन यात्रा, कैलास मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ान शुरू, संवादों के विस्तार पर महत्वपूर्ण सहमति
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेश सचिव विक्रम मिस्री की दो दिवसीय चीन की राजधानी बीजिंग यात्रा में भारत और चीन के बीच इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्ष गांठ पर विशेष कार्यक्रमों के आयोजन तथा मीडिया एवं शोध संस्थानों सहित जनता के स्तर पर पारस्परिक सम्पर्क को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के बीच कार्यात्मक कड़वा सत्यओं की व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करने पर सहमति जातायी है।
दोनों पक्ष एक दूसरे के बीच यात्री विमान सेवाएं फिर शुरू करने तथा नदियों के प्रवाह की सूचनाओं के आदान प्रदान के बारे में बातचीत पर भी सहमत हुए हैं।
विदेश सचिव मिस्री की सोमवार को सम्पन्न हुई इस यात्रा के बाद जारी विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है,“दोनों पक्षों ने काम-काज संवाद के लिए वर्तमान तंत्रों का जायजा लिया। इन संवादों को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने और एक-दूसरे के हित और चिंता के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को संबोधित करने के लिए उनका उपयोग करने पर सहमति जताई।”
मंत्रालय ने कहा है,“दोनों पक्षों ने आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों से जुड़ी चिंताओं पर इस दृष्टिकोण के साथ विशेष रूप से बातचीत की कि इनका समाधान निकले तथा दीर्घकालिक नीतिगत पारदर्शिता और भरोसा बढ़े।”
बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। दोनों देश के अधिकारी मौजूदा समझौतों के अनुसार यात्रा के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे।
दोनों पक्षों ने जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द बैठक आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।
बयान में कहा गया है,“दोनों पक्ष मीडिया और थिंक-टैंक बातचीत सहित लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित उपाय करने पर सहमत हुए।”
बातचीत में दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी और दोनों ओर के संबंधित तकनीकी अधिकारी इस उद्देश्य के लिए शीघ्र ही एक मिलेंगे और बातचीत करेंगे।
बयान में कहा गया है,“2025, भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है, इसका उपयोग एक-दूसरे के बारे में बेहतर जागरूकता पैदा करने और जनता के बीच आपसी विश्वास और भरोसा बहाल करने के लिए सार्वजनिक कूटनीति प्रयासों को दोगुना करने के लिए किया जाना चाहिए।” दोनों पक्ष इस वर्षगांठ को मनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
श्री मिस्री ने अपनी यात्रा के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ से भी मुलाकात की।
बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में उनकी बैठक में सहमति के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को स्थिर और पुनर्निर्माण करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: 75वीं वर्ष गांठcapital Beijing vForeign SecretaryNew Delhitwo-day ChinaVikram Misriआयोजनकैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरूग्रीष्म ऋतुदो दिवसीय चीनदोनों देशोंनयी दिल्लीभारत और चीनराजधानी बीजिंग यात्राराजनयिक संबंधों स्थापनाविक्रम मिस्रीविदेश सचिवविशेष कार्यक्रमोंसहमति
Previous Post

पाकिस्तान: मुल्तान में एलपीजी टैंकर फटने से 6 लोगों की मौत, 38 घायल

Next Post

हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी गाजा लौटे

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी गाजा लौटे

हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी गाजा लौटे

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
33 ° c
63%
18.7mh
42 c 33 c
Sat
42 c 31 c
Sun

ताजा खबर

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

July 10, 2026
IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved