• About us
  • Contact us
Monday, June 1, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दूषित पानी पीने के लिये मजबूर किया: शाह

News Desk by News Desk
January 30, 2025
in देश
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दूषित पानी पीने के लिये मजबूर किया: शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 30 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुरुवार
को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित करके दूषित पानी पीने के लिये दिल्ली वासियों को मजबूर किया है।
श्री शाह ने यहां रोहिणी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुये कहा, “ आपने पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे आप के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिये हैं। ”
श्री शाह ने रोहिणी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि श्री केजरीवाल हार देखकर बौखला गये हैं। उन्होंने कहा, “ मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिये झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिये हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है। अरे, केजरीवाल जी कौन सा जहर मिलाया है, कौन सी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइये। ”
उन्होंने कहा, “ आप कह रहे हैं कि जहर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया। अरे, यमुना का पानी रुकता है, तो गांवों में बाढ़ आती है। आप बताइये दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या?” उन्होंने कहा, “ इन्होंने कहा था कि यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे और वे खुद उसमें डुबकी लगायेंगे, लेकिन केजरीवाल ने आज तक डुबकी क्यों नहीं लगाई?”
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ और दिल्ली की जनता के सामने पांच तारीख को आप को हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका है।
उन्होंने कहा, “ आप लोगों को कमल के निशान का बटन दबाना है और भाजपा सरकार बनानी है। बटन इतने जोर से दबाना है कि श्री केजरीवाल के ‘शीश महल’ के शीशे टूट जायें। हमारी सरकार बनी तो दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जायेंगे, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे, सड़कों और गलियों की शानदार सफाई भी करेंगे और साथ में जल प्रबंधन भी हम करेंगे।”
उन्होंने कहा, “ पांच तारीख को आपको मतदान करना है और आप-दा को हटाना है, भाजपा को जिताना है। आप-दा को हटाने का मतलब है – 10 साल के कुशासन का जवाब देना। आपदा -दा को हटाने का मतलब है – 10 साल के केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जवाब देना। आप -दा को हटाने का मतलब है – 10 साल के तुष्टिकरण का जवाब देना। आप-दा को हटाने का मतलब है – 10 साल तक रोहिणी के साथ किये गये अन्याय का जवाब देना। ”
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि श्री केजरीवाल चुनाव में अपनी हार से अवगत हो गये हैं, इसलिये इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “ इन्होंने कहा था कि हम रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद करेंगे। केजरीवाल जी, रिहायशी इलाके
तो छोड़िये आपने तो स्कूल और मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें खोलने का काम किया। हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया।”
उन्होंने कहा, “इन्होंने (केजरीवाल ने) कहा था कि हम यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे, मैं आकर डुबकी लगाउंगा। केजरीवाल जी, आज तक आपने डुबकी क्यों नहीं लगाई? इन्होंने कहा था कि अस्पताल के कमरे दोगुना करेंगे। कमरा तो एक भी नहीं बढ़ा, लेकिन इन्होंने दिल्ली वालों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज भी (जो मोदी जी देते हैं) रोकने का काम किया। दिल्ली वालों आप भाजपा की सरकार बना दो, पहली कैबिनेट में दिल्ली वालों का 10 लाख रुपये तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी। ”
श्री शाह ने कहा, “ हमने तय किया है कि भाजपा सरकार बनने के बाद, हर महीने की पांच तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे। हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा और दीपावली तथा होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। ”
संतोष.श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: Aam Aadmi Party Convenor and former Chief Minister Arvind Kejriwal forced Delhiites to drink cNew Delhiआम आदमी पार्टी संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालकियाकेंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता अमित शाहदिल्लीवासियोंदूषितनयी दिल्लीपानीपीनेमजबूरलिये
Previous Post

रिश्वतखोरी मामले में अमेरिका के पूर्व सीनेटर को 11 वर्ष की कैद की सज़ा

Next Post

अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं, सरकार को सोच बदलनी होगी : अरविंद सुब्रमण्यम

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं, सरकार को सोच बदलनी होगी : अरविंद सुब्रमण्यम

अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं, सरकार को सोच बदलनी होगी : अरविंद सुब्रमण्यम

New Delhi, India
Monday, June 1, 2026
Clear
34 ° c
30%
10.8mh
40 c 32 c
Tue
43 c 34 c
Wed

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved