• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
25 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

डा राजेंद्र प्रसाद ने एक माह तक कुंभ में किया था कल्पवास

News Desk by News Desk
February 2, 2025
in राजनीति
डा राजेंद्र प्रसाद ने एक माह तक कुंभ में किया था कल्पवास
Share on FacebookShare on Twitter

महाकुंभनगर,02 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत के पहले राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1954 में तीर्थराज प्रयाग के कुंभ मेले में एक माह का संयम,अहिंसा,  एवं कायाशोधन का कल्पवास किया था।
डा राजेंद्र प्रसाद का आध्यात्मिक नगरी प्रयागराज से गहरा लगाव रहा है। आजादी के बाद से अब तक वह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने कुंभ में कल्पवास किया। प्रोटोकॉल और सुरक्षा के मद्देनजर वह आम  लुओं के बीच तो नही रहे लेकिन सेना के अधीन संगम तट पर स्थित अकबर के किले की छत पर कैंप लगाकर एक मास का कल्पवास पूरा किया था। उन्होंने जहां कल्पवास किया उस स्थान को अब “प्रेसिडेंसियल व्यू” के नाम से जाना जाता है।
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित लाल वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जब वह लगभग 10 वर्ष के रहे होंगे तब डा राजेंद्र प्रसाद ने प्रयागराज कुंभ में कल्पवास किया था। उनके कल्पवास के लिए किले की छत पर कैंप लगाया गया था जहां उन्होंने विधि-विधान से कल्पवास पूरा किया था।
डा प्रसाद ने जहां अपना कल्पवास पूरा किया था वहां पूरे मेले का विहंगम दृश्य दिखलाई पडता है और इसी कारण उस स्थान का नाम “प्रेसिडेंसियल व्यू” पड़ा। उनका जुडाव केवल कुंभ की वजह से अकेला नहीं था। उससे पहले 1916 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति सर सुंदर लाल के कार्यकाल में उन्हें विधि की मानद उपाधि दी गयी थी। वर्ष 1916 के बाद 1937 में तत्कालीन कुलपति पंडित इकबाल नारायण गुर्टू के कार्यकाल में भी उन्हें विधि की मानद उपाधि दी गयी थी।
प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि डा राजेंद्र प्रसाद के एक माह तक यहां रूक कर कल्पवास करने की बातें उनके पिता स्वर्गीय गोकरण पालीवाल बताते रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कुंभ में आने की घटना के बारे में भी बताया था।
श्री पालीवाल ने पुराणों और धर्म शास्त्रों में कल्पवास को आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए आवश्यक बताया गया है। यह मनुष्य के लए अध्यात्म की राह का एक पड़ाव है जिसके जरिए स्वनियंत्रण एवं आत्मशुद्धि का प्रयास किया जाता है। आदि काल से चली आ रही इस परंपरा के महत्व की चर्चा वेदो से लेकर महाकवि तुलसीदास रचित महाकाव्य  चरितमानस, महाभारत अलग अलग नामों से मिलती है। बदलते समय के अनुरूप कल्पवास करने वालों के तौर तरीके में बदलाव अवश्य आया है लेकिन कल्पवासियों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है।
उन्होंने बताया कि कल्पवास करने के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है लेकिन माना जाता है कि मोह-माया से मुक्त और जिम्मेदारियों को पूरा कर चुके व्यक्ति को ही कल्पवास करना चाहिए। इस दौरान कल्पवास करने वाला मानसिक रूप से परिवार की जिम्मेवारियों को लेकर चिंतित नहीं रहता है। उसका पूजा-पाठ, ध्यान आदि में मन रमता है।
दिनेश  
कड़वा सत्य

Tags: Dr. Rajendra Prasadfaithfirst PresidentIndiaKalpavKumbh MelaMaha Kumbh Nagarnon-violenceone monthpilgrimage Prayagrestraintyear 1954अहिंसाएक माहकायाशोधन का कल्पवासकुंभ मेलेडा राजेंद्र प्रसादतीर्थराज प्रयागपहले राष्ट्रपतिभारतमहाकुंभनगरवर्ष 1954श्रद्धासंयम
Previous Post

  पांडे चिंटू और श्वेता महारा का गाना ‘सरकार हिले ला’ रिलीज

Next Post

अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दालें सस्ती

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
Next Post
अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दालें सस्ती

अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दालें सस्ती

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Mist
25 ° c
36%
15.8mh
36 c 24 c
Sat
36 c 26 c
Sun

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved