• About us
  • Contact us
Tuesday, May 12, 2026
28 °c
New Delhi
38 ° Wed
38 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का बड़ा ऐलान! जहानाबाद को मिली 241 करोड़ की सौगात, 88 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास”

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा के क्रम में जहानाबाद के काको प्रखंड के धरहरा ग्राम पहुंचे.

News Desk by News Desk
February 14, 2025
in अभी-अभी
CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का बड़ा ऐलान! जहानाबाद को मिली 241 करोड़ की सौगात, 88 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास”
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 14 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के धरहरा ग्राम के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका 10+2 उच्च विद्यालय परिसर से 241.20 करोड़ रुपये की कुल BB विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 154.72 करोड़ रुपये की 55 योजनाओं का उ‌द्घाटन और 86.48 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने आज जहानाबाद जिले में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 4635.28 लाख रुपये की लागत से राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका 10+2 उच्च विद्यालय, धरहरा का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से बातचीत की और कहा कि जीवन में उत्साहित होकर ठीक से पढ़ाई करें। बच्चियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत ताली बजाकर किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में बनाए गए छात्रावास मेस के संबंध में भी जानकारी ली।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम, मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत संचालित योजना के लाभुकों स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, उद्यान योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत लाभुकों को 1 करोड़ 36 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 811 स्वयं सहायता समूह को 4 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की थी। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम आजीविका किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन

रही हैं। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आप लोग आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमलोगों का जीवन सुधरा है, हमलोगों को नई पचहान मिली है। हमलोगों की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है, यह सब आपकी देन है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि जीविका दीदियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को क्रियान्वित करने पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत धरहरा में 13.90 लाख रुपये लागत से निर्मित गांधी पार्क का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क का निरीक्षण किया, इस दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्माण कराए गए नवनिर्मित कुएं को देखा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बनाए गए बड़े तालाब का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके चारों तरफ सीढ़ी का निर्माण कराएं ताकि लोग इसके चारों तरफ घूम सकें और इसका आनंद उठा सकें। यहां आने वाले पर्यटकों को बोटिंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने काको प्रखंड के काजीसराय ग्राम में 103.76 लाख रुपये लागत के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर एवं शिलापष्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां के छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुये कहा कि ठीक से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री को वहां उपस्थित एन०सी०सी० के कैडटों ने सलामी दी। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर 9.56 लाख रुपये लागत के खेल मैदान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों को बॉल प्रदान कर खेल की शुरुआत कराई और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जहानाबाद शहर के राजा बाजार स्थित अंडर पास के पास प्रस्तावित आर०ओ०बी० का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को एन०एच०-33 को एन०एच०-83 से जोड़ने वाले आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने मलहचक में प्रस्तावित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम सह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्थल निरीक्षण किया और इसके निर्माण कार्य के मॉडल को देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे बेहतर ढंग से बनाएं ताकि खिलाडियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिले और वे इसका लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को अपना हस्ताक्षर कर बास्केट बॉल प्रदान किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बाणावर में पर्यटकीय विकास को लेकर कराए जानेवाले कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार, पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अभिराम शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: CM Nitish Pragati Yatra
Previous Post

Delhi Politics: आप नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें! गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मुकदमा चलाने की मांगी मंजूरी

Next Post

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का अरवल को बड़ा तोहफा! 111 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास”

Related Posts

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का अरवल को बड़ा तोहफा! 111 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास”
अभी-अभी

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का अरवल को बड़ा तोहफा! 111 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास”

February 14, 2025
Next Post
CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का अरवल को बड़ा तोहफा! 111 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास”

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश का अरवल को बड़ा तोहफा! 111 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास"

New Delhi, India
Tuesday, May 12, 2026
Mist
28 ° c
62%
10.4mh
44 c 32 c
Wed
45 c 34 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026
पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 11, 2026
हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

May 10, 2026
दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

May 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved