• About us
  • Contact us
Tuesday, May 12, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Wed
40 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Pune Rape Case: पुलिस के शिकंजे में फंसा पुणे बस रेप का आरोपी, गांव में छुपकर बैठा था दरिंदा

Pune Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को शिरुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानते हैं क्या था पूरा मामला

News Desk by News Desk
February 28, 2025
in देश
Pune Rape Case: पुलिस के शिकंजे में फंसा पुणे बस रेप का आरोपी, गांव में छुपकर बैठा था दरिंदा
Share on FacebookShare on Twitter

Pune Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 37 साल के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को 68 घंटे बाद पुणे के शिरुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को इनपुट मिला था कि वह देर रात एक परिचित के घर खाना खाने पहुंचा था, जिसके बाद दबिश देकर उसे धर दबोचा गया। गाडे पर पहले से ही चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह 2019 से जमानत पर बाहर था।

क्या है पूरा मामला?
पुणे में स्वारगेट महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है। पीड़िता के मुताबिक, वह मंगलवार (25 फरवरी) सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, जब आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया, आरोपी ने पहले पीड़िता को दीदी कहकर बुलाया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि वह (आरोपी) उसे बस स्टैंड में ही दूसरी जगह खड़ी एक खाली शिव शाही एसी बस में ले गया। चूंकि बस के अंदर की लाइटें चालू नहीं थीं, इसलिए वह बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन उस आदमी ने उसे यकीन दिलाया कि यह सही वाहन है। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फिर उसका पीछा किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि सरकार आरोपी को मृत्युदंड दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इसी बीच, शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने प्रदेश में मुठभेड़ दस्ते की बहाली की वकालत की है, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।

गन्ने के खेतों में भी चलाया तलाशी अभियान
मीडिया रिपॉर्ट्स के मुताबिक, पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि, गुनात गांव में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड के साथ बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था, जिससे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। अधिकारियों ने यह भी बताया कि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी गांव में पहुंच कर गन्ने के खेतों सहित अन्य संभावित ठिकानों की भी तलाशी ली। जिसके बाद शिरुर से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: Pune rape Case
Previous Post

Earthquake Today: पाकिस्तान, नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती, भारत में भी महसूस किए गए झटके

Next Post

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी-बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, कश्मीर-हिमाचल में बंद हुई कई सड़कें, जानें दिल्ली-NCR का वेदर

Related Posts

No Content Available
Next Post
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी-बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, कश्मीर-हिमाचल में बंद हुई कई सड़कें, जानें दिल्ली-NCR का वेदर

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी-बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, कश्मीर-हिमाचल में बंद हुई कई सड़कें, जानें दिल्ली-NCR का वेदर

New Delhi, India
Tuesday, May 12, 2026
Mist
36 ° c
42%
12.6mh
46 c 31 c
Wed
46 c 34 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026
पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 11, 2026
हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

May 10, 2026
दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

May 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved