• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
31 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar News Hindi: बिहार में 11 हजार सरकारी भवनों में लगे सोलर प्लांट, 100 मेगावाट से अधिक उत्पादन!

Bihar News Hindi: जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर पटना के विद्युत भवन में ‘सौर ऊर्जा उपयोग का प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

News Desk by News Desk
March 4, 2025
in देश
Bihar News Hindi: बिहार में 11 हजार सरकारी भवनों में लगे सोलर प्लांट, 100 मेगावाट से अधिक उत्पादन!
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News Hindi: जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर पटना के विद्युत भवन में ‘सौर ऊर्जा उपयोग का प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए ऊर्जा विभाग के सचिव सह बीएसपीएचसीएल के सीएमडी श्री पंकज कुमार पाल ने कहा कि पारंपरिक जीवाश्म ऊर्जा से इतर अक्षय ऊर्जा के विकास की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज बिहार में कुल पीक डिमांड 8005 मेगावाट में 23 फीसदी बिजली हम अक्षय ऊर्जा से प्राप्त कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि रिन्यूएबल एनर्जी पर अपनी निर्भरता को और बढ़ाया जाए।

श्री पाल ने जोर देते हुए कहा कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हमारी प्रगति काफी अच्छी रही है। सरकारी एवं निजी भवनों में निरंतर सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। अब तक 11 हजार से अधिक सरकारी भवनों में 100 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। ‘नीचे मछली और ऊपर बिजली’ जैसी अवधारणा को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा गया है। इसके अंतर्गत दरभंगा में 1.6 मेगावाट और सुपौल में 525 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादित की जा रही है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत विभिन्न जिलों में किए गए जल संचयन पर भी इस मॉडल को और विकसित करने की जरूरत है। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा के विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। लखीसराय के कजरा में देश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा आधारित बैटरी स्टोरेज सिस्टम स्थापित की जा रही है। इसका प्रथम चरण जुलाई 2025 में पूरा कर लिया जाएगा। कजरा में कुल 301 मेगावाट व 495 मेगावाट आवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम क्षमता का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के हर वार्ड में 10 सोलर लाइट लगाए जा रहे हैं, जिसमें अब तक कुल 5.50 लाख से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुके हैं। ग्राउंड माउंटेड सोलर संयंत्रों, ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता कोड, इको निवास संहिता भी अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी प्रकार से चीनी मिलों में बगैस से 40 मेगावाट ऊर्जा उत्पादित की जा रही है।

श्री पाल ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इसका लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को रोकना, पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करना, ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना, जीवाश्म ईंधन के स्थान पर अक्षय ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर हम आगे बढ़ रहे हैं।

श्री पंकज कुमार पाल ने आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात उपभोक्ताओं को ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना है। अक्सर देखा जाता है कि लोग एयर कंडिशनर और लाइट को ऑन करके छोड़ देते हैं। उन्हें ऊर्जा की बचत करने के लिए सचेत करना होगा। ऊर्जा की खपत को नियंत्रित करने के लिए यह निहायत ही जरूरी है।

इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली मिशन की निदेशक प्रतिभा रानी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली मिशन से 15 विभाग जुड़े हुए हैं। व्यापक पैमाने पर निरंतरता के साथ चलाए जा रहे इस मिशन के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। बिहार में वन आच्छादन में वृद्धि हुई है।

इस परिचर्चा को संबोधित करने वालों में एनबीपीडीसीएल के निदेशक, बीएसपीजीसीएल के निदेशक, मुख्य अभियंता (जेनरेशन) सहित भवन निर्माण एवं कृषि विभाग के अधिकारी थे।

Tags: Bihar News Hindi
Previous Post

Bihar News Hindi: बिहार में रोजगार क्रांति, 50 लाख युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर, पलायन में तेजी से कमी!”

Next Post

Bihar News Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, 3 लाख परिवारों को मिलेगा आवास निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये!

Related Posts

‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट
देश

‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट

April 13, 2026
बिहार ने रचा इतिहास! देश का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय बना – किसानों को मिलेगा रियल टाइम लाभ और आधुनिक तकनीक का सहारा
देश

बिहार ने रचा इतिहास! देश का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय बना – किसानों को मिलेगा रियल टाइम लाभ और आधुनिक तकनीक का सहारा

August 16, 2025
Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में
देश

Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में

June 23, 2025
Bihar News Hindi: नीतीश कुमार से मिले 2023 बैच के IAS अधिकारी, साझा किए ट्रेनिंग के अनोखे अनुभव!
देश

Bihar News Hindi: नीतीश कुमार से मिले 2023 बैच के IAS अधिकारी, साझा किए ट्रेनिंग के अनोखे अनुभव!

March 16, 2025
Bihar News Hindi: बिहार सरकार की नई पहल! पर्यावरण बचेगा, खनन भी चलेगा, जानिए बिहार सरकार की नई रणनीति
देश

Bihar News Hindi: बिहार सरकार की नई पहल! पर्यावरण बचेगा, खनन भी चलेगा, जानिए बिहार सरकार की नई रणनीति

March 12, 2025
Bihar News Hindi: बिना बिजली कटौती के पहली बार मरम्मत! बिहार में शुरू हुई हॉटलाइन मेंटेनेंस तकनीक
देश

Bihar News Hindi: बिना बिजली कटौती के पहली बार मरम्मत! बिहार में शुरू हुई हॉटलाइन मेंटेनेंस तकनीक

March 12, 2025
Next Post
Bihar News Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, 3 लाख परिवारों को मिलेगा आवास निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये!

Bihar News Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, 3 लाख परिवारों को मिलेगा आवास निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये!

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Mist
31 ° c
38%
7.9mh
47 c 35 c
Mon
46 c 37 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved