• About us
  • Contact us
Friday, June 26, 2026
39 °c
New Delhi
40 ° Sat
40 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

JP Ganga Path Bihar: पटना से दीदारगंज तक अब फर्राटे से चलेगी गाड़ी – मुख्यमंत्री ने किया जेपी गंगा पथ का लोकार्पण!

JP Ganga Path Bihar: पटना, 10 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया।

News Desk by News Desk
April 10, 2025
in देश
JP Ganga Path Bihar: पटना से दीदारगंज तक अब फर्राटे से चलेगी गाड़ी – मुख्यमंत्री ने किया जेपी गंगा पथ का लोकार्पण!
Share on FacebookShare on Twitter

JP Ganga Path Bihar: पटना, 10 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पथ का जायजा भी लिया। जे०पी० गंगा पथ की दीघा से दीदारगंज तक कुल लम्बाई 20.5 किलोमीटर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। इस पथ के बन जाने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, समय की भी बचत होगी। यात्रियों को पटना शहर के विभिन्न इलाकों के आवागमन में सहूलियत होगी।

ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर 3831 करोड़ रुपये की लागत राशि से दीघा से दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया गया है। जे०पी० गंगा पथ परियोजना का शिलान्यास लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2013 को किया गया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्मान में इस पथ का नामकरण जे०पी० गंगा पथ किया गया है। प्रथम चरण में दीघा से पी०एम०सी०एच० तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी लम्बाई 7.5 किलोमीटर है। इसके बाद द्वितीय चरण में पी०एम०सी०एच० से गायघाट तक जे०पी० गंगा पथ का निर्माण कराया गया, जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है। तृतीय चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जे०पी० गंगा पथ परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लम्बाई 3 किलोमीटर है। जे०पी० गंगा पथ की उपयोगिता को देखते हुए दीघा से दीदारगंज के बीच इसकी संपर्कता अटल पथ, एल०सी०टी० घाट, ए०एन० सिन्हा इस्टीच्यूट के समीप गांधी मैदान, पी०एम०सी०एच०, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट एवं पटना घाट से प्रदान की गयी है। जे०पी० गंगा पथ के दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हो गया है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जे०पी० गंगा पथ के पूरब दिशा में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ होते हुए मोकामा तक एवं पश्चिम दिशा में बिहटा, कोईलवर तक विस्तारित करने की घोषणा की गयी है, जिसका क्रियान्वयन पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना-बख्तियारपुर

4-लेन बाईपास (एन०एच०-30) से राघोपुर तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ की कार्य प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के बन जाने से उत्तर बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुगम होगा।

ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 4988.40 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर 8-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस पथ की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लंबाई 10 किलोमीटर है। यह पथ पटना जिला के कच्ची दरगाह के पास पटना-बख्तियारपुर 4 लेन बाईपास (एन०एच०-30) से प्रारंभ होकर वैशाली जिला के कल्याणपुर (चकसिकंदर) एन०एच०-103/322 तक जाता है। इस परियोजना का कार्यारम्भ 18 जनवरी, 2017 को किया गया है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन 6-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ के प्रथम चरण में पटना से राघोपुर दियारा तक पथ का निर्माण अप्रैल 2025 तक, द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एन०एच०-122बी) से राष्ट्रीय उच्च पथ (103/322) का निर्माण जून 2025 तक एवं तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक परियोजना को दिसंबर 2025 में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस पथ के बन जाने से दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के बीच आवागमन हेतु एक अतिरिक्त सड़क संपर्कता की सुविधा प्राप्त होगी। विशेषकर राघोपुर दियारा के निवासियों को सालों भर सड़क की सुविधा भी उपलब्ध हो जायेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Bihar Connectivity ProjectsBihar Ganga ExpresswayBihar Road DevelopmentGanga Greenfield BridgeGreenfield Bridge PatnaJP Ganga Path BiharJP Ganga Path Latest NewsNitish Kumar InaugurationPatna Infrastructure ProjectsPatna to Didarganj Road
Previous Post

Bihar Agriculture Market 2025: बिहार के किसानों को जल्द मिलेगी नई बाजार सुविधा – जानिए कहां बन रहा है आधुनिक मंडी प्रांगण!

Next Post

Loo Se bachne Ke Upay: भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने का रामबाण उपाय, इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर पिएं, लू और हीट स्ट्रोक से बचें!

Related Posts

Patna Double Decker Flyover: बड़ी खबर! अशोक राजपथ को जाम से मिलेगी राहत, अप्रैल में जनता को समर्पित होगा फ्लाईओवर!
देश

Patna Double Decker Flyover: बड़ी खबर! अशोक राजपथ को जाम से मिलेगी राहत, अप्रैल में जनता को समर्पित होगा फ्लाईओवर!

March 28, 2025
Next Post
Loo Se bachne Ke Upay: भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने का रामबाण उपाय, इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर पिएं, लू और हीट स्ट्रोक से बचें!

Loo Se bachne Ke Upay: भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने का रामबाण उपाय, इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर पिएं, लू और हीट स्ट्रोक से बचें!

New Delhi, India
Friday, June 26, 2026
Clear
39 ° c
25%
13.3mh
44 c 37 c
Sat
45 c 37 c
Sun

ताजा खबर

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

June 25, 2026
आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

June 25, 2026
क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

June 25, 2026
जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 25, 2026
एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

June 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved