• About us
  • Contact us
Wednesday, April 1, 2026
25 °c
New Delhi
31 ° Thu
31 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Khelo India Youth Games: दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया 2025 में बिहार को मिला पहला मेडल

Khelo India Youth Games: डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार की शूटर्स जोड़ी ने 10 मी. एयर राइफल मिक्सड टीम यूथ कैटेगरी में शुक्रवार को इतिहास रच दिया है।

News Desk by News Desk
May 9, 2025
in देश
Khelo India Youth Games: दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया 2025 में बिहार को मिला पहला मेडल
Share on FacebookShare on Twitter

Khelo India Youth Games: डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार की शूटर्स जोड़ी ने 10 मी. एयर राइफल मिक्सड टीम यूथ कैटेगरी में शुक्रवार को इतिहास रच दिया है। दिव्या श्री और रुद्र प्रताप सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की अनन्या और अंश डबास की जोडी को 16-14 के बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत न केवल बिहार के खेल इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ती है, बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान भी देती है।

मुकाबला रहा सांसें रोक देने वाला

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम यूथ स्पर्धा में दोनों राज्यों की टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरीं। मुकाबले की शुरुआत से ही स्कोर बेहद करीबी रहा। पहले चार राउंड तक बिहार ने बढ़त बना ली थीं। जहां यूपी की ओर से अनन्या का प्रदर्शन तकनीकी रूप से सधा हुआ था, वहीं अंश शुरुआत में दबाव में दिखे। बिहार की ओर से दिव्या श्री का प्रदर्शन शुरू से ही बेहद स्थिर और प्रभावशाली रहा। पहले राउंड में उन्होंने 20.8 और फिर 20.3 और 20.5 का स्कोर दर्ज किया। उनकी निरंतरता ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। रुद्र प्रताप ने चौथे राउंड से लय पकड़ी और 5वें से 15वें राउंड तक टीम को मजबूती से बनाए रखा।

अंतिम राउंड में रचा गया इतिहास

एक समय स्कोर 13-13 पर बराबरी पर था लेकिन 14वें राउंड में बिहार ने बढ़त बना ली। यूपी टीम ने 14वें राउंड में 20.9 का स्कोर किया जबकि बिहार टीम का स्कोर 21.0 रहा। इस प्रकार बिहार टीम को 2 अंक मिले और स्कोर 15-13 हो गया। 15वें और आखिरी राउंड में यूपी को बराबरी के लिए 2 अंकों की जरूरत थी, लेकिन दोनों टीमों ने 20.6-20.6 का बराबर स्कोर किया। इस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक प्राप्त हुआ। और इस प्रकार बिहार टीम ने 16-14 से ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला जीत लिया। जैसे ही स्कोर स्क्रीन पर आया, बिहार टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ खुशी से झूम उठे।

कोच बोले: दिव्या और रुद्र ने उम्मीदों से बढ़कर किया प्रदर्शन

बिहार टीम के कोच ने मैच के बाद कहा, “यह जीत मेहनत, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का नतीजा है। दिव्या और रुद्र ने जिस तरह दबाव में प्रदर्शन किया, वो काबिले तारीफ है। ये बिहार के शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए एक नई शुरुआत है।”

दिव्या श्री (शूटर, बिहार):
“यह मेडल मेरे राज्य के हर उस खिलाड़ी को समर्पित है, जो कम संसाधनों में भी बड़े सपने देखतें हैं।”

रुद्र प्रताप सिंह (शूटर, बिहार):
“यूपी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना आसान नहीं था। शुरुआती राउंड्स में थोड़ा दबाव महसूस हुआ, लेकिन दिव्या की निरंतरता ने मेरा आत्मविश्वास लौटाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, हम एक टीम की तरह सोचने लगे। आखिरी पांच राउंड्स में मैंने सिर्फ एक बात याद रखी – यह मौका बार-बार नहीं आता।”

बिहार टीम की जीत के मुख्य पहलू

बिहार टीम ने 21.6 का हाई स्कोर दागा। आखिरी 5 राउंड्स में बिहार टीम ने 9 पॉइंट्स जुटाए।

इस जीत ने साफ कर दिया है कि बिहार के युवा शूटर्स सिर्फ प्रतिभावान ही नहीं हैं, बल्कि पदक की दौड़ में भी सबसे आगे हैं। राज्य सरकार और खेल संघों से उम्मीद है कि इस जीत के बाद शूटिंग को लेकर ज़मीनी स्तर पर और निवेश होगा।

#गोल्ड महाराष्ट्र के नाम

फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की शंभवी श्रवण क्षीरसागर और पार्थ राकेश माने की जोड़ी ने कर्नाटक की हृदया श्री कोंडूर और नारायण प्रणव वनीथा सुरेश की टीम को 16-12 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा लेकिन महाराष्ट्र की जोड़ी ने बेहतर संयम और सटीकता दिखाई।

Tags: Khelo Indiakhelo india gameskhelo india university gamekhelo india university gameskhelo india youth game 2024Khelo India Youth Gameskhelo india youth games 2022khelo india youth games 2024khelo india youth games 2024 livekhelo india youth games 2024 live kabaddiKhelo India Youth Games 2025khelo india youth games 2025 biharkhelo india youth games 4x100mkhelo india youth games athleticsYouth Games India
Previous Post

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली तबाह की, पाकिस्तान के 15 हमले नाकाम!

Next Post

Panchayati Raj System: पंचायतों की शक्ति कहाँ गई?

Related Posts

 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!
देश

 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!

May 9, 2025
Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स का धमाकेदार डेब्यू, बिहार बना नया गेमिंग चैंपियन!
देश

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स का धमाकेदार डेब्यू, बिहार बना नया गेमिंग चैंपियन!

May 8, 2025
Khelo India 2025 Bihar: दादा की मौत के बाद भी नहीं रुके आयुष, सेपक टकरा में बिहार को दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक!
अभी-अभी

Khelo India 2025 Bihar: दादा की मौत के बाद भी नहीं रुके आयुष, सेपक टकरा में बिहार को दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक!

May 7, 2025
Khelo India 2025: वेदांत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, बिहार में बजी जीत की घंटी!
देश

Khelo India 2025: वेदांत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, बिहार में बजी जीत की घंटी!

May 7, 2025
 Khelo India 2025 : SP की पोस्ट पर मां, बेटा बना तीरंदाजी चैंपियन! खेलो इंडिया स्कॉलरशिप से बदली ज़िंदगी
देश

 Khelo India 2025 : SP की पोस्ट पर मां, बेटा बना तीरंदाजी चैंपियन! खेलो इंडिया स्कॉलरशिप से बदली ज़िंदगी

May 6, 2025
Khelo India Youth Games 2025: कबड्डी में बिहार का जलवा! गोवा को 88-14 से रौंदा, खेलो इंडिया में शानदार आगाज़
देश

Khelo India Youth Games 2025: कबड्डी में बिहार का जलवा! गोवा को 88-14 से रौंदा, खेलो इंडिया में शानदार आगाज़

May 5, 2025
Next Post
Panchayati Raj System: पंचायतों की शक्ति कहाँ गई?

Panchayati Raj System: पंचायतों की शक्ति कहाँ गई?

New Delhi, India
Wednesday, April 1, 2026
Mist
25 ° c
54%
5.4mh
37 c 26 c
Thu
36 c 27 c
Fri

ताजा खबर

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 31, 2026
आप यूथ विंग पूरे पंजाब के हर गांव और वार्ड में विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम चलाएगा: परमिंदर सिंह गोल्डी

आप यूथ विंग पूरे पंजाब के हर गांव और वार्ड में विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम चलाएगा: परमिंदर सिंह गोल्डी

March 31, 2026
बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

March 31, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

March 30, 2026
कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता आप में हुए शामिल

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता आप में हुए शामिल

March 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved