• About us
  • Contact us
Wednesday, July 1, 2026
29 °c
New Delhi
33 ° Thu
32 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Khelo India 2025: बिहार ने रचा इतिहास! खेलो इंडिया की बेमिसाल मेजबानी, खिलाड़ियों ने बांटे जमकर तारीफों के मेडल

Bihar Khelo India 2025: खेलों के राष्ट्र स्तरीय आयोजनों में बिहार का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। इसकी मुख्य वजह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 4 से 15 मई तक सफलतापूर्वक आयोजित होना है।

News Desk by News Desk
May 15, 2025
in देश
Bihar Khelo India 2025: बिहार ने रचा इतिहास! खेलो इंडिया की बेमिसाल मेजबानी, खिलाड़ियों ने बांटे जमकर तारीफों के मेडल
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Khelo India 2025: खेलों के राष्ट्र स्तरीय आयोजनों में बिहार का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। इसकी मुख्य वजह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 4 से 15 मई तक सफलतापूर्वक आयोजित होना है। सूबे के पांच शहरों पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में इसके लिए खासतौर से इंतजाम किए गए थे। 28 विभिन्न विधाओं के खेलों में शामिल होने आए 10 हजार से अधिक खिलाड़ी और उनके सहयोग कर्मी के ठहरने, भोजन से लेकर उनके आवागमन के लिए राज्य सरकार के स्तर से बेहतरीन प्रबंध किए गए थे। इसकी प्रशंसा दूसरे राज्यों से आए सभी खिलाड़ियों ने भी की।

इसके लिए पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय के विभिन्न होटलों से लेकर राजकीय अतिथिशाला में तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं। ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की समस्या नहीं हो। इंडोर खेलों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। सभी इंडोर खेल कोर्ट में गर्मी से बचने के लिए एसी से लेकर अन्य जरूरी संसाधन मुहैया कराए गए थे। बोधगया स्थित बिपार्ड में मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर के 30 मीटर लंबे स्वीमिंग पुल में तैयारी से संबंधित सभी प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। इसी तरह यहां आयातीत रबर से खासतौर से बने जॉगिंग ट्रैक पर कुछ प्रतियोगिताएं हुईं। जिन मैदानों में मलखम, योग, थांगटा जैसे खेलों का आयोजन कराया गया था, वहां खासतौर से जर्मन हैंगर बनाए गए थे, जिससे खिलाड़ी और दर्शकों को इस भीषण गर्मी में भी समस्या नहीं हो।

अलग खेल विभाग बनाने से हुई इसकी शुरुआत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खेलों को प्रोत्साहित करने की अपनी दूरदर्शी सोच के तहत युवाओं को इसे एक बेहतरीन करियर विकल्प के तौर पर अपनाने की प्रेरणा प्रदान करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई अहम निर्णय लिए। अलग खेल विभाग बनाने से इसकी स्थापना हुई। इसके बाद सभी जिलों में खेल मैदान, स्टेडियम का कायाकल्प, पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम एवं खेल परिसर समेत अन्य कई सुविधाएं तैयार की गईं। इससे खेल की आधारभूत संरचना से लेकर अन्य सभी तरह की सुविधाएं विकसित की गई। इसी का परिणाम है कि खेलो इंडिया से पहले यहां सेपक टाकरा का विश्व कप, राजगीर में महिला हॉकी का एशिया कप जैसे बेहद खास आयोजन कराए गए। बिहार की सभी पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने की राज्य सरकार की खास योजना का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। ताकि पंचायत स्तर पर ही युवाओं को खेल का सीधा माहौल मिले और वे इससे लाभ ले सकें।

मेडल लाओ और नौकरी पाओ
राज्य सरकार ने करीब 4-5 वर्ष पहले मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना की घोषणा की। इसके साथ ही खेल से जुड़े तमाम आधारभूत संरचनाओं का विकास करने से लेकर सभी जरूरी सुविधाएं मुहाल करने की कवायद शुरू हुई। इससे युवाओं में खेल में बेहतर प्रदर्शन करने की ललक बढ़ी। किसी भी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन या राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सचिवालय से लेकर जिला कार्यालयों में सहायक समेत अन्य समकक्ष पदों पर सीधे नौकरी देने की व्यवस्था की गई। इसका लाभ बड़ी संख्या में खिलाड़ी उठा रहे हैं।

अपने दम पर बिहार ने की सभी तैयारी
बिहार ने अपने दम पर इतने बड़े आयोजन के तैरारियों को संभाला। इसके लिए किसी बाहरी एजेंसी या कोई बाहरी बड़े कैटरर से मदद नहीं ली गई। जब खेलो इंडिया के आयोजन की जिम्मेदारी मिली, तो इससे जुड़े सभी बारीक पहलुओं पर फोकस करके सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों और पदाधिकारियों की टीम ने तमिलनाडु और उत्तराखंड राज्यों का दौरा किया। क्योंकि इन दोनों राज्यों में पिछली बार खेल के इस महासमर का आयोजन कराया गया था। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार पर भी खासतौर से ध्यान रखा गया। प्रत्येक 100 खिलाड़ी के लिए 29 किलो चिकेन, 16 किलो पनीर, 14 किलो चावल, 7 किलो दाल, 8 किलो गेहूं एवं 2 किलो मिलेट का आटा का प्रबंध किया गया था। इस मानक के आधार पर इनकी डायट का पूरा ध्यान रखा गया। पटना में स्थित पाटलिपुत्र स्टेडियम, आईएएस भवन के मैदान में जर्मन हैंगर तैयार करके भोजन का प्रबंध किया गया था। ताकि किसी को मौसम से परेशानी नहीं हो। इसके अलावा सभी खेल परिसरों में सुरक्षा के खासतौर से प्रबंध किए गए थे। 170 सदस्यों की टीम के अलावा बड़ी संख्या में चौबीस घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि खेल में किसी तरह का व्यवधान पैदा नहीं हो। कई व्हाट्स एप ग्रुप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी खिलाड़ियों और अधिकारियों को आपस में जोड़ा गया था, जिससे सूचना के आदान-प्रदान में कोई बाधा नहीं हो। भोजन, सुरक्षा से लेकर अन्य सभी महत्वपूर्ण आयोजनों से संबंधित सूचना प्रसारित करने का समुचित ध्यान रखा गया था। हर आयोजन स्थल के लिए एक-एक नोडल पदाधिकारी बनाए गए थे।

बिहार ने स्थापित की खास पहचान
खेल से जुड़ी तमाम सुविधाएं और सहूलियतें विकसित होने का सीधा असर यहां की खेल प्रतिभाओं पर भी पड़ा है। बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी निकलकर फलक पर छा गए। पिछले सात वर्षों में खेल के क्षेत्र में 620 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बार सभी 28 प्रतियोगिताओं में बिहार के खिलाड़ियों ने कुल 36 पदक हासिल किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल हैं। पिछले वर्ष महज 5 पदक हासिल हुए थे, जिसमें सिर्फ दो गोल्ड थे। बिहार की रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर सुधर कर 14वें स्थान पर आ गई है।

Tags: Bihar Khelo India 2025Bihar Medal Lao Naukri PaoBihar Sports InfrastructureBihar Sports NewsBihar Youth Games PerformanceKhelo India Rajgir Gaya Bhagalpur BegusaraiKhelo India Success Story BiharKhelo India Youth Games PatnaNitish Kumar Sports PolicyPataliputra Sports Complex
Previous Post

Bihar Gavy Vikas Yojana 2025: गायों से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था! बिहार की नई योजनाओं से लाखों पशुपालकों को सीधा फायदा

Next Post

Begusarai to Delhi Bus Incident: दिल्ली जा रही बस में आग से 5 बिहारी यात्रियों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

Related Posts

जमुई में ‘माटी का बल’ दंगल का शुभारंभ: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
देश

जमुई में ‘माटी का बल’ दंगल का शुभारंभ: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

February 14, 2026
Bihar–MP Sports Cooperation: बिहार के खिलाड़ियों को MP अकादमियों में 20% आरक्षण, बड़ा समझौता
देश

Bihar–MP Sports Cooperation: बिहार के खिलाड़ियों को MP अकादमियों में 20% आरक्षण, बड़ा समझौता

December 18, 2025
बिहार में राष्ट्रीय उत्साह: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 का भव्य आयोजन 13–15 दिसंबर तक पटना में
देश

बिहार में राष्ट्रीय उत्साह: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 का भव्य आयोजन 13–15 दिसंबर तक पटना में

December 12, 2025
 पटना में हुआ हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी का भव्य स्वागत
देश

 पटना में हुआ हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी का भव्य स्वागत

November 19, 2025
जमुई के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2025 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
देश

जमुई के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2025 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

September 27, 2025
Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता
देश

Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता

September 5, 2025
Next Post
Begusarai to Delhi Bus Incident: दिल्ली जा रही बस में आग से 5 बिहारी यात्रियों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

Begusarai to Delhi Bus Incident: दिल्ली जा रही बस में आग से 5 बिहारी यात्रियों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

New Delhi, India
Wednesday, July 1, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
29 ° c
79%
10.8mh
35 c 31 c
Thu
36 c 31 c
Fri

ताजा खबर

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 30, 2026
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

June 30, 2026
एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved