• About us
  • Contact us
Sunday, April 26, 2026
31 °c
New Delhi
40 ° Mon
38 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar School News: बिहार के सभी स्कूलों में कल होगी बड़ी मीटिंग! अभिभावकों से मांगे जाएंगे सुझाव, जानें वजह

Bihar School News: अब निजी स्कूलों की तर्ज पर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में 31 मई यानी शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश जारी किया है।

News Desk by News Desk
May 30, 2025
in देश
Bihar School News: बिहार के सभी स्कूलों में कल होगी बड़ी मीटिंग! अभिभावकों से मांगे जाएंगे सुझाव, जानें वजह
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar School News: अब निजी स्कूलों की तर्ज पर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में 31 मई यानी शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अभिभावकों की भागीदारी को मजबूत करना है। इसके क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी स्तर के स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी शिक्षक को निर्देश जारी किया है।

इस निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि गर्मी की छुट्टियों से पहले ‘पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम’ विषय पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। इस संगोष्ठी में स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों के बीच छात्रों की शिक्षा, पुस्तक वितरण, गृहकार्य, स्कूल वातावरण और अनुशासन के मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गये हैं।

*प्रमुख निर्देश:*
• कक्षा में 01 अप्रैल से 31 मई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रमों और अभ्यास पुस्तिका का छात्र छुट्टियों में घर पर रहकर रिवीजन करेंगे। इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे बच्चों को समझाकर पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का पुर्नअभ्यास कराएं।
• छुट्टियों के दौरान छात्रों को पढ़ने के लिए घर पर एक ‘पढ़ाई का कोना’ (स्टडी कॉर्नर) विकसित किया जाए। निर्धारित कोने में कुर्सी या फर्श पर चटाई या बोरा बिछाकर बैठने के लिए जगह बनायी जाए। साथ ही दीवार पर कुछ पोस्टर और रुटीन चिपकाकर पढ़ने का माहौल तैयार किया जाए।
• इस मीटिंग के दौरान शिक्षक अभिभावकों को गर्मी की छुट्टी में छात्रों को दिए गये होमवर्क के बारे में जानकारी देंगे। सभी कक्षाओं के लिए एससीईआरटी ने गृहकार्य निर्धारित किया है और इसे ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध कराया गया है। शिक्षक अभिभावकों को ई-शिक्षाकोष से गृहकार्य की प्रति डाउनलोड कर उपलब्ध कराएंगे।
• इसके साथ ही वर्ग शिक्षक अभिभावकों से छात्रों को मिलने वाले पाठ्य पुस्तक, अभ्यासपुस्तिका, डायरी एवं टीएलएम किट के संबंध में अवगत कराएंगे और उसके रखरखाव के संबंध में चर्चा करेंगे।
• पाठ्यपुस्तक के मुख पृष्ठ और पिछले पन्ने पर यातायात के नियम, साफ-सफाई, समाज में बच्चों का कैसा आचरण हो, कतार में खड़े रहना, वातावरण की साफ-सफाई एवं नागरिक बोध लिखे गए हैं, जिसे अभिभावक समझकर छुट्टी के दौरान बच्चों के साथ चर्चा करें।
• विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इन प्रमुख निर्देशों के अलावा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने आशा व्यक्त की है कि छात्र छुट्टियों के दौरान विभिन्न जगहों पर जाएंगे और परिवार के साथ भरपूर आनंद लेंगे।

Tags: Abhibhavak Shikshak SamvadBihar Education DepartmentBihar School Circular 31 MayBihar School NewsBihar Summer Vacation HomeworkGovernment School Meeting BiharSchool Homework Bihar 2025अभिभावक शिक्षक संगोष्ठीपढ़ेंगे बढ़ेंगे और सीखेंगे हमशिक्षा विभाग बिहार
Previous Post

Summer Art Workshop 2025: बिहार में कला सीखने का सुनहरा मौका! रचना पाटिल बोलीं – “कोई बच्चा इस कार्यशाला से लौटे नहीं”

Next Post

Bihar Revenue Ranking 2025: बांका ने मारी बाज़ी! अप्रैल की टॉप राजस्व रैंकिंग में सबसे आगे, जानें आपके जिले का स्थान

Related Posts

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण
देश

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

March 16, 2026
Next Post
Bihar Revenue Ranking 2025: बांका ने मारी बाज़ी! अप्रैल की टॉप राजस्व रैंकिंग में सबसे आगे, जानें आपके जिले का स्थान

Bihar Revenue Ranking 2025: बांका ने मारी बाज़ी! अप्रैल की टॉप राजस्व रैंकिंग में सबसे आगे, जानें आपके जिले का स्थान

New Delhi, India
Sunday, April 26, 2026
Mist
31 ° c
38%
13.3mh
45 c 34 c
Mon
44 c 33 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत नकद रहित इलाज, न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं कर रहा है सुनिश्चित; जहां जीवन बचाने में हर मिनट अहम होता है

April 24, 2026
आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

April 24, 2026
ग्रेटर नोएडा में ‘पेफी खेल महोत्सव 2026’ का आगाज: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ग्रेटर नोएडा में ‘पेफी खेल महोत्सव 2026’ का आगाज: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

April 24, 2026
Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ,  बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

April 24, 2026
फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved