• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
30 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025: 12 पत्रकारों को मिला सम्मान, संघ प्रमुख बोले – पत्रकार ही हैं भारत 2047 के सारथी!

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा दिल्ली में आयोजित देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 में 12 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। संघ प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी और प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत सहगल ने पत्रकारों की भूमिका को बताया राष्ट्र निर्माण में अहम।

News Desk by News Desk
June 27, 2025
in देश
देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025: 12 पत्रकारों को मिला सम्मान, संघ प्रमुख बोले – पत्रकार ही हैं भारत 2047 के सारथी!
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार 27 जून 2025 को देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 का सफल आयोजन किया गया। स्पीकर हॉल एनेक्सी, कांस्टीटयूशन क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया।

सुभी विश्वकर्मा, वरिष्ठ संवाददाता, ऑर्गनाइजर को उत्कृष्ट युवा पत्रकार; स्मृति रस्तोगी, राजनीतिक संपादक, दैनिक जागरण डिजिटल को उत्कृष्ट स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता; अमित कुमार, संवाददाता, पंजाब केसरी को उत्कृष्ठ अभिनव पत्रकार, संजीव गुप्ता, प्रमुख संवाददाता, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट ग्रामीण / पर्यावरण पत्रकारिता; परमानन्द खेतान; संपादक NMF News को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब), डॉ मोनिका वर्मा, सहायक प्रोफेसर NECU को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (X), किरण यादव को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (इंस्टाग्राम), श्वेता सिंह, रिपब्लिक शंखनाद को उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार, अनुपम कुमार सिंह, एसोसिएट एडिटर, ऑप इंडिया को उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार; प्रो निरंजन कुमार, डीन प्लानिंग, दिल्ली विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट स्तम्भकार, राजेश कुमार ठाकुर, असिस्टेंट एडिटर एडिटर द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट तथा अमरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता, डी डी न्यूज को उत्कृष्ट पत्रकार टीवी देवऋषि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियाँ मंगवाई गई थी। इन श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में श्री आशुतोष झा, राष्ट्रीय संपादक, दैनिक जागरण; श्रीमती प्रिया कुमार, महानिदेशक, डी डी न्यूज़; श्री नवीन कपूर, राष्ट्रीय संपादक, ANI; श्री आनंद नरसिहमन, सीनियर मैनिजिंग एडिटर, नेटवर्क 18; श्री राहुल रौशन, सीईओ ऑपइंडिया एवं श्री हरीश चंद्र बर्णवाल, सोशल मीडिया इन्फ़्लुएनसर तथा वाइस प्रेसीडेंट, ब्लू क्राफ्ट शामिल थे।
देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी मुख्य वक्ता तथा प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार सहगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार सहगल ने कहा कि पत्रकारों को फेक खबरों से बचना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह सच्ची सटीक और तथ्यों के आधार पर खबर दिखाए ताकि समाज का भरोसा बना रहे।

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2025 को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि पत्रकार नारद कुल के वंशज है। पत्रकारों को लोकहित की बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है इस तरह की सार्थक खबरों को समाज तक पत्रकार ही ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के लिए जागरूकता वाले विषयों को पत्रकार ही देश दुनिया में ले सकते हैं। भारत के विकास की गौरवशाली यात्रा के सच्चे सारथी पत्रकार ही बन सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत कार्यवाह श्री अनिल गुप्ता ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन संघ 100 वर्ष का हो जाएगा। शताब्दी वर्ष का पहला कार्यक्रम 26, 27 एवं 28 अगस्त को विज्ञान भवन में पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी के व्याख्यानमाला के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बृहत गृह संपर्क की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि समाज द्वारा दिल्ली के सभी बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष तथा दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संपादक श्री आशुतोष झा ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार एवं सोशल मीडिया इन्फ़्लुएनसर शामिल हुए।
इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र का परिचय दिया। धन्यवाद ज्ञापन सीमा ओझा जी ने किया।

Tags: indian journalism awardsnarad jayanti patrakar sammanRSS पत्रकार कार्यक्रमइन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्रदेवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025पत्रकार सम्मान समारोहपत्रकारिता में योगदानप्रसार भारती नवनीत सहगलमीडिया सम्मान दिल्लीसंघ प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी
Previous Post

Bihar Politics: बिहार चुनाव की तैयारी तेज! अक्टूबर में तारीखों का ऐलान, छठ पूजा के बाद पड़ सकते हैं वोट

Next Post

भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष

Related Posts

No Content Available
Next Post
भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष

भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Mist
30 ° c
40%
10.8mh
47 c 35 c
Mon
46 c 37 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved