• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

PCB Scam Exposed: PCB में 851 करोड़ का घोटाला! Mohsin Naqvi पर उठी इस्तीफे की मांग, Audit Report से मचा बवाल

News Desk by News Desk
July 15, 2025
in देश
PCB Scam Exposed: PCB में 851 करोड़ का घोटाला! Mohsin Naqvi पर उठी इस्तीफे की मांग, Audit Report से मचा बवाल
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की साख पर एक बार फिर गहरे सवाल उठ खड़े हुए हैं। देश के महालेखाकार द्वारा कराए गए ताज़ा ऑडिट में बोर्ड के अंदर गहराई से फैले भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया है कि PCB के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की अनियमितताएं की गईं—चाहे बात हो नियुक्तियों की, ठेकों की, खाने-पीने के खर्च की या फिर अरबों रुपये के मीडिया राइट्स सौंपने की।

Mohsin Naqvi के इस्तीफे की मांग तेज

मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान सरकार में आंतरिक और नारकोटिक्स नियंत्रण मंत्री भी हैं, पर अब विपक्षी दलों और क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों ने सीधा निशाना साधा है। उनकी फरवरी 2024 से PCB अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हुई थी, और अब उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है।

भ्रष्टाचार की परतें: ऑडिट में क्या-क्या निकला?

1. अवैध नियुक्तियां और गैर-कानूनी भुगतान

  • कराची में हाई परफॉर्मेंस सेंटर पर अंडर-16 कोचों की अवैध भर्ती, जिस पर 54 लाख रुपए का खर्च।
  • मैच अधिकारियों को निर्धारित दर से ज़्यादा, 38 लाख रुपए का अतिरिक्त भुगतान।
  • मीडिया डायरेक्टर की नियुक्ति में महज एक दिन में सारी प्रक्रिया निपटा दी गई—2 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन से लेकर कार्यभार ग्रहण तक।

2. ठेके मनमर्जी से, नियमों की धज्जियां

  • टिकट वितरण और अन्य कार्यों के लिए ठेके बिना टेंडर के दिए गए।
  • नियमों को ताक पर रखकर अपनी पसंद की कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया।

3. खर्चों में बर्बादी की इन्तेहा

बुलेटप्रूफ गाड़ियों के डीज़ल पर ₹1.98 करोड़ खर्च!

मिनी बस (कोस्टर) किराए पर ₹2.25 करोड़ खर्च!

सिर्फ खाने-पीने पर ₹6.33 करोड़ खर्च, वो भी सिर्फ सुरक्षाकर्मियों के लिए।

मैच फीस के नाम पर ₹38 लाख का अतिरिक्त खर्च।

4. मीडिया राइट्स में सबसे बड़ा घोटाला

अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्टिंग राइट्स बिना किसी टेंडर के बांटे गए, जिनकी कीमत थी 851 करोड़ रुपए!

कम रेट पर चहेती कंपनियों को मीडिया अधिकार दिए गए, जिससे PCB को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

5. स्पॉन्सरशिप फंड की रिकवरी नहीं

ऑडिट में बताया गया कि कुल 5.3 अरब रुपए के स्पॉन्सरशिप फंड अब तक रिकवर नहीं किए गए।

लगातार बदलते चेयरमैन: क्या यही वजह है गड़बड़ियों की?

पिछले 3 सालों में PCB में चेयरमैन की कुर्सी ने तीन बार चेहरा बदला:

नजम सेठी: दिसंबर 2022 – जून 2023

जका अशरफ: जून 2023 – जनवरी 2024

मोहसिन नकवी: फरवरी 2024 से अब तक

लगातार बदलते नेतृत्व और पारदर्शिता की कमी ने PCB को बर्बादी के कगार पर ला दिया है।

क्रिकेट में नहीं, भ्रष्टाचार में नंबर वन बनता PCB?

ऑडिट रिपोर्ट के इस खुलासे ने पाकिस्तान क्रिकेट की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया है। एक ऐसे समय में जब टीम की प्रदर्शन पहले ही आलोचना झेल रहा है, प्रशासनिक घोटाले ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। अब देखना है कि क्या प्रधानमंत्री और संसद इस मामले में कोई सख्त कदम उठाते हैं या फिर यह मामला भी “बल्ला घुमा के” दबा दिया जाएगा।

Tags: Cricket Administration ScandalMohsin Naqvi MinisterMohsin Naqvi ResignPakistan Cricket Board AuditPakistani PoliticsPCB Chairman NewsPCB CorruptionPCB Media Rights FraudPCB Scam 2025
Previous Post

Indian Railways का बड़ा फैसला: अब हर कोच में लगेंगे CCTV कैमरे, अपराधियों की अब खैर नहीं!

Next Post

IMD Alert: राजस्थान में मूसलाधार कहर! 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 25 ज़िलों पर खतरे के बादल मंडराए

Related Posts

No Content Available
Next Post
IMD Alert: राजस्थान में मूसलाधार कहर! 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 25 ज़िलों पर खतरे के बादल मंडराए

IMD Alert: राजस्थान में मूसलाधार कहर! 3 जिलों में 'रेड अलर्ट', 25 ज़िलों पर खतरे के बादल मंडराए

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
30 ° c
35%
9mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

April 17, 2026
ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

AAP पर ED का एक्शन: CM भगवंत मान बोले- ‘गैर-BJP राज्यों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग’

April 17, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved